Responsive Scrollable Menu

प्रेम चोपड़ा को बनाया हीरो, टैक्सी बेचकर बनाई पहली फिल्म, पर 1 घटना ने हमेशा के लिए तोड़ दिया हौसला

नई दिल्ली. फिल्मी दुनिया में चमक-दमक जितनी दिखती है, उसके पीछे उतनी ही अनकही कहानियां भी छिपी होती हैं. इस चकाचौंध भरी फिल्मी दुनिया के कुछ सितारे ऐसे होते हैं जिनकी कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं होती हैं. खूंखार खलनायक प्रेम चोपड़ा को हीरो बनाने वाले इस फिल्ममेकर की कहानी भी कुछ ऐसी है. वो कहते हैं ना कि सपने देखने की कोई सीमा नहीं होती है. इस फिल्ममेकर ने भी अपनी हैसियत से बड़े सपने देखे और उन सपनों को सच भी कर दिखाया.

Continue reading on the app

जिसने हराया उसी की तारीफ करते दिखे ऋतुराज गायकवाड़, बोले- 'श्रेय उन्हें जाता है...'

Ruturaj Gaikwad Statement After Fourth Loss in IPL 2026: आईपीएल 2026 का अब तक का सफर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा है. CSK को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 10 रन से हार का सामना करना पड़ा, जो इस सीजन में SRH की चौथी हार रही. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ विपक्षी टीम के खिलाड़ियों की तारीफ करते नजर आए. आइए जानते हैं कि सीएसके के कप्तान ने क्या-क्या कहा...

ऋतुराज गायकवाड़ ने SRH को दिया श्रेय

सनराइजर्स हैदराबाद के दिए 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 184 रन ही बना पाई. जबकि मैच में एक समय ऐसा आ गया था, जब चेन्नई सुपर किंग्स की ओर मैच झुकने लगा था. मगर, CSK दबाव बना नहीं पाई और मैच गंवा बैठी.

एक समय पर, आवश्यक रन रेट घटकर 8 रह गया था और आपके पास लगभग 6 विकेट शेष थे. इसपर पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, "हां, जैसा कि आपने सही कहा, 10 ओवरों में लगभग 80 रनों की जरूरत थी और वहां से मुझे लगता है कि यह कुछ साझेदारियां बनाने और वहां हमें ये तय करना चाहिए था कि विपक्षी टीम खेल में न रहे और दबाव में भी रहे. लेकिन मुझे लगता है कि उसके बाद के कुछ ओवरों ने वास्तव में गति बदल दी."

गायकवाड़ ने आगे कहा, "हमने 10 ओवर पूरे होने के बाद अगले 2 ओवरों में केवल 4 रन बनाए. इसलिए मुझे लगता है कि इससे उन्हें वास्तव में मदद मिली, और जाहिर है, हम जानते थे कि एक बार जब हम डेथ ओवरों में आते-आते, 12 या 13 रन प्रति ओवर के लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल हो जाता है, इसलिए उन्हें श्रेय जाता है, उन्होंने आखिरी ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की."

अपने गेंदबाजों की ऋतुराज गायकवाड़ ने की सराहना

चेन्नई सुप किंग्स ने शुरुआती 3 मैचों में लगातार हार का सामना किया था, लेकिन फिर उन्होंने वापसी की और बैक टू बैक 2 मैच जीते. मगर, सीएसके की गाड़ी फिर ट्रैक से उतरती दिखी और हैदराबाद के हाथों हार का सामना किया.

पिछले कुछ मैचों में क्या कारगर रहा है? इस सवाल पर ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, "मुझे लगता है कि लगातार तीन मैचों से गेंदबाजी इकाई बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है. आज भी, पावरप्ले के बाद सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया. पावरप्ले में भी, मुझे लगा कि अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने गेंदबाजों का डटकर सामना किया."

"हमने कोई भी ढीली गेंद नहीं दी, बस बहुत अच्छी क्रिकेट खेली. इसके लिए उन्हें सलाम. लेकिन उसके बाद भी, एक बार जब हमें वह लय मिल गई, तो मुझे लगता है कि हमने उसका भरपूर फायदा उठाया और सभी ने अपना योगदान दिया... जेमी (ओवरटन), गुरजपनीत (सिंह), नूर (अहमद) और अंत में अंशुल (कंबोज) ने भी. मुझे लगता है कि सभी ने अच्छा काम किया."

अंशुल कंबोज की जमकर की तारीफ

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भले ही अब तक IPL 2026 कुछ खास नहीं रहा है. मगर, टीम के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने काफी प्रभावित किया है. हैदराबाद के साथ खेले गए मैच में 3 विकेट लेने के साथ ही पर्पल कैप अपने सिर पर सजा ली है. 

अंशुल कंबोज की तारीफ करते हुए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, "वह अपनी गेंदबाजी, खासकर डेथ ओवरों में गेंदबाजी पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. मुझे लगता है कि आपको बहुत कम ही ऐसे गेंदबाज मिलते हैं जो वास्तव में स्पष्ट और कप्तान से कहो, ठीक है, मैं संभाल लूंगा, मुझे पता है क्या करना है. ये मेरी योजनाएं हैं. इसलिए मुझे लगता है कि उसे अपनी टीम में पाकर मैं बहुत खुश हूं. जैसा कि आपने कहा, वह बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. वह दिन-ब-दिन बेहतर होता जा रहा है."

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को ऑरेन्ज कैप फिर अपने नाम करने के लिए आज बनाने होंगे इतने रन, वरना रेस में रह जाएंगे पीछे

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: CSK को लगा तगड़ा झटका, गंभीर Injury के बाद Ayush Mhatre का खेलना हुआ संदिग्ध

युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे का चोटिल होने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में आगे खेलना संदिग्ध है जो चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए करारा झटका है। सीएसके के सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान 18 वर्षीय म्हात्रे की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। इस मैच में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने वाले म्हात्रे काफी असहज नजर आ रहे थे और उसके बाद वह लंबे समय तक क्रीज पर नहीं टिक पाए।

सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘उसकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है। अभी मुझे नहीं पता कि चोट कितनी गंभीर है। हम कल या परसों उसका स्कैन करवाएंगे।’’ ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि चोट की गंभीरता का आकलन करने के लिए म्हात्रे का स्कैन किया जाएगा और उन्हें ठीक होने में कितना समय लगेगा यह अभी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। हैमस्ट्रिंग में खिंचाव से उबरने में छह महीने तक का समय लग सकता है। हसी ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से स्थिति काफी खराब दिख रही है।

उसका बाहर होना हमारे लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा क्योंकि वह बहुत अच्छी फॉर्म में है।’’ म्हात्रे ने इस सत्र में अभी तक 177.87 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए हैं। हसी ने हालांकि कहा कि यह टीम के अन्य खिलाड़ियों के लिए मौका होगा। उन्होंने कहा, ‘‘वह एक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी है, लेकिन इससे किसी और को मौका मिलेगा।

इसलिए यह भी रोमांचक है। हमारे पास कुछ बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें अभी तक मौका नहीं मिल पाया है। इसलिए उनमें से किसी एक के लिए यह शानदार होगा।’’ सीएसके फिलहाल छह मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। पांच बार की चैंपियन टीम अपने अगले मैच में 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।

Sun, 19 Apr 2026 15:06:37 +0530

  Videos
See all

PM Modi News : अन्नामलाई ने पीएम मोदी के कान में क्या कहा ? #annamalai #pmmodi #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:06:44+00:00

Breaking News : राजस्थान के भिवाड़ी में हुआ बहुत बड़ा हादसा! | Fire Accident | Rajasthan Fire | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:11:30+00:00

Kangana Ranaut On Mamata Banerjee: ममता नंदीग्राम के नाम से डरती-कंगना रनौत #kangnaranaut #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:11:16+00:00

Breaking News: फरीदाबाद की कई कंपनियों में लगी आग | #ytshorts #shortsvideo #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:16:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers