Responsive Scrollable Menu

'नारी शक्ति के सम्मान से खिलवाड़ कर रही कांग्रेस' महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला

PM Modi Address Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश की महिलाओं के अधिकारों और उनके सम्मान को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है. प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि इन दलों ने केवल अपने स्वार्थ के लिए करोड़ों महिलाओं के सपनों को तोड़ा है. संसद में महिला आरक्षण बिल के गिर जाने के बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में दुख जताया और विपक्ष के व्यवहार को बेहद अपमानजनक करार दिया.

विपक्ष की मेज थपथपाहट पर पीएम का दर्द

प्रधानमंत्री ने कहा कि कल देश की करोड़ों महिलाओं की नजरें संसद की कार्यवाही पर टिकी थीं. हर कोई उम्मीद कर रहा था कि उन्हें हक मिलेगा, लेकिन जब यह प्रस्ताव गिर गया तो कांग्रेस, सपा और टीएमसी के नेता सदन में खुशियां मना रहे थे. पीएम ने कहा कि जिस समय देश की बेटियों का हक छीना जा रहा था, उस समय विपक्षी दल मेजें थपथपा रहे थे. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि वह केवल मेजों की आवाज नहीं थी, बल्कि देश की नारी शक्ति की गरिमा और उनके आत्मसम्मान पर किया गया सीधा प्रहार था. इन दलों ने दिखा दिया है कि उनकी राजनीति देश की प्रगति से बड़ी है.

बहुमत की कमी और बिल का भविष्य

संसद में शुक्रवार को पेश किया गया 131वां संविधान संशोधन विधेयक महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा था. इस बिल का उद्देश्य साल 2029 से विधायिकाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना और लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना था. हालांकि, यह विधेयक संसद में विशेष बहुमत हासिल करने में विफल रहा. सदन में मौजूद 528 सदस्यों में से 298 ने बिल के पक्ष में मतदान किया, जबकि 230 सदस्यों ने इसके विरोध में वोट डाला. संविधान संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत यानी 352 वोटों की जरूरत थी, जो आंकड़ा विपक्ष के विरोध के कारण पूरा नहीं हो सका.

स्वार्थ की राजनीति का लगा आरोप

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह साफ किया कि विपक्ष की यह एकजुटता देश के हित में नहीं, बल्कि महिलाओं को पीछे धकेलने के लिए है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों की राजनीति हमेशा से परिवारवाद और खुद के फायदे तक सीमित रही है. जब भी महिलाओं को सशक्त बनाने की बात आती है, ये दल कोई न कोई बहाना बनाकर विकास की राह में रोड़ा अटकाते हैं. प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि बिल के असफल होने के बाद सरकार ने स्पीकर ओम बिरला से अन्य दो प्रस्तावित कानूनों पर भी आगे न बढ़ने का अनुरोध किया है, क्योंकि विपक्ष के नकारात्मक रवैये के बीच सार्थक चर्चा संभव नहीं लग रही थी.

नारी शक्ति से किया वादा

प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार उनके अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी. उन्होंने कहा कि भले ही आज विपक्ष ने संसद में इस बिल को रोक दिया हो, लेकिन करोड़ों महिलाओं का आशीर्वाद उनके साथ है. पीएम ने जोर देकर कहा कि देश अब ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा जो आधी आबादी के खिलाफ खड़ी हो. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे देखें कि किस तरह कुछ राजनीतिक दल केवल अपनी कुर्सी बचाने के लिए बड़े सुधारों का रास्ता रोक रहे हैं. यह लड़ाई अब केवल संसद की नहीं, बल्कि जन-जन की बन चुकी है और सरकार नारी शक्ति को उनका उचित स्थान दिलाने के संकल्प पर अडिग है.

Continue reading on the app

अभिषेक शर्मा और जेमी ओवरटन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, IPL 2026 के 26वें मैच हेनरिक क्लासेन का धमाल

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 26वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार गेंदबाज जेमी ओवरटन ने 3 विकेट लेकर तहलका मचाया और बड़ा रिकॉर्ड बनाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट पर 194 रनों का स्कोर खड़ा किया है. SRH के लिए अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने 49-49 रन बनाए. 

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक की तूफानी फिफ्टी, क्लासेन का करिश्माई कैच, सीएसके-हैदराबाद मैच के टॉप मोमेंट्स

csk vs srh top moments: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की. अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के तूफानी अर्धशतकों से हैदराबाद ने 194 रन का स्कोर बनाया था, जिसे एसआरएच के गेंदबाज डिफेंड करने में कामयाब रहे. चेन्नई की टीम पूरे ओवर खेलकर 184/8 के स्कोर तक ही पहुंच सकी. आइए इस मुकाबले के टॉप मोमेंट्स पर नजर डालते हैं. Sat, 18 Apr 2026 23:53:48 +0530

  Videos
See all

3,680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित India के सबसे ऊंचा मंदिर क्यों है खास?| #shorts #shortvideo #tungnath #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T22:15:12+00:00

Hormuz खुला लेकिन सामान्य नहीं, क्या डील ही है एकमात्र रास्ता? | US Iran War | Donald Trump | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T21:30:15+00:00

Disability is Not an Obstacle! सफलता की एक अद्भुत और सच्ची कहानी | Motivational Video 2026 | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T21:30:10+00:00

Jhansi Horse Viral Video: जब पैसे निकालने ATM पहुंच गया घोड़ा! | Funny Viral News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T21:00:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers