Responsive Scrollable Menu

ईयू उपाध्यक्ष के बयान पर ईरान का पलटवार, अंतरराष्ट्रीय कानून की बातों को इस्माइल बाघेई ने बताया चरम पाखंड

तेहरान, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान ने अमेरिका पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए एक बार फिर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कल्लास ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत होर्मुज स्ट्रेट बिना किसी शुल्क के खुला रहना चाहिए। इस पर ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने ईसी उपाध्यक्ष पर जोरदार पलटवार किया है।

ईरानी नेता इस्माइल बाघेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काजा कल्लास के पोस्ट को रिशेयर कर लिखा, ओह, वो अंतरराष्ट्रीय कानून, जिसे ईयू दूसरों को भाषण देने के लिए इस्तेमाल करता है, चुपचाप अमेरिका-इजरायल के बीच आक्रामक युद्ध को हरी झंडी दे देता है और ईरानियों पर हो रहे अत्याचारों को अनदेखा कर देता है।

बाघेई ने दावा किया कि अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई पर यूरोपीय संघ के बयान केवल उपदेश तक सीमित हैं, जबकि व्यवहार में यूरोप अपने ही सिद्धांतों पर अमल करने में बार-बार विफल रहा है।

उन्होंने कहा, उपदेशों को रहने दें। यूरोप जो कहता है, उसे करने में लगातार नाकाम रहा है, जिससे उसकी अंतरराष्ट्रीय कानून की बातें चरम पाखंड बन गई हैं। अंतरराष्ट्रीय कानून का कोई भी नियम ईरान को एक तटीय देश होने के नाते होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों को होने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने से नहीं रोकता है।

वहीं होर्मुज स्ट्रेट से बिना शर्त ट्रांजिट को लेकर इस्माइल ने कहा, और होर्मुज में बिना शर्त ट्रांजिट का रास्ता, यह बात उसी समय सच हो गई जब अमेरिका/इजरायली हमले ने अमेरिकी सैन्य एसेट्स को स्ट्रेट के पिछले हिस्से में ला दिया।

काजा कल्लास ने कहा था, अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत, होर्मुज स्ट्रेट जैसे पानी के रास्तों से ट्रांजिट खुला और फ्री रहना चाहिए। आज स्ट्रेट को फिर से खोलने की अपनी अपील में नेताओं ने यही बात साफ की। कोई भी पैसे देकर जाने वाली स्कीम दुनिया भर के समुद्री रास्तों के लिए एक खतरनाक मिसाल कायम करेगी। ईरान को ट्रांजिट फीस लगाने का कोई भी प्लान छोड़ना होगा।

यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा था कि सीजफायर होने के बाद यूरोप ऊर्जा और व्यापार के बिना किसी रुकावट के फिर से शुरू करने में अपनी भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा, ईयू का एस्पाइड्स नेवल मिशन पहले से ही लाल सागर में काम कर रहा है और पूरे इलाके में शिपिंग की सुरक्षा के लिए इसे तेजी से मजबूत किया जा सकता है। यह मदद देने का सबसे तेज तरीका हो सकता है।

--आईएएनएस

केके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Akshaya Tritiya 2026 Wishes: 'आपके घर में लक्ष्मी जी का वास हो...', अक्षय तृतीया पर अपने दोस्तों और परिजनों को भेजें ये दिल जीतने वाले संदेश

Akshaya Tritiya 2026 Wishes: आज यानी 19 अप्रैल 2026, रविवार को अक्षय तृतीया का पावन त्योहार है. हर साल यह त्योहार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है. हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है. यह नई शुरुआत और शुभ फल देने वाला दिन माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन किसी की प्रकार के मांगलिक कार्य के लिए पंचांग या मुहूर्त की जरूरत नहीं पड़ती है. इसलिए यह अबूझ मुहूर्तों में से एक होता है. इस दिन सोना-चांदी या अन्य कीमती चीजें खरीदना भी शुभ माना जाता है. इस शुभ अवसर पर आप भी अपने दोस्तों और परिजनों को अक्षय तृतीया के मौके पर शुभकामनाएं भेज सकते हैं. 

अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं (Akshaya Tritiya 2026 Wishes) 

आपके घर में धन की बरसात हो, 
मां लक्ष्मी का वास हो 
संकटों का नाश हो, 
शाति का वास हो 
अक्षय तृतीया 2026 की शुभकामनाएं. 

धन की बरसात हो 
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हो 
संकट का विनाश हो 
भगवान विष्णु का वास हो 
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं 

अक्षय तृतीया का दिन हैं खास, 
हर काम में मिले सफलता 
और आप हर दुख से रहे आजाद 
हैप्पी अक्षय तृतीया 

इस अक्षय तृतीया कुछ खास हो जाए
मन में खुशियों का वास हो जाए
आपके घर में सदैव लक्ष्मी का वास हो जाए 
कभी पैसों के लिए निराश न होना पड़े
Happy Akshaya Tritiya 2026 

इस अक्षय तृतीया पर आपको हर खुशी मिले 
सभी मनोकामनाएं पूरी हो 
आपको और आपके परिवार को  
शुभ अक्षय तृतीया 

सोने जैसी चमके आपकी किस्मत 
हर दिन घर आए धन-वैभव 
चारों और तरक्की हो
अक्षय तृतीया पर आपके घर में देवी लक्ष्मी हो 
हैप्पी अक्षय तृतीया 

दिल से दिल मिलाते रहिये, 
हमारे घर आते जाते रहिये, 
अक्षय तृतीया का मौका है, 
खुशियों के गीत गाते रहिये
हैप्पी अक्षय तृतीया 

सोने का रथ, 
चांदी की पालकी में बैठकर 
लक्ष्मी मां आई है देने आपके परिवार को 
अक्षय तृतीया की बधाई

कामयाबी कदम चूमती रहे 
खुशियां आस पास घूमती रहे 
धन की हो भरमार 
मिले अपनों का प्यार 
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं 

दिनों दिन बढ़ता जाए आपको कारोबार 
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार 
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार 
ऐसा हो आपका अक्षय तृतीया का त्योहार 
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं 

यह भी पढे़ं: जड़ों को पोषण देने Avocado Oil हो सकता है आपके लिए राइट चॉइस

Continue reading on the app

  Sports

पहले सिंगल चुराया फिर मिसफील्ड पर एक रन दौड़ना चाहा, आखिरी गेंद पर रनआउट का गजब ड्रामा

jofra archer run out: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 155 रन का स्कोर बनाया. पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट का मजेदार ड्रामा देखने को मिला. मिसफील्डिंग होने के बाद दूसरा रन चुराने के चक्कर में जोफ्रा आर्चर रन आउट हो गए. Sun, 19 Apr 2026 18:41:48 +0530

  Videos
See all

PM Modi ने खाई झालमुढ़ी, बोले "10 रुपए देना है " #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T13:35:48+00:00

Amit Shah Chennai Visit: मायलापुर, चेन्नई से अमित शाह का रोड शो LIVE | Amit Shah Road Show | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T13:36:19+00:00

Viral Video |मंत्री बेटे की शर्मनाक हरकत, मां बेटी से बदसलूकी का आरोप #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T13:38:20+00:00

क्या है सिलीगुड़ी का चुनावी मुद्दा? | Breaking News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T13:37:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers