Responsive Scrollable Menu

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:डॉक्टर के घर बच्ची की लाश; एलांते मॉल के खाने में कीड़ा; ₹6 करोड़ जीतने वाला लापता; बेअदबी पर अब उम्रकैद

नमस्कार, पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर बेअदबी को लेकर कानून बनने की रही। गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने बिल पर साइन कर दिए हैं। इसके सहत आरोपी को उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. बेअदबी पर उम्रकैद वाला कानून बना पंजाब में बेअदबी को लेकर अब सख्त कानून बन गया है। गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने इस बिल पर साइन कर दिए हैं, जिसके बाद यह कानून अब राज्य में लागू कर दिया जाएगा? इसमें बेअदबी करने पर उम्रकैद तक सजा का प्रावधान है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस बिना नोटिस दिए आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है। इसमें आरोपी को जमानत नहीं मिलेगी। इसके अलावा मानसिक रोगी के गार्जियन को सजा का प्रावधान है। इसे लागू करने के लिए सरकार अब गजट नोटिफिकेशन जारी करेगी। इस बिल को पास करने के लिए 14 अप्रैल को AAP सरकार ने स्पेशल विधानसभा सेशन बुलाया गया था। जहां इसे सर्वसम्मति से पास किया गया था। कानून बनने के बाद CM भगवंत मान ने कहा कि मेरे जैसे एक छोटे से सेवक से यह सेवा लेने के लिए वाहेगुरु जी का कोटि-कोटि धन्यवाद। वहीं, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि ये एक स्वागत योग्य कदम है। लेकिन बिना ठोस मंशा और कार्रवाई के कानूनों का महत्व कम हो जाता है। बरगाड़ी, बेहबल कलां और कोटकपूरा के दोषियों को कब जवाबदेह ठहराया जाएगा? कुंवर विजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। (पढ़ें पूरी खबर) 2. मोहाली में डॉक्टर के घर लटका मिला बच्ची का शव मोहाली में डॉक्टर के घर में 12 साल की बच्ची का शव मिला। बच्ची का शव घर के पिछले बरामदे में ग्रिल से लटका हुआ था। जहां वह काम करती थी। बच्ची की मां ने बताया कि बेटी पिछले कुछ समय से डॉक्टर के घर पर ही रह रही थी। उसे हर महीने 5000 रुपए मिलते थे। बेटी आमतौर पर समय पर घर लौट आती थी। लेकिन पिछले 15 दिनों से वह घर नहीं आई थी और वहीं रहकर घर का सारा कामकाज देख रही थी। एक दिन पहले बच्ची ने फोन पर उन्हें बताया था कि उसे एक लड़का परेशान कर रहा है और वह काम छोड़ना चाहती है। हालांकि, मां ने उसे 20 तारीख तक काम जारी रखने के लिए कहा था। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। वहीं पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। घटनास्थल की वीडियोग्राफी करवाई है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल खरड़ की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। तीन डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर) 3. पंजाब ‌BJP के प्रभारी रहे बलबीर पुंज का निधन पंजाब ‌BJP के पूर्व प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का देहांत हो गया। उन्होंने शनिवार को दिल्ली के अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 76 वर्ष के थे। बलबीर पुंज नोएडा के सेक्टर-17 में रहते थे। उनकी एक बेटी विदेश में रहती है, जबकि दूसरी दिल्ली में रहती है। वह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1949 को गुरदासपुर जिले के लालोवाल में हुआ था। लेकिन उन्होंने कभी पंजाब से चुनाव नहीं लड़ा। पुंज ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। साल 1971 में उन्होंने द मदरलैंड अखबार से काम शुरू किया और 1974 में फाइनेंशियल एक्सप्रेस से जुड़ गए। इसके बाद 1990 के दशक के अंत में वे सक्रिय राजनीति में आए और BJP से जुड़ गए। पार्टी में उन्होंने बौद्धिक प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में करीब 10 साल तक काम किया। साथ ही वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव, कई राज्यों पंजाब, गुजरात, केरल और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। साल 2013 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। हालांकि, उन्होंने पंजाब में कभी चुनाव नहीं लड़ा। (पढ़ें पूरी खबर) 4. सरकारी स्कूल में लेडी टीचर से छेड़छाड़ बठिंडा के एक सरकारी स्कूल में महिला टीचर ने अपने सीनियर टीचर पर छेड़खानी के आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। लेडी टीचर का आरोप है कि उसे बहाने से टीचर लैब में ले गया और उसके दोनों गालों पर किस किया। जब वह रोने लगी तो आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को छुआ। महिला का आरोप है कि वह टीचर से छूटकर भागने लगी तो आरोपी ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टीचर का कहना है कि आरोपी स्कूल में उससे सीनियर है। उसने घटना के बारे में पहले स्कूल में साथी महिला टीचरों और परिजन को बताया था। जानकारी के मुताबिक स्कूल में साइंस लैब का काम चल रहा है। लैब में कुछ शेल्फ वगैरह ठीक से बंद नहीं हो रहे थे। इस काम को करवाने के लिए एक कमेटी बनाई गई। महिला टीचर उसकी कमेटी की मेंबर है। साथ ही मोड़ मंडी का रहने वाला आरोपी टीचर भी कमेटी मेंबर है। वह स्कूल में मैथ टीचर है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. पुल पर रील बनाकर फंसी युवती, FIR दर्ज लुधियाना में पुल पर चलते ट्रैफिक के दौरान वेस्टर्न ड्रेस पहनकर रील बनाने वाली युवती और उसके कैमरामैन साथी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती ने बैकग्राउंड में पंजाब गाना लगाकर मूव्स दिखाए थे। पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल रील के आधार पर की है। हालांकि, पुलिस अब तक यह पहचान नहीं कर पाई है कि रील बनाने वाले युवती और युवक कौन हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की पहचान के लिए साइबर और टेक टीम की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जाएगा। पुलिस ने पब्लिक प्लेस में अश्लील कृत्य करने, अव्यवस्था फैलाने, आम लोगों के लिए असुविधा पैदा करने और आम लोगों के लिए खतरा पैदा करने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। युवती की 2 रील सामने आईं थीं। युवती ने रील इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लोगों से शहर का नाम पहचानने को भी कहा। युवती इससे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हुक्का पीते की रील भी पोस्ट कर चुकी है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. गोली मारकर युवक की हत्या, 4 साथी भी गंभीर घायल अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथ मौजूद चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात की है। मृतक की पहचान साबू के रूप में हुई है, जो सुल्तान विंड ड्रमा वाले बाजार का रहने वाला था। मृतक के भाई लखबीर सिंह ने बताया कि कुछ लोग उसके भाई को घर से यह कहकर अपने साथ ले गए थे कि उनकी लड़ाई हो गई है और वह समझौता कराने के लिए जाना है। वहां पहुंचते ही हालात अचानक बिगड़ गए और आरोपियों ने गोलियां चला दीं। इस हमले में उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के साथी अजमेर सिंह ने कहा कि हमें दलबीर ने बताया था की मैं अपने घर के बाहर गाड़ी के साथ खड़ा था और मेरी वाइफ भी थी। पास से लड़के अपनी गाड़ी में बहुत स्पीड से निकले। दलबीर ने कहा कि गाड़ी को धीमा चलाओ। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। हमने सोचा था कि राजीनामा हो जाएगा, मगर दूसरे पक्ष के 6- से 7 लोगों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। (पढ़ें पूरी खबर) 7. एलांते मॉल के फूड कोर्ट में बवाल, खाने में कैटरपिलर निकला चंडीगढ़ के एलांते मॉल के फूड कोर्ट में खाने की गुणवत्ता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उन्हें परोसे गए खाने में कैटरपिलर (कीड़ा) मिला। इस खाने को उनका छोटा बेटा खा रहा था। जब उन्होंने खाने की शिकायत कैफे के इंचार्ज से की तो उसने भी माना कि खाने में कीड़ा निकला है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला कहती दिख रही है कि जाने मैंने क्या खा लिया, ये बेटे की प्लेट में निकला है। महिला ने दावा किया ये कीड़ा सीधा ब्रेन में जाता है। महिला ने तुरंत रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को बुलाया। महिला बार-बार इस बात पर जोर देती है कि खाने में कीड़ा मिलना बेहद गंभीर लापरवाही है। मौके पर पहुंचे कर्मचारी सिर्फ सॉरी कहकर बात को टालने की कोशिश करते रहे। इस पर महिला एतराज जताती है और कहती है कि यह लापरवाही गंभीर है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। महिला ने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई की जाए, ताकि आगे किसी और ग्राहक के साथ ऐसी घटना न हो। उन्होंने इसके वीडियो बनाकर फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट को भेजे हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 8. कांग्रेस वर्कर का मर्डर,, घर के बाहर बुलाकर मारी गोलियां तरनतारन में कांग्रेस वर्कर का सुबह 11 बजे गोली मारकर मर्डर कर दिया गया। घटना गांव गंडीविंड धत्तल में हुई। दो अज्ञात युवक घर के बाहर पहुंचे और वर्कर को किसी बहाने से बाहर बुलाया। जैसे ही वह आए तो घात लगाकर खड़े युवको ने पिस्टल से उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इससे उनकी मौत पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपी कौन थे इसकी अभी पुलिस जांच कर रही है। मृतक की पहचान आत्मा सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना चोहला साहिब की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही है। एसपी रिपुतपन ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी तरह की धमकी, फिरौती या गैंगस्टर एंगल सामने नहीं आया है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर) विदेश से… 9. गुरुद्वारे के बाहर 2 सिखों की हत्या, 10 गोलियां मारीं इटली के कोवो में गुरुद्वारा साहिब के बाहर 2 सिख सेवादारों की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। गुरुद्वारा में वैसाखी (खालसा पंथ के साजना दिवस) के उपलक्ष्य में 18 अप्रैल को नगर कीर्तन की तैयारियां चल रही थीं। रात करीब 11:50 बजे के आसपास जब संगत गुरुद्वारे से निकल रही थी, तब एक कार में आए हमलावर ने गुरुद्वारे के बाहर गोलीबारी कर दी। हमलावरों ने उन पर करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं। तीनों को घायल हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल का अभी इलाज चल रहा है। इटली पुलिस अभी गोली मारने के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान राजिंद्र सिंह और गुरमीत सिंह के तौर पर हुई है। दोनों काफी समय से गुरुद्वारा साहिब में सेवादार के रूप में जुड़े हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर भारतीय मूल के ही हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद कोवो में होने वाले नगर कीर्तन को भी कैंसिल कर दिया गया है। (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके… 10. ₹6 करोड़ लॉटरी का विनर लापता, बैसाखी बंपर की टिकट खरीदी थी लुधियाना में एक शख्स की 6 करोड़ रुपए की लॉटरी निकली है। लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। अभी तक इनाम क्लेम करने कोई एजेंसी तक नहीं पहुंचा। जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल को निकले बैसाखी बंपर में 6 करोड़ रुपए का पहला इनाम निकला। यह टिकट घंटाघर इलाके की एक लॉटरी दुकान से खरीदी गई थी। विजेता टिकट B-सीरीज का नंबर 520720 है, जिसे 500 रुपए में खरीदा गया था। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि टिकट किसके पास है। लॉटरी विक्रेता तरणप्रीत सिंह ने बताया कि विजेता की तलाश लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि विजेता को लॉटरी खुलने की तारीख से एक महीने के अंदर अपना इनाम क्लेम करना होगा। इसके लिए जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे। अगर विजेता एक महीने बाद आता है तो भी इनाम मिल सकता है। लेकिन उस स्थिति में प्रक्रिया कानूनी और लंबी हो जाती है। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 5:30 बजे फिर होगी मुलाकात)

Continue reading on the app

पूर्व क्रिकेटर बोला- पंजाब में इन्वेस्टमेंट क्राइम:रजिस्ट्री के लिए 28 को रिश्वत देनी पड़ी, इनमें तहसीलदार भी; खुलासे के बाद X अकाउंट सस्पेंड

पंजाब में जमीनों के रजिस्ट्रेशन अब ऑनलाइन होते हैं। सरकार का दावा है कि रजिस्ट्री ऑनलाइन अपलोड की जाती है और वेरिफिकेशन के बाद खरीदार किसी सब रजिस्ट्रार दफ्तर में जाकर फोटो करवा सकता है। सरकार के इस दावे की पोल पुलकित नाम के एक पूर्व क्रिकेटर ने खोली है। पुलकित ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट (X) पर लिखा कि पंजाब में एक जमीन खरीदी और उसकी रजिस्ट्री करवाई। रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसीलदार समेत 28 लोगों को रिश्वत देनी पड़ी। पोस्ट के आखिर में उसने शेमफुल लिखा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि पंजाब में उन्होंने कहां और कब जमीन खरीदी। पुलकित शर्मा ने पोस्ट में सुखबीर बादल, हरसिमरत बादल, आम आदमी पार्टी (AAP) और सीएम भगवंत मान को टैग किया। अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखबीर बादल ने पुलकित शर्मा की पोस्ट को रीट्वीट भी किया और सरकार के दावों पर सवाल खड़े किए। पुलकित की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने शेयर किया है। जब पोस्ट वायरल होने लगी तो 18 अप्रैल को पुलकित शर्मा का X अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। पुलकित ने जिस अकाउंट से पोस्ट की थी, वह ब्लूटिक अकाउंट था। हालांकि, अभी इस पर सरकार की ओर से कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है। उधर, AAP के सोशल मीडिया जालंधर के इंचार्ज प्रिंस शर्मा ने X हैंडल पर लिखा- यह नैरेटिव ज़ोर-शोर से फैलाया जा रहा है, लेकिन तथ्य इसका समर्थन नहीं करते। क्रिकेटर पुलकित शर्मा ने अपना X (ट्विटर) अकाउंट खुद डिलीट किया था- इसे सरकार ने 'सस्पेंड' नहीं किया था। वकील ने कहा चूक हुई तो फाइल अटक जाएगी पुलकित शर्मा ने पंजाब के सब रजिस्ट्रार दफ्तरों में चले नेक्सेस का पर्दाफाश किया है। उनका कहना है कि वकील ने रजिस्ट्री करवाने से पहले ही कह दिया था कि यहां अलग-अलग स्तर पर अलग-अलग रेट हैं। सभी को देना पड़ेगा। अगर न दें तो वे फाइल अटका देंगे और आपकी रजिस्ट्री लेट होती जाएगी। फिर उन्हें सभी के हिस्से की रिश्वत तय फीस के साथ देनी पड़ी। पुलकित शर्मा ने खुद को बताया फॉर्मर नेशनल क्रिकेटर पुलकित शर्मा का X पर @Pulkits77 के नाम से एकाउंट था। एकाउंट की प्रोफाइल में उन्होंने खुद को फॉर्मर नेशनल क्रिक्रेटर लिखा। इनलाइन हॉकी के स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट के अलावा खुद को विदेशी यूनिवर्सिटी से पोस्टग्रेजुएट बताया था। इसके अलावा उन्होंने खुद को फिटनेस, आईआर एंड टेक एक्सपर्ट लिखा है। पुलकित शर्मा कहां से क्रिकेट खेलते रहे, इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है। पुलकित ने ये 2 बातें लिखीं… सुखबीर बादल ने रीट्वीट किया अकाली दल के नेता वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया पर पुलकित का पोस्ट रीट्वीट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा- मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके भ्रष्ट सहयोगियों पर लानत है। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पुलकित शर्मा को भी पंजाब में एक साफ-सुथरी जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए तहसीलदार और 28 अन्य लोगों को रिश्वत देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने लिखा- AAP के मंच पर किए जाने वाले ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई के ड्रामे अब पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं। तय रेट, जानबूझकर देरी, फाइलों को जानबूझकर अटकाना, यही AAP का असली काम करने का तरीका है। यह गहराई तक फैली लूट निवेशकों को दूर भगा रही है और पंजाब के भविष्य को बर्बाद कर रही है। इसे तुरंत ठीक करें, वरना अपनी विफलता स्वीकार करें और इस्तीफा दें। पंजाब में रजिस्ट्री करवाने की यह प्रकिया पंजाब में जमीन खरीदने वाले को रेवेन्यू डिपार्टमेंट के पोर्टल पर पुरानी रजिस्ट्री, फर्द, बेचने वाले का आधार कार्ड, खरीदने वाले का आधार कार्ड, दो गवाहों के आधार कार्ड अपलोड करने होते हैं। इसके साथ एनआरसी भी अपलोड करनी होती है। दस्तावेज अपलोड होने के बाद सब-रजिस्ट्रार यानी तहसीलदार या नायब तहसीलदार के पास जाते हैं। वे दस्तावेजों की जांच करते हैं। अगर दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो वह अप्रूवल दे देते हैं। उसके बाद रजिस्ट्री करवाने वाले को मैसेज जाता है। रजिस्ट्री करवाने वाला फिर अपॉइंटमेंट लेकर किसी भी सब-रजिस्ट्रार दफ्तर में जाकर फोटो करवाकर रजिस्ट्री करवा सकता है। अगर तहसीलदार या नायब तहसीलदार दस्तावेजों पर ऑब्जेक्शन लगाता है तो उस ऑब्जेक्शन को दूर कर पूरी प्रक्रिया दोबारा अपनानी पड़ती है। AAP बोली- खुद अकाउंट डिलीट किया AAP के सोशल मीडिया जालंधर के इंचार्ज प्रिंस शर्मा ने X हैंडल पर लिखा- यह नैरेटिव ज़ोर-शोर से फैलाया जा रहा है, लेकिन तथ्य इसका समर्थन नहीं करते। क्रिकेटर पुलकित शर्मा ने अपना X (ट्विटर) अकाउंट खुद डिलीट किया था- इसे सरकार ने 'सस्पेंड' नहीं किया था। अगर उनके आरोपों में कोई सच्चाई होती, तो वह पोस्ट करने के बाद गायब होने के बजाय सबूत पेश करते। बिना सबूत के भ्रष्टाचार के आरोप लगाना आसान है, लेकिन उन पर कायम रहना ही असली बात होती है। बिना किसी आधार के ऐसे आरोप लगाना केवल अनावश्यक डर और भ्रम पैदा करता है। भगवंत मान और AAP सरकार को निशाना बनाने से पहले ज़मीनी हकीकत देखना ज़रूरी है- भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ बातों में नहीं, बल्कि वास्तव में की जा रही है। हकीकत यह है- आरोप बिना सबूत के लगाए गए, अकाउंट खुद डिलीट किया गया, सस्पेंड नहीं हुआ अब इसे एक राजनीतिक नैरेटिव के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई के लिए जीत 'फेवीकॉल' की तरह, टीम में कई टूटे दिलों को जोड़ देगी, IPL 2026 को भी मिल गया ऑक्सीजन

गुजरात के खिलाफ जीत से पहले पंजाब किंग्स ने सात विकेट से रौंदा, और हार्दिक पांड्या मैदान के बीचोबीच खड़े थे, जैसे कोई उस इमारत का नक्शा ढूंढ रहा हो जो उसी ने बनाई थी और जिसमें अब दरारें दिखने लगी हैं. क्रिकेट में टीम हारती है किसी भी खिलाड़ी की व्यक्तिगत हार नहीं होती वैसे ही जीत भी टीम की होती है Tue, 21 Apr 2026 17:13:33 +0530

  Videos
See all

Breaking News: PM Modi से CM सम्राट चौधरी ने की मुलाकात | BJP | JDU | Nitish | Bihar New Cabinet #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T11:33:58+00:00

Maharashtra तेल गोदाम में भीषण आग, मचा हड़कंप | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T11:35:28+00:00

Mumbai के नजदीक भयानक विस्फोट! पटाखा फैक्ट्री बनी मलबा | Viral Video | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T11:34:36+00:00

Maharashtra में बड़ा हादसा! भिवंडी के तेल गोदाम में भड़की आग | Viral Video | #factoryblast #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T11:36:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers