Responsive Scrollable Menu

स्वस्थ रीढ़ और बेहतर पाचन के लिए रामबाण है बद्ध पद्मासन

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। योग शास्त्र में आसन सिर्फ शरीर को लचीला बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर और मन के बीच एक गहरा सेतु स्थापित करने की कला है। इसी कला का एक बेहद शक्तिशाली आसन है बद्ध पद्मासन, जिसे बंधा हुआ कमल भी कहा जाता है।

बद्ध पद्मासन को पद्मासन का एक उन्नत रूप माना जाता है। इसमें पैरों को कमल की तरह मोड़कर हाथों से पीठ के पीछे बांधा जाता है। बद्ध का अर्थ बंधा हुआ और पद्म का अर्थ कमल का फूल होता है। यह आसन शरीर की स्थिरता, संतुलन और लचीलापन बढ़ाने में कारगर होता है।

आयुष मंत्रालय के दिशानिर्देशों और योग परंपरा के अनुसार, बद्ध पद्मासन एक उन्नत योगासन है, जो पद्मासन की स्थिति में बैठकर किया जाता है। इसे लॉक्ड लोटस पोज भी कहते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं। फिर, बाएं पैर को दाईं जांघ पर और दाएं पैर को बाईं जांघ पर रखें, ताकि एड़ियां नाभि के नीचे मिल जाएं। अब दोनों हाथ पीछे ले जाएं। बाएं हाथ से बाएं पैर का अंगूठा और दाएं हाथ से दाएं पैर का अंगूठा पकड़ लें। छाती को आगे की ओर खोलें और रीढ़ को सीधा रखें। शुरुआत में 30 सेकंड से 1 मिनट तक रहें। धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। सांस सामान्य रखें और आंखें बंद करके ध्यान केंद्रित करें।

इसके नियमित अभ्यास से पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आता है और रीढ़ की हड्डी में खून का बहाव बेहतर होता है, जिससे रीढ़ स्वस्थ रहती है। वहीं, लेटकर किए जाने पर पेट पर हल्का दबाव पड़ता है, जो पाचन को सुधारता है और कब्ज जैसी समस्याओं में मदद करता है।

यह छाती को खोलता है, जिससे सांस लेने की क्षमता बढ़ती है और फेफड़े अच्छे से काम करते हैं। साथ ही, यह मन को शांत करता है और ध्यान व सोचने की क्षमता को बेहतर बनाता है।

यह एक उन्नत आसन है। यदि आपको घुटने, टखने या पीठ में गंभीर दर्द या चोट हो तो इसका अभ्यास न करें। इसे योग विशेषज्ञ की देखरेख में ही करना चाहिए।

--आईएएनएस

एनएस/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

शुरुआती 6 मैच में... ईशान किशन के नाम दर्ज हो गया अनचाहा रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Ishan Kishan Unique IPL Record as Captain: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में टॉस के साथ ही ईशान किशन के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. दरअसल, ईशान किशन आईपीएल इतिहास के ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान अपने शुरुआती 6 मुकाबलों में टॉस गंवाया है. डेविड मिलर ने 2016 में पंजाब किंग्स की कप्तानी संभालते हुए लगातार 5 मैचों में टॉस हारा था. Sat, 18 Apr 2026 23:22:15 +0530

  Videos
See all

Ravi Kishan News: अपने गरीबी के दिनों को याद कर इमोशनल हुए रवि किशन! #shorts #ravikishanviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T19:00:48+00:00

News Ki Pathshala : इजरायल ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद ! | Donald Trump | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T19:03:10+00:00

Women's Rights vs Opposition Politics:विपक्ष ने रास्ता रोका,क्यों महिलाओं से धोखा?Political Analysis #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T19:00:21+00:00

Tonda Ros, is already dropping clues for the next game. #BluePrince #TondaRos #BaftaGames #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T19:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers