Responsive Scrollable Menu

400 दिन के FD पर मिलेगा 7.35% रिटर्न, अप्रैल में एक और प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, जानें डिटेल

आरबीआई एमपीसी बैठक के फैसले के बाद फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों (Bank FD Rates) में बदलाव करने वाले बैंकों की सूची में प्राइवेट सेक्टर का सिटी यूनियन बैंक भी शामिल हो चुका है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट लागू हो चुके हैं। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 7% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 20-25 बीपीएस एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। जबकि सुपर सीनियर सिटीजंस को 30-35 बीपीएस एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। टैक्स सेवर एफडी पर अतिरिक्त ब्याज नहीं दे रहा है। यह सुविधा केवल 181 दिन या इससे अधिक के टेन्योर पर मिल रही है। निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच को विजिट करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि सभी बैंक समय पर इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं।

कितने दिन के एफडी पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज?

सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 400 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 7%, वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से लेकर 80 साल के आयुवर्ग) को 7.25% ब्याज मिल रहा है। जबकि सुपर सीनियर सिटीजंस (80 साल से अधिक आयुवर्ग) के लिए अधिक ब्याज दर 7.35% है। बैंक 401 दिन से लेकर 500 दिन तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.65%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 6.95% ब्याज दे रहा है। 501 दिन से लेकर 3 साल तक का निवेश करने पर ग्राहकों को 6.50% रिटर्न मिलेगा। इस मैच्योरिटी स्लैब पर वरिष्ठ नागरिकों को 25 बीपीएस और सुपर सीनियर सिटीजंस को 30 बीपीएस एक्स्ट्रा रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 4%
  • 15 से लेकर 45 दिन- 4.25%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.75%
  • 91 से लेकर 180 दिन- 5.75%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 6%
  • 271 दिन से लेकर 364 दिन- 6.25%
  • 365 दिन से लेकर 399 दिन- 6.50%
  • 400 दिन- 7%
  • 401 दिन से लेकर 500 दिन तक- 6.65%
  • 501 दिन से लेकर 3 साल तक- 6.50%
  • 3 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.25%
  • टैक्स सेवर (5 साल)- 6.75%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

 

Continue reading on the app

प्रधानमंत्री मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, यूपी में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, जानें इस परियोजना की खासियत

उत्तर प्रदेश का सबसे लंबे एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तारीख तय हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल 2026 को हरदोई में आयोजित कार्यक्रम से गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इस एक्सप्रेसवे के शुरू हो जाने के लिए यूपी के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

बता दें कि मेरठ से प्रयागराज तक का सफर करने आसान बनाने वाला गंगा एक्सप्रेसवे 12 जिलों मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज से गुजरेगा। इन जिलों के 519 गांव इस परियोजना से जुड़े हैं जिस वजह से इन गांवों को शहर से जुड़ने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

गंगा एक्सप्रेसवे की खासियत

बता दें कि मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने वाला यह गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा है। इसको बनाने के लिए कुल लागत 36,230 करोड़ रुपये आई है। अभी गंगा एक्सप्रेसवे 6 लेन का है, जिसे आगे 8 लेन तक बढ़ाने का प्रावधान रखा गया है। इतना ही नहीं शाहजहांपुर जिले में 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी भी बनाई गई है, जहां एयरफोर्स के लड़ाकू विमान इमरजेंसी लैंडिंग कर सकेंगे। इसकी डिजाइन स्पीड 120 किमी की है।

इस एक्सप्रेसवे से राज्य की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। इसके चलते लाजिस्टिक्स की लागत कम होगी, जिससे उद्योगों और व्यापार को बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी के चलते राज्य में सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इसे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे नोएडा एयरपोर्ट के पास से जोड़ने के लिए अलग से लिंक रोड बन रही है।

किसानों के लिए भी लाभकारी यह परियोजना

किसानों के लिए यह परियोजना भी काफी लाभकारी होगी। अब कृषि उत्पाद तेजी से बाजार तक पहुंच सकेंगे, जिससे उनकी गुणवत्ता और कीमत बेहतर होगी। जल्दी खराब होने वाले कृषि उत्पादों की सप्लाई चेन मजबूत होने से किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक की तूफानी फिफ्टी, क्लासेन का करिश्माई कैच, सीएसके-हैदराबाद मैच के टॉप मोमेंट्स

csk vs srh top moments: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की. अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के तूफानी अर्धशतकों से हैदराबाद ने 194 रन का स्कोर बनाया था, जिसे एसआरएच के गेंदबाज डिफेंड करने में कामयाब रहे. चेन्नई की टीम पूरे ओवर खेलकर 184/8 के स्कोर तक ही पहुंच सकी. आइए इस मुकाबले के टॉप मोमेंट्स पर नजर डालते हैं. Sat, 18 Apr 2026 23:53:48 +0530

  Videos
See all

Disability is Not an Obstacle! सफलता की एक अद्भुत और सच्ची कहानी | Motivational Video 2026 | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T21:30:10+00:00

3,680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित India के सबसे ऊंचा मंदिर क्यों है खास?| #shorts #shortvideo #tungnath #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T22:15:12+00:00

Hormuz खुला लेकिन सामान्य नहीं, क्या डील ही है एकमात्र रास्ता? | US Iran War | Donald Trump | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T21:30:15+00:00

Jhansi Horse Viral Video: जब पैसे निकालने ATM पहुंच गया घोड़ा! | Funny Viral News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T21:00:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers