Responsive Scrollable Menu

वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने कराया फोटोशूट:टेनिस की ‘शेरनी’ का ग्लैमरस अवतार, कहा- खिलाड़ी न होती तो मॉडल बनती

टेनिस कोर्ट पर अपनी चीखों और विरोधी को चीरते बेसलाइन शॉट्स के लिए मशहूर वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका इन दिनों एक अलग ही अवतार में नजर आ रही हैं। हाल ही में ‘एस्क्वायर’ मैगजीन की कवर स्टार बनीं बेलारूस की सबालेंका ने बेहद ग्लैमरस फोटोशूट कराया है। नीले रंग के विशालकाय फर कोट और हाई हील्स में उनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इस दौरान दिए इंटरव्यू में 27 साल की सबालेंका ने खुद को दोहरी शख्सियत वाली इंसान बताया। उन्होंने कहा, ‘कोर्ट पर मैं बहुत आक्रामक और भावुक होती हूं। यह मेरे खेल की जरूरत है, लेकिन कोर्ट से बाहर मैं बिल्कुल अलग इंसान हूं, जो शांत है, जिसे गले मिलना पसंद है और जो शांति की तलाश में है।’ जब उनसे पूछा गया कि अगर वह टेनिस खिलाड़ी नहीं होतीं तो क्या करतीं? इस पर सबालेंका कहा, ‘शायद बॉक्सिंग या फिर मॉडलिंग। शायद प्लस-साइज मॉडल! मैं उसमें बहुत अच्छी होती। मुझे अपनी आक्रामकता निकालने के लिए जीवन के अंत तक कुछ न कुछ ऐसा करना होगा जिसमें बहुत ऊर्जा लगे।’ फाइटिंग स्पिरिट पिता की देन सबालेंका की इस फाइटिंग स्पिरिट के पीछे पिता सर्गेई का हाथ है, जो खुद एक पेशेवर हॉकी खिलाड़ी थे। साल 2019 में मात्र 43 साल की उम्र में मेनिन्जाइटिस के कारण उनका अचानक निधन हो गया था। सबालेंका ने कहा, ‘मेरे पिता ने मुझे सिखाया कि चाहे कुछ भी हो जाए, मजबूत रहना है, सकारात्मक रहना है और जीवन में मस्ती करना नहीं छोड़ना है। जब मैंने उन्हें खोया, तब टेनिस ने ही मुझे बचाया। अगर टेनिस नहीं होता, तो पता नहीं आज मैं कहां होती।’ रोना-भावनाओं को बाहर निकालना जरूरी सबालेंका के अनुसार, दुख से उबरने का सबसे अच्छा तरीका है खुद को काम में झोंक देना, लेकिन साथ ही रोना और अपनी भावनाओं को बाहर निकालना भी जरूरी है। इंटरव्यू में सबालेंका ने 2022 के उस दौर का भी जिक्र किया, जब वे सर्विस करना भूल गई ​थी। उन्होंने इसे एक बुरा सपना बताया। उन्होंने कहा, ‘कल्पना कीजिए, आप जीवन भर एक ही काम कर रहे हैं और अचानक एक दिन आप गेंद को सही से फेंक भी नहीं पा रहे। वह समय इतना कठिन था कि मैं हार मानने वाली थी। लेकिन उस दौर ने मुझे इतना मजबूत बनाया कि अब मुझे भरोसा है कि अगर मेरी सर्विस खराब भी हो जाए, तब भी मैं मैच जीत सकती हूं।’

Continue reading on the app

Womens Reservation पर सियासी जंग, Bihar CM Samrat Choudhary का Opposition पर बड़ा हमला

Womens Reservation पर सियासी जंग, Bihar CM Samrat Choudhary का Opposition पर बड़ा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात को 8:30 बजे देश को संबोधित किया, जो सीधे देश की माताओं और बहनों को संबोधित था. भावुक लहजे में उन्होंने माफी मांगी, अपनी पीड़ा जाहिर की और फिर कांग्रेस, DMK, TMC और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला. पीएम ने साफ कहा कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और देश की महिलाएं इस फैसले को लेकर इन पार्टियों को कभी माफ नहीं करेंगी. पीएम मोदी के संबोधन के बाद बीजेपी के मुख्यमंत्रियों की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर हमला बोला जा रहा है. #pmmodi #pmmodiadressnation #womenreservationbill #aajtakdigital #tvchunks #anjanaomkashyap #delimitation #bansuriswaraj #pmmodi #narendramodi #womenreservationbill #narishaktivandanadhiniyam #aajtakdigital आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

Ayush Mhatre: चेन्नई सुपरकिंग्स को सबसे बड़ा झटका, वैभव सूर्यवंशी का दोस्त आईपीएल 2026 से बाहर

Ayush Mhatre ruled out of IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स को सबसे बड़ा झटका, वैभव सूर्यवंशी का दोस्त आईपीएल 2026 से बाहर Tue, 21 Apr 2026 15:23:15 +0530

  Videos
See all

Breaking News: पूर्व मंत्री Shravan Kumar बने JDU विधायक दल के नेता | Nitish |Nishant | Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T10:10:46+00:00

West Bengal Elections 2026 : बंगाल की पनिहाटी सीट पर एक मां की 'सिस्टम' के खिलाफ लड़ाई! | RG Kar Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T10:11:16+00:00

Bengal Ration Scam: Nusrat Jahan को ED का समन, 22 अप्रैल को पेशी, बंगाल में हलचल | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T10:15:52+00:00

Indore में वारंट के नाम पर पुलिसकर्मियों की दबंगई, CCTV फुटेज आया सामने | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T10:13:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers