Responsive Scrollable Menu

सोमवार को तेजी के साथ खुल सकता है बाजार:गिफ्ट निफ्टी 250 अंक चढ़ा; ईरान-अमेरिका तनाव तनाव समेत 5 फैक्टर तर करेंगे चाल

शेयर बाजार में 20 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते की शुरुआत तेजी के साथ हो सकती है। ईरान के साथ अमेरिका की जंग के जल्द खत्म होने की उम्मीद और गिरते क्रूड ऑयल के दाम बाजार को सहारा दे रहे हैं। इसके अलावा चौथी तिमाही के नतीजे, विदेशी निवेशकों की एक्टिविटी और ग्लोबल मार्केट की चाल भी बाजार की दिशा तय करने वाले मुख्य कारण होंगे। चलिए समझते हैं इस हफ्ते बाजार में क्या हो सकता है… सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। अब 5 फैक्टर्स जो बाजार की दिशा तय कर सकते हैं… 1. ईरान-यूएस युद्ध खत्म होने की उम्मीद ईरान-अमेरिका के बीच तनाव को कम करने के लिए अगले दौर की बातचीत सोमवार से पाकिस्तान में शुरू हो सकती है। तनाव कम होने की खबरों से शेयर बाजार के सेंटिमेंट सुधरने की उम्मीद हैं। शुक्रवार को तेल सप्लाई के अहम समुद्री मार्ग हॉर्मूज स्ट्रेट के खुलने की खबरों से ब्रेंट क्रूड करीब 10% सस्ता होकर 90 डॉल प्रति बैरल पर आ गया है। शेयर बाजार पर भी इसका असर दिखा। गिफ्ट निफ्टी 250 अंक चढ़कर बंद हुआ। अमेरिकी बाजार में भी करीब 1.50% की तेजी रही। 2. विदेशी निवेशकों की खरीदी-बिक्री विदेशी निवेशकों ने 15-17 अप्रैल के बीच भारतीय शेयरों में ₹1,500 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी की। अकेले शुक्रवार को ₹683 करोड़ के शेयर खरीदे। अगर आगे भी विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार के लिए रुख इसी तरह का रहता है तो बाजार में तेजी की उम्मीद की जा सकती है। 3. कंपनियों के नतीजे तय करेंगे दिशा बाजार की नजर इस हफ्ते आने वाले चौथी तिमाही (Q4) के नतीजों पर भी रहेगी। एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, MM, अडाणी ग्रीन एनर्जी, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशन्स, HCL टेक्नोलॉजीज और टाटा एलेक्सजी जैसी कंपनियां नतीजे घोषित करेंगी। तीन बड़े प्राइवेट बैंकों ने शनिवार को Q4 FY26 के नतीजे जारी किए: 4. रुपए की चाल पर निवेशकों की नजर डॉलर के मुकाबले रुपया 0.3% बढ़कर 92.92 पर बंद हुआ। 30 मार्च को रुपया 95.21 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर था। तब से अब तक इसमें अच्छी रिकवरी आई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक रुपए के लिए 92.28 पर तत्काल सपोर्ट और 93.50-93.68 पर रेजिस्टेंस है। रुपया मजबूत होने से आयातसस्ता होता है, जिससे महंगाई घटती है और शेयर बाजार में सकारात्मक माहौल बनता है। इसके विपरीत, रुपए की कमजोरी से विदेशी निवेशकों (FIIs) का मुनाफा कम हो जाता है, जिससे वे बाजार से पैसा निकालने लगते हैं। 5. निफ्टी का टेक्निकल चार्ट एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर. के मुताबिक अगर निफ्टी 24,400 के ऊपर टिकता है तो 24,800-25,000 तक जा सकता है। नीचे की तरफ 24,000 पर सपोर्ट है और 23,800 एक मजबूत बेस है। RSI भी 57 के करीब है, जो बाजार में सुधार के संकेत दे रहा है। रेलिगेयर ब्रोकिंग के रिसर्च एसवीपी अजीत मिश्रा का मानना है कि निवेशकों को अभी बैलेंस बनाकर चलना चाहिए और चुनिंदा शेयरों पर ही दांव लगाना चाहिए। निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में ज्यादा हिस्सा उन मजबूत लार्ज-कैप शेयरों का रखना चाहिए जिनके फंडामेंटल्स अच्छे हैं। शुक्रवार को सेंसेक्स 505 अंक चढ़ा था 17 अप्रैल को सेंसेक्स 505 अंक (0.65%) की तेजी के साथ 78,494 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 157 अंकों (0.65%) की तेजी रही, ये 24,354 पर पहुंच गया। नॉलेज पार्ट: गिफ्ट निफ्टी: गिफ्ट निफ्टी में मुख्य रूप से विदेशी निवेशक और बड़े संस्थान ट्रेड करते हैं। यह गुजरात के गिफ्ट सिटी में ट्रेड होता है। भारतीय बाजार खुलने से पहले इसके उतार-चढ़ाव से घरेलू बाजार की ओपनिंग का अंदाजा मिलता है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज: दुनिया के कुल तेल व्यापार का करीब 20 से 25 प्रतिशत हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है। सऊदी अरब, इराक, यूएई और कुवैत जैसे देशों का तेल इसी रास्ते से होते हुए भारत, चीन और जापान जैसे देशों तक पहुंचता है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स: यह एक मीटर की तरह है जो बताता है कि कोई शेयर या इंडेक्स कितनी तेजी से खरीदा या बेचा जा रहा है। इसकी वैल्यू 0 से 100 के बीच होती है। आमतौर पर 70 से ऊपर का मतलब 'ओवरबॉट' और 30 से नीचे 'ओवरसोल्ड' माना जाता है। डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। ऊपर दी गई राय और सलाह व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों की हैं, न कि दैनिक भास्कर की। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।

Continue reading on the app

TMC नहीं चाहती बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में MLA-MP बनें... पीएम मोदी का वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक बार फिर महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नहीं चाहती हे कि बंगाल की बेटियां ज्‍यादा संख्‍या में एमएलए और एमपी बने. 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: क्या बदल जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान? आर अश्विन ने की बड़ी भविष्यवाणी

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम ने अपने 6 में से 4 मुकाबले गंवाए और अंक तालिका में निचले हिस्से में पहुंच गई। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में टीम संघर्ष करती नजर आ रही। इसी बीच भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने एक बड़ा बयान देकर चर्चा छेड़ दी।

अश्विन का मानना है कि सीएसके में नया चेहरा संजू सैमसन भविष्य में कप्तानी संभाल सकते। उन्होंने कहा कि वह कोई भविष्यवक्ता नहीं लेकिन उन्हें लगता है कि सैमसन किसी समय CSK की कमान संभालते नजर आ सकते। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि सैमसन को किसी की विरासत में नहीं, बल्कि अपनी पहचान के साथ टीम को आगे बढ़ाना चाहिए।

संजू बन सकते सीएसके के कप्तान
चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन किया था और इस बार भी टीम लगातार स्थिरता नहीं दिखा पा रही। दो मैच जीतकर वापसी के संकेत दिए, लेकिन फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 180 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए हार गई। यह समस्या नई नहीं है। 2018 के बाद से CSK बड़े स्कोर का पीछा करने में कई बार नाकाम रही।

ऋतुराज अबतक नाकाम रहे
महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम को एक मजबूत कप्तान की तलाश रही। पहले रवींद्र जडेजा और अब ऋतुराज गायकवाड़ को यह जिम्मेदारी दी गई, लेकिन दोनों ही अब तक उस स्तर का असर नहीं छोड़ पाए, जिसकी उम्मीद थी। गायकवाड़ के फैसलों को लेकर भी सवाल उठ रहे।

संजू राजस्थान को फाइनल में पहुंचा चुके
दूसरी ओर, संजू सैमसन का कप्तानी रिकॉर्ड अच्छा रहा। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 2022 में फाइनल तक पहुंचाया था। अश्विन ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि सैमसन दबाव में भी अच्छे फैसले लेते हैं और खिलाड़ियों के साथ उनका जुड़ाव मजबूत होता है। वह फीडबैक लेने में भी पीछे नहीं हटते, जो एक अच्छे कप्तान की पहचान है।

सैमसन इस समय शानदार फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं। अश्विन ने टी20 क्रिकेट को लेकर भी अहम बात कही। उन्होंने कहा कि अब यह फॉर्मेट सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धियों का नहीं रहा, बल्कि टीम के प्रभाव और नतीजों पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। सीएसके के लिए एक और झटका आयुष म्हात्रे की चोट है, जिससे टीम की बल्लेबाजी कमजोर हुई है। ऐसे में सैमसन से बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद की जा रही है।

अब चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में होगा। यह मैच टीम के लिए बेहद अहम है, जहां उन्हें वापसी की सख्त जरूरत होगी।

Sun, 19 Apr 2026 15:39:21 +0530

  Videos
See all

Breaking News : राजस्थान के भिवाड़ी में हुआ बहुत बड़ा हादसा! | Fire Accident | Rajasthan Fire | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:11:30+00:00

PM Modi News : अन्नामलाई ने पीएम मोदी के कान में क्या कहा ? #annamalai #pmmodi #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:06:44+00:00

Breaking News: फरीदाबाद की कई कंपनियों में लगी आग | #ytshorts #shortsvideo #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:16:51+00:00

Kangana Ranaut On Mamata Banerjee: ममता नंदीग्राम के नाम से डरती-कंगना रनौत #kangnaranaut #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:11:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers