IPL 2026: बेंगलुरु में आज कैसा रहेगा मौसम? जहां खेला जाएगा KKR VS RR मैच
KKR VS RR Weather Update : आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच होने वाला है. ईडन-गार्डन्स पर खेले जाने वाले इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी, तो वहीं राजस्थान रॉयल्स हर हाल में जीत दर्ज करके प्वॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंचना चाहेगी. तो आइए जान लेते हैं कि कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान मौसम का मिजाज कैसा रहेगा? साथ ही आपको ईडन-गार्डन्स की पिच के बारे में भी बताते हैं...
KKR VS RR हेड टू हेड रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 16 मैच KKR ने जीते हैं, तो वहीं 12 मैचों में RR ने जीत दर्ज की थी. 2 मैच बेनतीजा रहे. इस मैदान पर हाईएस्ट स्कोर 224 रनों का है. वहीं, लोएस्ट स्कोर 81 रनों का है.
कोलकाता का मौसम कैसा रहेगा?
KKR VS RR के बीच मैच ईडन-गार्डन्स, कोलकाता में खेला जाएगा. मैच के दौरान कोलकाता का मौसम साफ रहने की उम्मीद है, क्योंकि बारिश की संभावना महज 1% है. ऐसे में कोलकाता और राजस्थान के बीच 20-20 ओवर का पूरा मैच देखने को मिल सकता है. तापमान 36 डिग्री से 27 डिग्री तक रहना चाहेगी.
ऐसी है कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, सौरभ दुबे, दक्ष कामरा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला
ये भी पढ़ें: IPL के एक सीजन में किस कप्तान ने हारे हैं सबसे ज्यादा मैच? लिस्ट में दिग्गजों के नाम शामिल
ईरान ने अमेरिका के इस फ़ैसले को बताया 'गलत' और 'नासमझी भरा'
ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ ने अमेरिका की ओर से बंदरगाहों पर की गई नाकाबंदी को 'ग़लत' और 'नासमझी' भरा फ़ैसला बताया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
BBC News













.jpg)









