Responsive Scrollable Menu

मार्च में घरेलू LPG की खपत 13% घटी:वेस्ट एशिया जंग की वजह से सप्लाई प्रभावित; पेट्रोल-डीजल की डिमांड 8% तक बढ़ी

वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव की वजह से मार्च में देश की रसोई गैस (LPG) सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है। आधिकारिक डेटा के मुताबिक, पिछले महीने यानी मार्च में घरेलू LPG की खपत में 13% की भारी गिरावट दर्ज की गई। सप्लाई में आई इस कमी की मुख्य वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जलमार्ग का बंद होना और खाड़ी देशों से सप्लाई प्रभावित होना है। मार्च में 2.379 मिलियन टन रही खपत पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के आंकड़ों के अनुसार, मार्च में LPG की खपत 2.379 मिलियन टन रही। यह पिछले साल इसी अवधि में हुई 2.729 मिलियन टन खपत के मुकाबले करीब 13% कम है। जंग के कारण आयात में आई रुकावट भारत अपनी LPG जरूरत का करीब 60% हिस्सा आयात करता है। इसका बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते आता है। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद यह मार्ग प्रभावी रूप से बंद हो गया है। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से होने वाली सप्लाई बाधित होने के बाद सरकार ने घरेलू रसोई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए होटलों और उद्योगों जैसी कॉमर्शियल संस्थाओं की सप्लाई में कटौती की है। कॉमर्शियल और घरेलू गैस बिक्री के आंकड़े PPAC डेटा के मुताबिक, मार्च में घरों को बेचे गए घरेलू LPG सिलेंडर की बिक्री में 8.1% की गिरावट आई और यह 2.219 मिलियन टन रही। वहीं नॉन-डोमेस्टिक या कॉमर्शियल यूजर्स की बिक्री में लगभग 48% की कमी आई है। थोक LPG की बिक्री में तो 75.5% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, सरकार का दावा है कि LPG की सप्लाई सामान्य है और घरेलू मांग पूरी की जा रही है, लेकिन डेटा इसके उलट स्थिति दिखा रहा है। उत्पादन बढ़ाने के लिए रिफाइनरियों को निर्देश सप्लाई की कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने रिफाइनरियों को निर्देश दिए हैं कि वे पेट्रोकेमिकल उत्पादन के बजाय LPG आउटपुट बढ़ाने पर ध्यान दें। इसके चलते मार्च में घरेलू LPG उत्पादन बढ़कर 1.4 मिलियन टन हो गया, जो पिछले साल 1.1 मिलियन टन था। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल 2025 से मार्च 2026) के दौरान कुल LPG उत्पादन 13.1 मिलियन टन रहा, जबकि पिछले दो सालों में यह 12.8 मिलियन टन था। पूरे वित्त वर्ष का हाल भले ही मार्च में खपत कम रही हो, लेकिन पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में LPG की कुल खपत 6% बढ़कर 33.212 मिलियन टन रही है। इसका मुख्य कारण सरकार द्वारा लकड़ी और अन्य प्रदूषित ईंधनों की जगह स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देना है। पेट्रोल-डीजल की डिमांड बढ़ी जंग के कारण जहां LPG और विमान ईंधन (ATF) प्रभावित हुए हैं, वहीं पेट्रोल और डीजल की बिक्री में अच्छी तेजी देखी गई है। पेट्रोल: इसकी बिक्री 7.6% बढ़कर 3.78 मिलियन टन रही। डीजल: इसकी खपत 8.1% बढ़कर 8.727 मिलियन टन तक पहुंच गई। ATF: खाड़ी देशों में हवाई क्षेत्र बंद होने और उड़ानों के रद्द होने से जेट फ्यूल (ATF) की खपत लगभग स्थिर रही। क्या है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' और यह क्यों जरूरी है? यह फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच का एक संकरा जलमार्ग है। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का लगभग 20% हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे बड़े निर्यातक इसी पर निर्भर हैं। भारत अपनी जरूरत का 50% कच्चा तेल और 54% LNG इसी रास्ते से मंगाता है। यहां तनाव होने से भारत की एनर्जी सिक्योरिटी पर सीधा असर पड़ता है।

Continue reading on the app

अक्षय की ‘भूत बंगला’ की वर्ल्डवाइड कमाई 60 करोड़ पहुंची:धुरंधर 2 रिलीज के 31 दिन बाद भी फिल्म को टक्कर दे रही

अक्षय कुमार की नई फिल्म 'भूत बंगला' को बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से चुनौती मिल रही है। रिलीज के 31वें दिन भी 'धुरंधर 2' की लगातार कमाई से अक्षय की फिल्म की रफ्तार पर असर पड़ा है। जहां 'भूत बंगला' ने दो दिनों में 60 करोड़ का कलेक्शन किया है, वहीं 'धुरंधर 2' अब 1750 करोड़ के वर्ल्डवाइड क्लब में शामिल होने के करीब है। दूसरे दिन बढ़ी कमाई, 'धुरंधर' बन रही चुनौती अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 16 साल बाद 'भूत बंगला' के जरिए वापस लौटी है। फिल्म ने शनिवार को करीब 19 करोड़ रुपए कमाए। पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ का बिजनेस किया था। इस तरह दो दिनों का कुल नेट कलेक्शन 35 करोड़ रुपए हो गया है। हालांकि, अक्षय की फिल्म के लिए 'धुरंधर 2' की मौजूदगी एक बड़ी रुकावट साबित हो रही है। एक महीना पुराना होने के बावजूद रणवीर की फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। करीब 4 हजार शो पर 'धुरंधर' का कब्जा हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' फिलहाल देशभर में 11,513 शो के साथ चल रही है। वहीं, 31 दिन पुरानी होने के बावजूद 'धुरंधर 2' के पास अभी भी 3,913 शो मौजूद हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने जिस तरह से वापसी की है, उसने अक्षय कुमार की फिल्म के लिए रास्ता मुश्किल कर दिया है। 'धुरंधर 2' के चलते 'भूत बंगला' की स्क्रीन्स और दर्शकों की संख्या में बंटवारा हो गया है। 31वें दिन भी धुरंधर ने बनाए नए रिकॉर्ड धुरंधर 2 दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। इसने 1,742.10 करोड़ रुपए कमाने वाली अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया। अब यह सिर्फ दंगल (₹2070 करोड़) और बाहुबली 2 (₹1,788.06 करोड़) से पीछे है।

Continue reading on the app

  Sports

राशिद खान का बड़ा दावा, भारत की नागरिकता के साथ टीम इंडिया से खेलने का मिला था ऑफर

Rashid Khan: क्या आप जानते हैं अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान टीम इंडिया से खेल रहे होते अगर उन्होंने भारत की नागरिकता का ऑफर ठुकराया ना होता? राशिद खान को इंडिया के लिए खेलने का ऑफर मिला था. ये बड़ा दावा उन्होंने खुद किया है. Mon, 20 Apr 2026 06:48:44 +0530

  Videos
See all

Viral video | सड़क पर पति पत्नी की लड़ाई, वीडियो वायरल #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:40:00+00:00

Viral Video | स्कूल में क्रूरता! छात्र पर डंडों से हमला #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:50:01+00:00

Viral Video | पुलिसकर्मी से बहस के बाद धक्का, मामला गरमाया #viralnews #viralvideo #shors #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:00:51+00:00

Iran America War Update : ईरान ने कर दिया होर्मुज बंद, मचा हड़कंप! Strait of Hormuz | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers