7 साल की बच्ची से रेप करने वाला अल्फाजुद्दीन गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग करके भाग रहा था; मुठभेड़ में पकड़ाया
गाजियाबाद के ट्रांस हिण्डन जोन के थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम ने एक बेहद जघन्य मामले का शीघ्र खुलासा करते हुए आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, 15-16 अप्रैल 2026 की रात को इंदिरापुरम के नीतिखंड-2 में स्थित एक निर्माणाधीन प्लॉट की झुग्गी में घुसकर एक शातिर बदमाश ने 7 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद वह झुग्गी से 11,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया. मामले में इंदिरापुरम थाने में POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.
ऐसे हुई आरोपी की गिरफ्तारी
18-19 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात को इंदिरापुरम थाने की पुलिस टीम गौर ग्रीन से कनावनी पुलिया की ओर जाने वाली ग्रीन बेल्ट रोड पर गश्त कर रही थी. निर्माणाधीन बिल्डिंग के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति को खड़ा देख पुलिस ने उसे चेकिंग के लिए रोका. जैसे ही पुलिस ने रोकने की कोशिश की, आरोपी भागने लगा. पुलिस ने उसे चारों ओर से घेर लिया. इसके बाद आरोपी ने पुलिस पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया. पुलिसकर्मी जानलेवा हमले से बाल-बाल बच गए. पुलिस ने इसके बाद सेल्फ डिफेंस में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी अल्फाजुद्दीन उर्फ भालू के दोनों पैरों में गोली लग गई. वह घायल होकर गिर पड़ा. आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उत्तर प्रदेश की ये खबर भी पढ़ें- UP Crime: आगरा धर्मांतरण सिंडिकेट पर पुलिस ने कसा शिकंजा, फंडिंग के मामले में की बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया
- 1 अवैध तमंचा
- 2 खोखा कारतूस
- 1 जिंदा कारतूस
- चोरी के 10,000 रुपये
उत्तर प्रदेश की ये खबर भी पढ़ें- UP Crime: गोरखपुर में फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर व्यापारी से मांगे दो लाख, कहा- पैसा नहीं दिया तो एनकाउंटर कर दूंगा
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
पूछताछ के दौरान, आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है. वह चोरी करके नशे का खर्च जुटाता था. घटना वाली रात वह पास के पार्क में छिपा बैठा था. रात 1 से 2 बजे के बीच उसने झुग्गी में घुसकर सो रही 7 साल की बच्ची को पार्क ले जाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद बच्ची को धमकाकर झुग्गी में छोड़ दिया और 11,000 रुपये और मोबाइल चोरी करके भाग गया.
उत्तर प्रदेश की ये खबर भी पढ़ें- UP Crime News: बांदा में एनकाउंटर के बाद ईरानी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, फर्जी पुलिस बनकर करते थे ठगी
इन धाराओं में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
अल्फाजुद्दीन उर्फ भालू फर्रुखाबाद (यूपी) के सुतनापुर गांव का रहने वाला है. वह वर्तमान में गाजियाबाद की झुग्गी-झोपड़ी में रहता है. उसके खिलाफ इंदिरापुरम थाने में पहले से ही POCSO एक्ट और आर्म्स एक्ट के 2 मामले दर्ज हैं. उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है.
उत्तर प्रदेश की ये खबर भी पढ़ें- UP Crime News: मां की ली बेरहमी से जान, फिर खून से सने हथियार के साथ बेटे ने थाने में किया सरेंडर
रिपोर्ट- हिमांशु शर्मा
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो दिवसीय दौरे पर श्रीलंका के लिए रवाना
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रविवार को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर श्रीलंका के लिए रवाना हुए। यह दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह किसी भारतीय उपराष्ट्रपति की श्रीलंका की पहली द्विपक्षीय आधिकारिक यात्रा है, जो दोनों पड़ोसी देशों के बीच राजनयिक संबंधों में बढ़ती गति को रेखांकित करती है।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका के लिए रवाना हो गए हैं। यह किसी भारतीय उपराष्ट्रपति की श्रीलंका की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। इस यात्रा के दौरान वे द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और भारत सरकार की सहायता से निर्मित भारतीय आवास परियोजना के तीसरे चरण के तहत बनाए गए मकान तमिल समुदाय के सदस्यों को सौंपेंगे।
जानकारी के अनुसार इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री हरिणी अमरासुरिया से बातचीत करेंगे। उनके कार्यक्रमों में भारतीय मूल के तमिल समुदाय के नेताओं और द्वीप राष्ट्र के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों के तमिल प्रतिनिधियों के साथ बातचीत भी शामिल होगी।
उपराष्ट्रपति कोलंबो में एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में वे भारतीय आवास परियोजना के तीसरे चरण के तहत निर्मित तमिल समुदायों के लाभार्थियों को वर्चुअल माध्यम से आवास सौंपेंगे।
इस चरण के साथ तमिल समुदायों के लिए निर्मित आवासों की कुल संख्या 50,000 तक पहुंच जाएगी, जबकि इस पहल के चौथे चरण के तहत अतिरिक्त 10,000 आवासों का निर्माण कार्य वर्तमान में जारी है।
सोमवार को उपराष्ट्रपति नुवारा एलिया की यात्रा करेंगे, जहां वे परियोजना स्थलों का दौरा करेंगे और स्थानीय तमिल समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। श्रीलंका की आबादी में भारतीय मूल के तमिलों की संख्या काफी अधिक है, जो लगभग 16 लाख या लगभग 7 प्रतिशत है।
यह दौरा दोनों देशों के बीच हाल ही में हुए उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की शृंखला के बीच हो रहा है, जिसमें राष्ट्रपति दिसानायका की फरवरी में भारत यात्रा और प्रधानमंत्री अमरसूर्या की अक्टूबर 2025 में होने वाली यात्रा शामिल है। इससे भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने सभ्यतागत और जन-संबंधों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
--आईएएनएस
एसएके/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















