Responsive Scrollable Menu

पंजाब-हरियाणा की तरह चंडीगढ़ पुलिस भर्ती में भी इंटरव्यू खत्म:हिमाचल जैसी नेगेटिव मार्किंग होगी; हिंदी समेत 3 लैंग्वेज में एग्जाम दे सकेंगे

चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती के नियमों में बदलाव हुआ है। यह बदलाव ग्रुप-C (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला कांस्टेबलों की भर्ती में हुआ है। अब युवा 3 लैंग्वेज में एग्जाम दे पाएंगे, वहीं रिटेन टेस्ट में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। सबसे खास बात यह है कि उन्हें इंटरव्यू की प्रक्रिया से भी नहीं गुजरना पड़ेगा। केवल लिखित परीक्षा व बोनस अंकों से अंतिम मेरिट बनेगी। इसके लिए द कांस्टेबल भर्ती (तीसरा संशोधन) नियम, 2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं, भविष्य में होने वाली भर्ती प्रक्रिया ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंट प्रोसेस (TRP) के नियमों के तहत होगी। भर्ती प्रोसेस के 5 नियम जानिए ********* ये खबर भी पढ़ें: जालंधर के युवक ने बताई रूस की डेंजर जर्नी: फल तोड़ने की नौकरी बता एजेंट ने भेजा, अब जंगल में फंसा, गंदा कमरा, टूटे बैड; 5 VIDEO डाले जालंधर से रूस गए एक युवक ने ट्रैवल एजेंट की ठगी का पर्दाफाश कर आपबीती सुनाई है। युवक ने दिल्ली एयरपोर्ट से मॉस्को पहुंचने तक के 5 वीडियो में अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा- कोई भी एजेंट के चक्कर में फंसकर रूस मत आना। हमें यहां जंगल में छोड़ दिया है। अब समझ नहीं आ रहा है कि कहां जाएं? एजेंट ने जो वादे किए, वे हकीकत में बहुत बुरे निकले। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

9 से 12वीं के छात्रों को मिलेंगे क्रेडिट स्कोर:मेन सब्जेक्ट के अलावा वोकेशनल के भी जुड़ेंगे क्रेडिट

CBSE ने स्कूल स्टूडेंट्स के लिए क्रेडिट सिस्टम लागू करने की तैयारी की है। नेशनल क्रेडिट रैंकिंग फ्रेमवर्क (NCRF) के तहत 9 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट, प्रैक्टिकल, स्पोर्ट्स एक्टिविटीज, एक्सपीरियेंशियल लर्निंग के आधार पर क्रेडिट दिए जाएंगे। फ्रेमवर्क के तहत एक एकेडमिक सेशन में 1200 लर्निंग आवर्स के लिए 40 क्रेडिट तय किए गए हैं। स्टूडेंट्स को मुख्य विषयों के साथ ही वोकेशनल विषयों के भी क्रेडिट मिलेंगे। एडिशनल विषय लेने वाले स्टूडेंट्स को भी क्रेडिट मिलेंगे। प्रोफेशनल कोर्सेस में लेटरल एंट्री के अवसर ये क्रेडिट स्टूडेंट्स को 12वीं के बाद हायर एजुकेशन में मददगार होंगे। मसलन, स्टूडेंट्स को 12वीं के बाद इन क्रेडिट की मदद से विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेस में लेटरल एंट्री के अवसर मिलेंगे। एडमिशन रजिस्ट्रेशन के दौरान ये क्रेडिट मेरिट बेहतर बनाएंगे। NCRF क्या है? NCRF (नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क) भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत शुरू किया गया एक क्रेडिट बेस्ड स्ट्रक्चर है। इसे 2023 में शिक्षा मंत्रालय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और अन्य नियामक संस्थाओं ने लागू किया है। सामान्य शिक्षा, वोकेशन एजुकेशन को जोड़ा गया है इसके जरिए स्कूली शिक्षा, हायर एजुकेशन और वोकेशनल या स्किल एजुकेशन में हासिल किए गए क्रेडिट को एक साथ जोड़ा जाता है। इस फ्रेमवर्क के जरिए सामान्य शिक्षा और वोकेशन एजुकेशन को जोड़ने का काम किया जाता है ताकि पहले की पढ़ाई, मल्टीपल एंट्री-एग्जिट और प्रोफेशनल डेवलपमेंट को सिस्टम में लाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। जैसे - स्कूल स्टूडेंट्स को पढ़ाई, प्रैक्टिकल और कौशल विकास के लिए क्रेडिट दिए जाते हैं। ---------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें पीएचडी के लिए आए 8 आवेदन रद्द:रिसर्च सिनॉप्सिस में AI कंटेंट ज्यादा, यूजीसी नियमों का पालन न करने पर अयोग्य घोषित प्रयागराज स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने पीएचडी की 5 सीटों के लिए आए 22 आवेदनों की जांच के बाद आठ आवेदन रद्द कर दिए। जांच में पता चला कि कई उम्मीदवारों की रिसर्च सिनॉप्सिस में एआई से तैयार मटेरियल का ज्यादा उपयोग किया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: गॉल टेस्ट में मानव सुथार होंगे टीम इंडिया का इक्का? इस वजह से जडेजा-कुलदीप से ज्यादा अहम

भारतीय टीम के बल्लेबाजों के सामने श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या की मुश्किल चुनौती होगी, जो गॉल के मैदान पर काफी असरदार रहे हैं. मगर टीम इंडिया में मानव सुथार भी ऐसा ही असर छोड़ सकते हैं. Wed, 12 Aug 2026 16:08:25 +0530

  Videos
See all

India- China Dipute : Arunachal में चीनी घुसपैठ के अफवाहों के बीच भारत में बड़ी बैठक | Indian Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T11:15:46+00:00

Imran Khan की मौत पर बड़ा दावा, जेल में निधन की खबर? | #ImranKhan #PakistanNews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T11:16:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers