चार दिवसीय यात्रा पर पबित्रा मार्गेरिटा जाएंगे रिपब्लिक ऑफ वानुअतु और तुवालु
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय विदेश और टेक्सटाइल राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा बुधवार से चार दिवसीय यात्रा पर रिपब्लिक ऑफ वानुअतु और तुवालु जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने प्रशांत द्वीपीय देशों से भारत संग संबंधों को मजबूत करने की दृष्टि से काफी अहम बताया। यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों, विकास, व्यापार, स्वास्थ्य सेवा जैसे मुद्दों पर चर्चा करना है।
विभाग के अनुसार, मार्गेरिटा 22 से 25 मई 2026 तक ओशिनिया द्वीप समूह के देशों में होंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री 22-23 अप्रैल 2026 को रिपब्लिक ऑफ वानुअतु पर रहेंगे। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक होने की उम्मीद है। यहां मार्गेरिटा भारत सरकार की सहायता से स्थापित सूचना प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र, यानी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का भी दौरा करेंगे।
वानुअतु के बाद मंत्री का अगला पड़ाव तुवालु होगा। वो यहां 24 अप्रैल को पहुंचेंगे। यहां भी वो दो दिन तक रहेंगे और प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, समेत देश के शीर्ष नेतृत्व संग द्विपक्षीय बैठक करेंगे। साथ ही भारत के ग्रांट इन एड कार्यक्रम के तहत चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।
विदेश मंत्रालय की रिलीज के अनुसार, पवित्रा मार्गेरिटा का रिपब्लिक ऑफ वानुअतु और तुवालू का दौरा प्रशांत द्विपीय देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने के भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह यात्रा मई 2023 में पोर्ट मोरेस्बी में आयोजित भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) के तीसरे शिखर सम्मेलन की निरंतरता में है, जो भारत की एक्ट ईस्ट नीति को मजबूत करती है।
2014 में लॉन्च हुए एफआईपीआईसी में भारत और 14 पैसिफिक आइलैंड कंट्रीज (पीआईसी) शामिल हैं। इनके नाम कुक आइलैंड्स, फेडरेटेड स्टेट्स ऑफ माइक्रोनेशिया, फिजी, किरिबाती, नाउरू, नियू, पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी, रिपब्लिक ऑफ मार्शल आइलैंड्स, समोआ, सोलोमन आइलैंड्स, टोंगा, तुवालु, और वानुअतु हैं।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
ओडिशा में सेमीकंडक्टर प्लांट बनने से पहले ही प्रोडक्शन की हुई एडवांस बुकिंग, 2.5 साल में पूरा होगा निर्माण
भुवनेश्वर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा में सेमीकंडक्टर प्लांट बनने से पहले ही उसके प्रोडक्शन की एडवांस बुकिंग हो गई है और इस प्लांट को बनने में करीब 2.5 साल का समय लगेगा। यह जानकारी रविवार को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्लांट के शिलान्यास के दौरान दी।
केंद्रीय मंत्री ने शिलान्यास के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर ओडिशा में इस सेमीकंडक्टर प्लांट की आधारशिला रखी गई है और यह एक काफी एडवांस सेमीकंडक्टर प्लांट होगा। आमतौर पर सेमीकंडक्टर बनाने के लिए सिलिकॉन सबस्ट्रेट का उपयोग होता है, लेकिन अब इसकी जगह 3डी ग्लास सबस्ट्रेट जैसी टेक्नोलॉजी का उपयोग हो रहा है, जिसका इस्तेमाल इस प्लांट में किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि इस प्लांट में आने वाले समय में जितना भी प्रोडक्शन होगा, उसकी एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
वैष्णव ने आगे कहा कि यह प्रोजेक्ट न केवल ओडिशा के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा, बल्कि ओडिशा को देश के प्रमुख आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह प्लांट दिखाता है कि राज्य पारंपरिक धातुओं और खनिजों के उत्पादक से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीक आधारित उद्योगों में कदम रख रहा है।
इस अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि आज ओडिशा के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रतिष्ठित सेमीकंडक्टर कंपनी 3डी ग्लास सॉल्यूशंस की ग्लास सबस्ट्रेट पैकेजिंग यूनिट का निर्माण शुरू हो गया है। हमारे देश में पहली बार ग्लास सबस्ट्रेट पैकेजिंग हो रही है। इसके लिए कंपनी पहले चरण में करीब 2 हजार करोड़ रुपए निवेश कर रही है। इससे सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि यह प्लांट 70,000 ग्लास पैनेल, 50 मिलियन असेंबल्ड यूनिट और 13,200 - 3डी एचआई मॉड्यूल का उत्पादन करेगा। इससे 2,500 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation













.jpg)






