Responsive Scrollable Menu

कॉफी डेट हुई पुरानी! अब कब्रिस्तान में रोमांस ढूंढ रही Gen Z, डेटिंग का ये ट्रेंड क्यों कर रहा हैरान?

आज के दौर में डेट का मतलब अक्सर कैफे, रेस्टोरेंट या मूवी प्लान माना जाता है, लेकिन अब Gen Z इस ट्रेंड को बदलती नजर आ रही है. कई युवा अब भीड़भाड़ और दिखावे वाली जगहों की बजाय शांत और अलग लोकेशन्स को डेट स्पॉट के तौर पर चुन रहे हैं, जिनमें कब्रिस्तान जैसे स्थान भी शामिल हैं. यह नया ट्रेंड लोगों को हैरान जरूर कर रहा है, लेकिन इसके पीछे गहरी बातचीत, प्राइवेसी और असली कनेक्शन की चाह बताई जा रही है.

Continue reading on the app

होर्मुज स्ट्रेट में फायरिंग पर भारत ने जारी किया बयान, ईरानी दूत से विदेश सचिव ने की बात

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में दो भारतीय जहाजों पर हुई फायरिंग को लेकर प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर भारत का पक्ष रखा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत की ईरानी राजदूत से हुई बात का जिक्र किया। बयान में लिखा है-

“नई दिल्ली में ईरान के राजदूत को शनिवार शाम विदेश मंत्रालय ने विदेश सचिव के साथ एक बैठक के लिए बुलाया। इस बैठक के दौरान, विदेश सचिव ने होर्मुज स्ट्रेट में हुई गोलीबारी की घटना पर भारत की गहरी चिंता व्यक्त से अवगत कराया। इस फायरिंग की जद में भारत के झंडे वाले दो जहाज आए थे।”

“उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को कितना महत्व देता है, और याद दिलाया कि ईरान ने पहले भी भारत आने वाले कई जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने में मदद की थी।”

“व्यापारिक जहाजों पर गोलीबारी की इस गंभीर घटना पर अपनी चिंता दोहराते हुए, विदेश सचिव ने राजदूत से आग्रह किया कि वे भारत के विचारों को ईरान के अधिकारियों तक पहुंचाए, और होर्मुज स्ट्रेट से भारत आने वाले जहाजों को रास्ता देने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द फिर से शुरू करें। ईरान के राजदूत ने इन विचारों को ईरानी अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।”

बता दें, शनिवार को यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) की ओर से वेबसाइट पर जारी चेतावनी के मुताबिक, ओमान के उत्तर-पूर्व में करीब 20 नॉटिकल मील दूरी पर गनबोट्स से हमला किया गया। टैंकर के मास्टर ने रिपोर्ट दी कि दो आईआरजीसी गनबोट्स बिना किसी वीएचएफ चेतावनी के करीब आईं और गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि टैंकर और उसके चालक दल को कोई नुकसान नहीं हुआ।

विदेशी मीडिया ने बाद में बताया कि भारत का झंडा लगे दो जहाजों पर गोलीबारी हुई थी। इसमें—‘जग अर्णव’ और ‘सन्मार हेराल्ड’—शामिल थे। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जग अर्णव’ पर फायरिंग की गई, जबकि दूसरा जहाज सुरक्षित रहा।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs CSK: फिर बुरी तरह फेल हुई चेन्नई सुपर किंग्स, अभिषेक-मलिंगा ने दिलाई सनराइजर्स को जीत

SRH vs CSK Match Result: सनराइजर्स हैदराबाद की इस सीजन में ये तीसरी जीत है और टीम लगातार टॉप-4 की रेस में अपनी दावेदारी पेश कर रही है. वहीं 2018 के बाद से 180 रन से ज्यादा का लक्ष्य हासिल करने में CSK की नाकामी का सिलसिला इस बार भी जारी रहा. Sat, 18 Apr 2026 23:38:49 +0530

  Videos
See all

Ravi Kishan News: अपने गरीबी के दिनों को याद कर इमोशनल हुए रवि किशन! #shorts #ravikishanviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T19:00:48+00:00

Women's Rights vs Opposition Politics:विपक्ष ने रास्ता रोका,क्यों महिलाओं से धोखा?Political Analysis #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T19:00:21+00:00

News Ki Pathshala : इजरायल ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद ! | Donald Trump | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T19:03:10+00:00

Tonda Ros, is already dropping clues for the next game. #BluePrince #TondaRos #BaftaGames #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T19:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers