8 अगस्त से शुरू होगी Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4a से Oppo Reno 15 तक पर मिलेगी भारी छूट, जानें ऑफर्स
Flipkart Freedom Sale 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart अपनी Freedom Sale 2026 की शुरुआत 8 अगस्त से करने जा रहा है। सेल शुरू होने से पहले कंपनी ने कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स का खुलासा कर दिया है।
इस सेल में Nothing Phone 4a Series, Nothing Phone 4b, Oppo K14 Series और Oppo Reno 15 Series जैसे स्मार्टफोन्स आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा ग्राहकों को SBI बैंक ऑफर, UPI डिस्काउंट, No Cost EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिलेगा। वहीं Flipkart Plus, VIP और Black मेंबर्स को सेल में 24 घंटे पहले खरीदारी करने का मौका मिलेगा।
Nothing Phone 4a Series पर मिलेगा बड़ा डिस्काउंट
Flipkart Freedom Sale के दौरान Nothing के स्मार्टफोन्स पर शानदार छूट मिलने वाली है। Nothing Phone 4a की कीमत ₹46,999 से घटकर ₹37,999 हो जाएगी। यानी ग्राहक इस फोन पर सीधे ₹9,000 तक की बचत कर सकेंगे। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को ₹4,222 प्रति माह की No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकेगा।
वहीं Nothing Phone 4a Pro भी सस्ती कीमत पर उपलब्ध होगा। इस फोन की लॉन्च कीमत ₹49,999 थी, लेकिन सेल के दौरान यह ₹43,999 में खरीदा जा सकेगा।
Nothing Phone 4b भी कम कीमत में मिलेगा
हाल ही में लॉन्च हुए Nothing Phone 4b पर भी अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। इस स्मार्टफोन की लॉन्च कीमत ₹34,999 थी, लेकिन Flipkart Freedom Sale में इसे ₹30,999 में खरीदा जा सकेगा। कंपनी इस फोन पर ₹3,444 प्रति माह से No Cost EMI का विकल्प भी दे रही है, जिससे ग्राहक आसान किस्तों में भी इसे खरीद सकेंगे।
Oppo K14 Series पर भी आकर्षक ऑफर
Oppo के बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर भी अच्छी छूट मिलने वाली है। Oppo K14x की कीमत ₹16,999 से घटकर ₹16,499 हो जाएगी। वहीं Oppo K14 की कीमत ₹21,999 से घटकर ₹18,999 कर दी गई है। यानी इस मॉडल पर ग्राहकों को ₹3,000 तक का सीधा फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़े-ः Vivo S2 Launch: ₹39,999 में आया 7050mAh बैटरी, Dimensity 7360-Turbo चिपसेट वाला फोन, देखें फीचर्स
Reno 14 और Reno 15 Series पर हजारों रुपये की बचत
Flipkart Freedom Sale में Oppo की प्रीमियम Reno Series पर भी शानदार ऑफर्स दिए जाएंगे। Oppo Reno 14 की कीमत ₹47,999 से घटकर ₹36,999 हो जाएगी, जिससे ग्राहकों को करीब ₹11,000 की बचत होगी।
वहीं Oppo Reno 15 की कीमत ₹45,999 से घटकर ₹43,200 कर दी गई है। इसके अलावा Oppo Reno 15C 5G को ₹37,800, Oppo Reno 15 Pro को ₹61,200 और Oppo Reno 15 Pro Mini को ₹54,000 में खरीदा जा सकेगा। ये कीमतें Flipkart द्वारा दिए जाने वाले चुनिंदा ऑफर्स और डिस्काउंट के बाद लागू होंगी।
बैंक ऑफर, UPI डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी मिलेगा फायदा
सिर्फ स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती ही नहीं, बल्कि ग्राहकों को कई अतिरिक्त ऑफर्स का भी लाभ मिलेगा। SBI Credit Card से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा UPI पेमेंट ऑफर, No Cost EMI और पुराने फोन के बदले एक्सचेंज बोनस का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। इससे स्मार्टफोन खरीदना और भी किफायती हो जाएगा।
कब शुरू होगी Flipkart Freedom Sale?
Flipkart की Freedom Sale 8 अगस्त 2026 से शुरू होगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक सेल की अंतिम तारीख का खुलासा नहीं किया है। Flipkart Plus, VIP और Black Members को सेल शुरू होने से 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा, जिससे वे आम ग्राहकों से पहले डील्स का फायदा उठा सकेंगे।
अगर आप Nothing या Oppo का नया स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो Flipkart Freedom Sale आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकती है।
8000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 5G लॉन्च: मिलेगा 50MP AI कैमरा और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट, जानें कीमत
Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 17 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को पिछले मॉडल के मुकाबले बड़े बदलावों के साथ पेश किया है। नए Redmi Note 17 5G में बड़ी बैटरी, नया डिजाइन और बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिलती है।
फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें 8000mAh की बैटरी, AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, 50MP AI कैमरा और HyperOS 3 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Redmi Note 17 5G की कीमत और उपलब्धता
भारत में Redmi Note 17 5G की शुरुआती कीमत ₹27,999 रखी गई है। यह कीमत इसके बेस वेरिएंट की है। वहीं, फोन के टॉप वेरिएंट जिसमें 8GB RAM मिलती है, उसकी कीमत ₹30,999 है।
यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जिनमें Arctic Blue, Starlight Purple और Dark Night शामिल हैं। कंपनी ग्राहकों को फोन खरीदने पर ₹3,000 तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। Redmi Note 17 5G की बिक्री 12 अगस्त से शुरू होगी। इसे ग्राहक Xiaomi ई-स्टोर, रिटेल चैनल्स और Amazon से खरीद सकेंगे।
ये भी पढ़े-ः Vivo S2 Launch: ₹39,999 में आया 7050mAh बैटरी, Dimensity 7360-Turbo चिपसेट वाला फोन, देखें फीचर्स
Redmi Note 17 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Redmi Note 17 5G में 7-इंच TrueColour AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz Adaptive Refresh Rate के साथ आती है। डिस्प्ले में 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में HydroTouch 2.0 फीचर दिया गया है, जिससे गीली उंगलियों से भी स्क्रीन आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है। फोन की स्क्रीन को TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है, जो लो ब्लू लाइट और PWM डिमिंग को सपोर्ट करता है।
परफॉर्मेंस के लिए Redmi Note 17 5G में 4nm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसे 8GB तक RAM के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज की बात करें तो फोन में एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
8000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Redmi Note 17 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। इसमें 8000mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। फोन में 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है, जिससे दूसरे डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।
50MP AI कैमरा और सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 5G में 50 मेगापिक्सल AI रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 2x इन-सेंसर जूम, नाइट मोड, AI HDR और AI बेस्ड सीन डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
HyperOS 3 और लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi Note 17 5G एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है। Xiaomi ने इस फोन के लिए 4 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है। इसके अलावा, Redmi Note 17 5G में कई अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन, IP65 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस और Dual Stereo Speakers जैसे फीचर्स शामिल हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











