Responsive Scrollable Menu

न्यूजीलैंड के PM आएंगे गोल्डन टेंपल:जत्थेदार गड़गज से की मुलाकात, भारत आने का निमंत्रण किया स्वीकार; उपहारों का किया आदान-प्रदान

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने आज ऑकलैंड के ओटाहूहू क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक सिख संगत साहिब का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से विशेष मुलाकात की। दोनों ने न्यूजीलैंड में बसे सिख और अन्य समुदायों के बीच आपसी भाईचारे, सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानमंत्री लक्सन ने सिख समुदाय द्वारा न्यूजीलैंड के विकास में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिख समाज ने न केवल आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि सेवा और मानवता के मूल्यों को भी आगे बढ़ाया है। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने न्यूजीलैंड सरकार द्वारा सिख समुदाय को दिए जा रहे सम्मान और मान्यता के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मुलाकात के दौरान जत्थेदार ने प्रधानमंत्री को गोल्डन टेंपल आने का आमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। दोनों के बीच उपहारों का आदान-प्रदान भी हुआ, जिसमें जत्थेदार को एक घड़ी भेंट की गई और प्रधानमंत्री को एक स्मृति मॉडल प्रदान किया गया। सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को मजबूत करेगा जत्थेदार का दौरा इस अवसर पर टाकानिनी की सांसद रीमा नखले, सेंट्रल सिख एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह, सुप्रीम सिख सोसाइटी ऑफ न्यूजीलैंड के प्रवक्ता, यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर और मीडिया सलाहकार जसकरण सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह मुलाकात दोनों देशों और समुदायों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Continue reading on the app

6वीं पास और ₹1000 करोड़ की मालकिन! मिलिए तमिलनाडु चुनाव की सबसे अमीर कैंडिडेट से

Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु चुनाव 2026 में 'लॉटरी किंग' की पत्नी लीमा रोज सबसे अमीर उम्मीदवार बनकर उभरी हैं. ₹1,000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति वाली लीमा की सादगी और शिक्षा भी चर्चा का विषय है.

The post 6वीं पास और ₹1000 करोड़ की मालकिन! मिलिए तमिलनाडु चुनाव की सबसे अमीर कैंडिडेट से appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Ayush Mhatre: चेन्नई सुपरकिंग्स को सबसे बड़ा झटका, वैभव सूर्यवंशी का दोस्त आईपीएल 2026 से बाहर

Ayush Mhatre ruled out of IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स को सबसे बड़ा झटका, वैभव सूर्यवंशी का दोस्त आईपीएल 2026 से बाहर Tue, 21 Apr 2026 15:23:15 +0530

  Videos
See all

Breaking News: पूर्व मंत्री Shravan Kumar बने JDU विधायक दल के नेता | Nitish |Nishant | Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T10:10:46+00:00

सास बहू की लड़ाई ने थाने में मचाया बवाल | #viralnews #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T10:15:04+00:00

Indore में वारंट के नाम पर पुलिसकर्मियों की दबंगई, CCTV फुटेज आया सामने | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T10:13:47+00:00

West Bengal Elections 2026 : बंगाल की पनिहाटी सीट पर एक मां की 'सिस्टम' के खिलाफ लड़ाई! | RG Kar Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T10:11:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers