Responsive Scrollable Menu

9 से 12वीं के छात्रों को मिलेंगे क्रेडिट स्कोर:मेन सब्जेक्ट के अलावा वोकेशनल के भी जुड़ेंगे क्रेडिट

CBSE ने स्कूल स्टूडेंट्स के लिए क्रेडिट सिस्टम लागू करने की तैयारी की है। नेशनल क्रेडिट रैंकिंग फ्रेमवर्क (NCRF) के तहत 9 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट, प्रैक्टिकल, स्पोर्ट्स एक्टिविटीज, एक्सपीरियेंशियल लर्निंग के आधार पर क्रेडिट दिए जाएंगे। फ्रेमवर्क के तहत एक एकेडमिक सेशन में 1200 लर्निंग आवर्स के लिए 40 क्रेडिट तय किए गए हैं। स्टूडेंट्स को मुख्य विषयों के साथ ही वोकेशनल विषयों के भी क्रेडिट मिलेंगे। एडिशनल विषय लेने वाले स्टूडेंट्स को भी क्रेडिट मिलेंगे। प्रोफेशनल कोर्सेस में लेटरल एंट्री के अवसर ये क्रेडिट स्टूडेंट्स को 12वीं के बाद हायर एजुकेशन में मददगार होंगे। मसलन, स्टूडेंट्स को 12वीं के बाद इन क्रेडिट की मदद से विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेस में लेटरल एंट्री के अवसर मिलेंगे। एडमिशन रजिस्ट्रेशन के दौरान ये क्रेडिट मेरिट बेहतर बनाएंगे। NCRF क्या है? NCRF (नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क) भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत शुरू किया गया एक क्रेडिट बेस्ड स्ट्रक्चर है। इसे 2023 में शिक्षा मंत्रालय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और अन्य नियामक संस्थाओं ने लागू किया है। सामान्य शिक्षा, वोकेशन एजुकेशन को जोड़ा गया है इसके जरिए स्कूली शिक्षा, हायर एजुकेशन और वोकेशनल या स्किल एजुकेशन में हासिल किए गए क्रेडिट को एक साथ जोड़ा जाता है। इस फ्रेमवर्क के जरिए सामान्य शिक्षा और वोकेशन एजुकेशन को जोड़ने का काम किया जाता है ताकि पहले की पढ़ाई, मल्टीपल एंट्री-एग्जिट और प्रोफेशनल डेवलपमेंट को सिस्टम में लाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। जैसे - स्कूल स्टूडेंट्स को पढ़ाई, प्रैक्टिकल और कौशल विकास के लिए क्रेडिट दिए जाते हैं। ---------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें पीएचडी के लिए आए 8 आवेदन रद्द:रिसर्च सिनॉप्सिस में AI कंटेंट ज्यादा, यूजीसी नियमों का पालन न करने पर अयोग्य घोषित प्रयागराज स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने पीएचडी की 5 सीटों के लिए आए 22 आवेदनों की जांच के बाद आठ आवेदन रद्द कर दिए। जांच में पता चला कि कई उम्मीदवारों की रिसर्च सिनॉप्सिस में एआई से तैयार मटेरियल का ज्यादा उपयोग किया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

भारत-ताइवान के बीच सीधी फ्लाइट शुरू होगी:पीवी सिंधु BWF चैंपियनशिप 2026 में सीधे तीसरे राउंड में खेल सकेंगी, 6 अगस्त के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. विदेश सचिव विक्रम मिस्री श्रीलंका यात्रा पर पहुंचे स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप रैंकिंग निधन (DEATH) 3. एक्टर प्रदीप रावत का निधन हुआ संन्यास (RETIERMENT) 4. WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने संन्यास लिया 5.भारत से ताइवान के बीच सीधी एयरलाइन शुरू होगी 6. थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल आज का इतिहास ------------------ ये खबर भी पढ़ें.. डॉ. अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम विक्रम साराभाई मेडल पाने वाली पहली भारतीय:विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने, 5 अगस्त के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: इस खिलाड़ी के टीम में सेलेक्शन पर मचा बवाल, कोकेन लेता पकड़ा गया था

भारत के खिलाफ गॉल में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान हो गया है. टीम में ऐसे खिलाड़ी को जगह मिली है जिसके सेलेक्शन पर बवाल हो गया है. Wed, 12 Aug 2026 17:01:20 +0530

  Videos
See all

यौन उत्पीड़न मामले में Brij Bhushan Singh का बड़ा बयान, सुनिए क्या कहा? | #BrijBhushanSingh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T11:43:24+00:00

CJP में तानाशाही के खिलाफ भूख हड़ताल #jharkhand #students #exam #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T11:45:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers