ममता बोलीं- दंगे भड़काने वाले देश के नेता बन गए:मोदी बोले- DMK के काले कारनामे जनता के सामने आए, तमिलनाडु में NDA सत्ता में आएगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोयंबटूर की जनसभा में कहा कि DMK के काले कारनामे जनता जान चुकी है। काले कपड़े पहनकर अपने गलत इरादों को नहीं छिपाया जा सकता। तमिलनाडु की जनता संदेश दे रही है कि NDA सत्ता में आएगी और DMK बाहर जाएगी। उन्होंने कहा कि DMK की पॉलिसी है 'परिवार द्वारा, परिवार का और परिवार के लिए।' CM, डिप्टी CM, दिल्ली के जाने-माने MP, फिल्म, मीडिया हाउस, और भी बहुत कुछ एक ही परिवार के कंट्रोल में हैं। वहीं बंगाल CM ममता बनर्जी ने कहा- आज प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर झूठ के जाल में फंसाकर देश के लोगों को संबोधित करेंगे। भाजपा शासन में, जो लोग कभी दंगे भड़काते थे, वे अब देश के नेता बन गए हैं। तमिलनाडु के थुरैयूर में चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि संसद में महिलाओं से जुड़े बिल का इस्तेमाल परिसीमन करने के लिए और चुनावी नक्शे को बदलने के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने मिलकर इस कोशिश को रोक दिया। चुनाव से जुड़े कल के 5 अपडेट्स…
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में पारा 45°C पहुंचा:MP का रतलाम-उमरिया देश के 10 सबसे गर्म शहरों में शामिल; रांची के चिड़ियाघर में कूलर लगे
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का असर जारी है। राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और महाराष्ट्र के वर्धा में तापमान सबसे ज्यादा 45°C रिकॉर्ड हुआ। दोनों शहर शुक्रवार को देश के सबसे गर्म शहर रहे। टॉप-10 सबसे गर्म शहरों में मध्य प्रदेश के रतलाम और उमरिया भी शामिल रहे। रतलाम में 44°C और उमरिया में 43.8°C पारा रहा। गर्मी के कारण 13 जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। झारखंड में बढ़ती गर्मी के बीच रांची के चिड़ियाघर में जानवरों को हीटवेव से बचाने के इंतजाम किए गए हैं। जू प्रशासन ने शेर, बाघ और तेंदुए जैसे मांसाहारी जानवरों के बाड़ों में एयर कूलर लगाए हैं। इसके अलावा बाड़ों के ऊपर पुआल डालकर छाया की व्यवस्था की गई है। देशभर से गर्मी की 4 तस्वीरें… अब मैप में देखिए देश में गर्मी और लू के हालात अगले 2 दिन के मौसम का हाल 20 अप्रैल: 21 अप्रैल:
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 




















