ओडिशा में सेमीकंडक्टर प्लांट बनने से पहले ही प्रोडक्शन की हुई एडवांस बुकिंग, 2.5 साल में पूरा होगा निर्माण
भुवनेश्वर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा में सेमीकंडक्टर प्लांट बनने से पहले ही उसके प्रोडक्शन की एडवांस बुकिंग हो गई है और इस प्लांट को बनने में करीब 2.5 साल का समय लगेगा। यह जानकारी रविवार को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्लांट के शिलान्यास के दौरान दी।
केंद्रीय मंत्री ने शिलान्यास के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर ओडिशा में इस सेमीकंडक्टर प्लांट की आधारशिला रखी गई है और यह एक काफी एडवांस सेमीकंडक्टर प्लांट होगा। आमतौर पर सेमीकंडक्टर बनाने के लिए सिलिकॉन सबस्ट्रेट का उपयोग होता है, लेकिन अब इसकी जगह 3डी ग्लास सबस्ट्रेट जैसी टेक्नोलॉजी का उपयोग हो रहा है, जिसका इस्तेमाल इस प्लांट में किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि इस प्लांट में आने वाले समय में जितना भी प्रोडक्शन होगा, उसकी एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
वैष्णव ने आगे कहा कि यह प्रोजेक्ट न केवल ओडिशा के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा, बल्कि ओडिशा को देश के प्रमुख आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह प्लांट दिखाता है कि राज्य पारंपरिक धातुओं और खनिजों के उत्पादक से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीक आधारित उद्योगों में कदम रख रहा है।
इस अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि आज ओडिशा के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रतिष्ठित सेमीकंडक्टर कंपनी 3डी ग्लास सॉल्यूशंस की ग्लास सबस्ट्रेट पैकेजिंग यूनिट का निर्माण शुरू हो गया है। हमारे देश में पहली बार ग्लास सबस्ट्रेट पैकेजिंग हो रही है। इसके लिए कंपनी पहले चरण में करीब 2 हजार करोड़ रुपए निवेश कर रही है। इससे सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि यह प्लांट 70,000 ग्लास पैनेल, 50 मिलियन असेंबल्ड यूनिट और 13,200 - 3डी एचआई मॉड्यूल का उत्पादन करेगा। इससे 2,500 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'प्रोटेक्शन यूज करना मत भूलना', जब इस एक्ट्रेस को मां ने दी थी ये सलाह, कहा- 'घर पर क्यों बैठी हो? बाहर जाओ...'
Actress Got Bold Advice From Mother: एक्ट्रेस रोशनी वालिया ने बहुत कम उम्र में ही छोटे पर्दे पर अपनी एक अलग पहचान बना ली थी. बचपन से ही कैमरा, सेट्स और शूटिंग के माहौल में पली-बढ़ीं रोशनी का जीवन आम बच्चों से काफी अलग रहा है. पिछले साल उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रखा और 'सन ऑफ सरदार 2' में अजय देवगन के साथ काम किया. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन रोशनी के काम और उनकी मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान जरूर खींचा.
वहीं कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में रोशनी ने अपनी निजी जिंदगी, करियर और परवरिश को लेकर खुलकर बातचीत की. उन्होंने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी मां को दिया और बताया कि उनकी मां ने हमेशा उन्हें खुलकर जीने की आजादी दी. रोशनी के मुताबिक, उनकी परवरिश एक बेहद मॉडर्न और खुले विचारों वाले माहौल में हुई, जिसने उन्हें न सिर्फ आत्मनिर्भर बनाया बल्कि सही-गलत की समझ भी दी.
उम्र से पहले ही हो गई थी समझदार
रोशनी ने बताया कि बचपन से ही बड़ों के बीच काम करने की वजह से वह उम्र से पहले ही काफी समझदार हो गई थीं. उन्होंने न केवल एक्टिंग की बारीकियां सीखी, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के पीछे चलने वाली राजनीति और वास्तविकताओं को भी बहुत करीब से समझा. यह अनुभव उनके लिए सीखने का एक बड़ा जरिया बना.
मां के त्याग और भरोसे ने दी ताकत
अपनी मां के संघर्ष को याद करते हुए रोशनी भावुक भी नजर आईं. उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उनके सपनों को पूरा करने के लिए अपना शहर छोड़ दिया और मुंबई जैसे बड़े शहर में आकर बस गईं. यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन मां के इसी त्याग और भरोसे ने रोशनी को आगे बढ़ने की ताकत दी.
कभी नहीं लगाईं सख्त पाबंदियां
जब मां के बनाए नियमों की बात आई, तो रोशनी ने कहा कि उनकी मां ने कभी उन पर सख्त पाबंदियां नहीं लगाईं. बल्कि वह हमेशा एक दोस्त और गाइड की तरह उनके साथ रहीं. रोशनी अपनी मां को कूल और ट्रेंडी बताती हैं और मानती हैं कि उनकी आजादी और सही मार्गदर्शन ने उन्हें एक संतुलित और समझदार इंसान बनाया.
प्रोटेक्शन के इस्तेमाल की सलाह
इंटरव्यू का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा तब आया जब रोशनी ने अपनी मां के खुले विचारों के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि उनकी मां उनसे और उनकी बहन से हर जरूरी विषय पर खुलकर बात करती हैं, यहां तक कि रिश्तों और सेफ्टी को लेकर भी. उनकी मां हमेशा उन्हें सुरक्षित रहने की सलाह देती हैं और प्रोटेक्शन के इस्तेमाल की अहमियत समझाती हैं.
रोशनी ने एक मजेदार किस्सा भी साझा किया. उन्होंने बताया कि जब वह घर पर खाली बैठी रहती हैं, तो उनकी मां उन्हें बाहर जाकर दोस्तों के साथ समय बिताने और जिंदगी को एन्जॉय करने के लिए प्रेरित करती हैं. कभी-कभी तो वह मजाक में यह भी पूछ लेती हैं कि क्या आज उन्होंने ड्रिंक नहीं की.
रोशनी का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो रोशनी ने महाराणा प्रताप और तारा फ्रॉम सितारा जैसे लोकप्रिय शोज में काम करके खास पहचान बनाई है. सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जहां वह अक्सर अपनी नई तस्वीरें और अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उनकी बिकिनी फोटोज ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं.
ये भी पढ़ें: गुलशन कुमार के छोटे भाई का निधन, 70 साल की उम्र में दर्शन कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















