Apple जल्द iPhones में एक ऐसा फीचर ला रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना इंटरनेट दूसरे यूजर्स को मैप्स शेयर कर सकेंगे और फोटो भेज सकेंगे। कैसे काम करेगा यह नया फीचर, चलिए डिटेल में बताते हैं
मेक्सिको में रिसर्चर्स ने एक ऐसा कृत्रिम हाथ डिजाइन किया है जिसे इस्तेमाल करना दूसरे प्रोस्थेटिक अंगों के मुकाबले आसान है. इस हाथ को एक शख्स ने अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए डिजाइन किया है.
In Mexico, researchers have designed an artificial hand that is easier to use than other prosthetic limbs. This hand was designed by an individual for a close friend.
#DWDigital, #Robotics, #3DPrinting, #México
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक अजीब घटना ने सभी का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक फैन स्टैंड्स में नींबू के साथ कुछ टोटका करता दिख रहा। हैरानी की बात यह रही कि उसी के तुरंत बाद शिवम दुबे अगली ही गेंद पर आउट हो गए। इस घटना को लेकर फैंस मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे।
मैच की बात करें तो यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 194 रन बनाए। जवाब में CSK की टीम 184/8 ही बना सकी और लक्ष्य से 10 रन दूर रह गई।
चेन्नई के लिए लक्ष्य आसान लग रहा था क्योंकि आखिरी 10 ओवर में सिर्फ 84 रन चाहिए थे। लेकिन श्रीलंकाई तेज गेंदबाज Eshan Malinga ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके साथ युवा स्पिनर शिवांग कुमार ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया।
शिवम दुबे (21 रन) और मैथ्यू शॉर्ट (34 रन) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन रन गति तेज नहीं कर पाए। आखिरी ओवर में CSK को 18 रन चाहिए थे, लेकिन प्रफुल हिंगे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 7 रन दिए और टीम को जीत दिला दी।
इससे पहले CSK के लिए आयुष म्हात्रे (30 रन, 13 गेंद) ने तेज शुरुआत की, लेकिन हैमस्ट्रिंग चोट के कारण उनकी लय टूट गई। वहीं कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (19 रन) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।
SRH की बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में 22 गेंदों में 59 रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि इसके बाद टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए, लेकिन हेनरिक क्लासेन ने 59 रन की पारी खेलकर स्कोर 194 तक पहुंचाया।
चेन्नई के गेंदबाज जेमी ओवरटन और कम्बोज ने 3-3 विकेट लेकर SRH को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। एक समय हैदराबाद 225-230 तक पहुंच सकता था, लेकिन आखिरी ओवरों में विकेट गिरने से रन रफ्तार थम गई।
इस जीत के साथ SRH अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया, जबकि CSK सातवें स्थान पर बना हुआ है। गौरतलब है कि चेन्नई पिछले आठ सालों से 190 से ज्यादा का लक्ष्य चेज नहीं कर पाई है, जो टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। मैच के बाद जहां एक ओर SRH की गेंदबाजी की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर फैन के ‘टोटके’ वाला वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।