छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अब 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश, 55 दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, जानें दोबारा कब खुलेंगे?
छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। तेज गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए विष्णुदेव साय सरकार ने छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। अब राज्य के स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक यानी 55 दिन की गर्मी की छुट्टी रहेगी। पिछले साल छुट्टियां 25 अप्रैल 2025 से शुरू हुई थीं।
स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी स्कूलों में अब 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। पहले यह छुट्टियां 1 मई से शुरू होने वाली थीं, लेकिन बढ़ते तापमान को देखते हुए इन्हें लगभग 10 दिन पहले ही शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
यह आदेश प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय शालाओं पर लागू होगा। यह अवकाश केवल छात्रों के लिए है। शिक्षकों को निर्धारित शैक्षणिक कैलेंडर और प्रशासनिक कार्यों के अनुसार स्कूल में अपनी उपस्थिति देनी होगी। पूर्व में जारी आदेश की अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी। बता दें कि अप्रैैल महीने में ही छत्तीसगढ़ के कई जिलों 42°C से ऊपर जा चुका है। आने वाले दिनों में तापमान में और भी बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।
मप्र में 1 मई से लगेगी गर्मी की छुट्टियां
छत्तीसगढ़ में भले ही गर्मी की छुट्टियों में संशोधन किया गया है लेकिन इस बार प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) रहेगा यानी करीब डेढ़ महीने तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, शिक्षकों के लिए यह अवकाश केवल 31 मई तक ही रहेगा, उन्हें जून के पहले सप्ताह से स्कूल में उपस्थित होना होगा।
फिल्म इंडस्ट्री में शोक, टी-सीरीज़ के संस्थापक गुलशन कुमार के छोटे भाई का 70 वर्ष की उम्र में निधन
मनोरंजन जगत से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है। टी-सीरीज़ से जुड़े दर्शन कुमार के निधन की खबर ने पूरे संगीत जगत को गहरे दुख में डाल दिया है।
शनिवार को दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ली और जैसे ही यह खबर सामने आई, इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। लोग उन्हें याद कर रहे हैं, उनके योगदान को याद कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
कौन थे दर्शन कुमार: पर्दे के पीछे का मजबूत स्तंभ
दर्शन कुमार का नाम भले ही आम लोगों के बीच ज्यादा चर्चित नहीं रहा, लेकिन टी-सीरीज़ के सफर में उनका योगदान बेहद अहम था। वे मशहूर संगीत कंपनी के संस्थापक गुलशन कुमार के छोटे भाई थे। उन्होंने हमेशा पर्दे के पीछे रहकर कंपनी को मजबूत बनाने का काम किया। जब कोई संस्था इतनी बड़ी बनती है, तो उसके पीछे कई ऐसे लोग होते हैं, जो सामने नहीं आते, लेकिन उनकी मेहनत बहुत बड़ी होती है। दर्शन कुमार भी ऐसे ही व्यक्तित्व थे।
इंडस्ट्री में शोक की लहर, कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि
दर्शन कुमार के निधन की पुष्टि प्रसिद्ध गायक मीका सिंह ने की। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें एक अच्छे इंसान और मददगार बताया। हम महसूस कर सकते हैं कि जब कोई व्यक्ति सिर्फ काम से नहीं, बल्कि अपने व्यवहार से भी लोगों के दिल में जगह बनाता है, तो उसके जाने का दुख और गहरा होता है। इंडस्ट्री के कई लोगों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को सराहा।
View this post on Instagram
टी-सीरीज़ का सफर और परिवार की भूमिका
टी-सीरीज़ की शुरुआत साल 1983 में गुलशन कुमार ने की थी। इसके बाद उनके परिवार ने इस कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज भूषण कुमार कंपनी को आगे बढ़ा रहे हैं और परिवार के अन्य सदस्य भी इसमें सक्रिय हैं। इस परिवार ने मिलकर संगीत जगत में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। दर्शन कुमार भी इस यात्रा का अहम हिस्सा रहे और उन्होंने कंपनी को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लाइमलाइट से दूर रहकर किया बड़ा काम
दर्शन कुमार हमेशा सुर्खियों से दूर रहे। उन्होंने कभी खुद को सामने नहीं रखा, लेकिन उनका काम हमेशा बोलता रहा। खासतौर पर पंजाबी और क्षेत्रीय संगीत को आगे बढ़ाने में उनका योगदान बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने कई नए कलाकारों को मौका दिया और उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
















.jpg)





