Responsive Scrollable Menu

तमिलनाडु के पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 17 लोगों की मौत, 20 घायल; राहत-बचाव कार्य जारी

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका होने से बड़ा हादसा हो गया. इस घटना में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Continue reading on the app

KKR vs RR: वरुण और कार्तिक के चक्रव्यूह में फंसे राजस्थान के बल्लेबाज, जीत के लिए कोलकाता को मिला 156 का टारगेट

KKR vs RR : कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 28वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. केकेआर के सामने पहले खेलते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए. टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायवसाल ने शानदार योगदान दिया. अब कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 156 रन चाहिए.

वैभव सूर्यवंशी ने खेली शानदार पारी

राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायवसाल आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर में 81 रन जोड़े. टीम का पहला विकेट वैभव के रूप में गिरा. वो 28 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 46 रन बनाकर वेलियन लौट गए. उनके बाद ध्रुव जुरेल भी 5 रन बनाकर आउट हो गए.

यशस्वी जायसवाल ने बनाए 39 रन 

इसके बाद शानदार लय में नजर आ रहे यशस्वी जायसवाल भी चलते बने. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 29 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों के साथ 39 रनों की पारी खेली. इसके बाद टीम को चौथा झटका रियार पराग (12) के रूप में लगा, जिन्हें वरुण चक्रवर्ती ने क्लीन बोल्ड कर दिया.

राजस्थान रॉयल्स के लिए डोनोवन फरेरा ने 7 रन बनाए. उनको सुनील नारायण ने पवेलियन भेजा. वहीं टीम के लिए शिमरोन हेटमारन ने 18 बॉल में 15 रन बनाए और रविंद्र जडेजा ने 7 बॉल में 1 चौके के साथ 9 रनों का योगदान दिया. वहीं जोफ्र आर्चर ने 4 रनों का योगदान दिया.

वरुण और नारायण ने बिखेरा जलवा

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट वरुण चक्रवर्ती ने हासिल किए. उन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा टीम के लिए कार्तिक त्यागी ने 19वें ओवर में तीन विकेट हासिल किए. उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए. सुनील नारायण ने भी कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. 

ये भी पढ़ें : देखा काले जादू का कमाल! पलक झपकते ही उड़ीं CSK के बल्लेबाज की गिल्लियां, हैदराबाद के काम आया टोटका

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: 27 पारी और 3 साल… रिंकू सिंह ने खत्म किया लंबा इंतजार, आखिरकार टीम को दिलाई जीत

Rinku Singh vs LSG: आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मैच में रिंकू सिंह ने अपनी टीम के लिए एक मैच विनिंग पारी खेली और 3 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया. Sun, 19 Apr 2026 20:37:03 +0530

  Videos
See all

Viral Video | मलेशिया में भीषण आग! 200 घर जलकर खाक #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T15:17:12+00:00

Lapete Mein Netaji : समाजवादी पार्टी कांग्रेस को समझती है छुआछूत? | Kishore Ajwani | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T15:15:05+00:00

Women Reservation Bill को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन #viralnews #viralvideo #shorts #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T15:13:18+00:00

Viral Video | बिलासपुर में बादाम से विरोध, VIDEO वायरल #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T15:15:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers