अक्षय कुमार की नई फिल्म 'भूत बंगला' को बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से चुनौती मिल रही है। रिलीज के 31वें दिन भी 'धुरंधर 2' की लगातार कमाई से अक्षय की फिल्म की रफ्तार पर असर पड़ा है। जहां 'भूत बंगला' ने दो दिनों में 60 करोड़ का कलेक्शन किया है, वहीं 'धुरंधर 2' अब 1750 करोड़ के वर्ल्डवाइड क्लब में शामिल होने के करीब है। दूसरे दिन बढ़ी कमाई, 'धुरंधर' बन रही चुनौती अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 16 साल बाद 'भूत बंगला' के जरिए वापस लौटी है। फिल्म ने शनिवार को करीब 19 करोड़ रुपए कमाए। पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ का बिजनेस किया था। इस तरह दो दिनों का कुल नेट कलेक्शन 35 करोड़ रुपए हो गया है। हालांकि, अक्षय की फिल्म के लिए 'धुरंधर 2' की मौजूदगी एक बड़ी रुकावट साबित हो रही है। एक महीना पुराना होने के बावजूद रणवीर की फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। करीब 4 हजार शो पर 'धुरंधर' का कब्जा हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' फिलहाल देशभर में 11,513 शो के साथ चल रही है। वहीं, 31 दिन पुरानी होने के बावजूद 'धुरंधर 2' के पास अभी भी 3,913 शो मौजूद हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने जिस तरह से वापसी की है, उसने अक्षय कुमार की फिल्म के लिए रास्ता मुश्किल कर दिया है। 'धुरंधर 2' के चलते 'भूत बंगला' की स्क्रीन्स और दर्शकों की संख्या में बंटवारा हो गया है। 31वें दिन भी धुरंधर ने बनाए नए रिकॉर्ड धुरंधर 2 दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। इसने 1,742.10 करोड़ रुपए कमाने वाली अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया। अब यह सिर्फ दंगल (₹2070 करोड़) और बाहुबली 2 (₹1,788.06 करोड़) से पीछे है।
Continue reading on the app
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालिए में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करने के बाद, मेकर्स ने हाल ही में पहला गाना 'व्याह करवा दो जी' रिलीज किया है। वरुण ने अब गाने की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि जब वे परफॉर्म कर रहे थे तब सलमान खान भी सेट पर मौजूद थे।
वरुण धवन बीटीएस वीडियो में सलमान खान के सामने परफॉर्म करते नजर आए
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। रविवार को एक्टर ने सोशल मीडिया पर व्याह करवा दो जी' की शूटिंग का एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर किया। इस क्लिप में सलमान खान वरुण से अपना शॉट लेते हुए देखने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। हुक स्टेप करने के बाद वरुण काफी उत्सुक होकर सलमान से फीडबैक लेने के लिए उनके पास जाते हैं। एक मजेदार पल में सलमान उन्हें छेड़ते हुए पूछते हैं, "क्या यह रिहर्सल थी या असली शॉट?", जिससे वरुण और डेविड धवन दोनों हंसने लगते हैं।
वरुण ने लिखा प्यारा कैप्शन
वीडियो शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा, “भारत के सबसे बड़े कुंवारे के बगल में डांस करने में हमेशा घबराहट होती है #व्याहकरवादोजी बीटीएस।” वहीं, सलमान सनग्लासेस और कैजुअल कपड़ों में बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। इस गाने में वरुण और मृणाल ठाकुर नजर आ रहे हैं और इसे मीका सिंह और असीस कौर ने गाया है, जबकि इसके बोल वायु ने लिखे हैं।
फैंस का आया रिएक्शन
फैंस ने कमेंट सेक्शन में तुरंत प्रतिक्रिया दी। एक ने लिखा, "ऐसा सवाल सिर्फ भाई ही पूछ सकते हैं।" दूसरे ने कमेंट किया, "सलमान खान का वरुण धवन को चिढ़ाना तो हमेशा के लिए है।" एक फैन ने लिखा, "मुझे ये बहुत पसंद आया... बचपन से ही सलमान खान को डेविड धवन की फिल्मों में देखना बहुत सुकून देता है। और आप दोनों के बीच की दोस्ती दिल को छू लेने वाली है।" एक और ने लिखा, "भारत का सबसे बड़ा कुंवारा - मुझे लग रहा है जैसे 'सीनू' वरुण वापस आ गया है।"
'है जवानी तो इश्क होना है' के बारे में
डेविड धवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म वरुण के साथ उनका चौथी फिल्म है। वरुण के अलावा, इसमें पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही मनीष पॉल, मौनी रॉय, राजेश कुमार और कुब्रा सैत भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के पहले लुक ने प्रशंसकों को गोविंदा की फिल्म 'सैंडविच' की याद दिला दी, वहीं कुछ लोगों ने इसकी तुलना 'जुड़वा 2' से भी की। फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Continue reading on the app