Dharmendra Pradhan: Dharmendra Pradhan 'हर घर तिरंगा' यात्रा में शामिल #shorts #ytshorts #bjp
Dharmendra Pradhan: Dharmendra Pradhan 'हर घर तिरंगा' यात्रा में शामिल #shorts #ytshorts #bjp #tirangayatra #indianflag #independenceday You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
Dal Tadka Recipe: ढाबे वाली दाल तड़का घर में करें तैयार, मेहमानों को परोसेंगे तो सब चाट लेंगे उंगलियां
Dal Tadka Recipe: दाल भारतीय खाने का ऐसा हिस्सा है, जो साधारण थाली को भी स्वादिष्ट और भरपूर बना देती है। लेकिन जब बात ढाबे वाली दाल तड़का की हो तो इसका स्वाद ही अलग होता है। ऊपर से पड़ने वाला गरमागरम तड़का, घी की खुशबू, लहसुन की महक और मसालों का जायका दाल को इतना स्वादिष्ट बना देता है कि सादे चावल या रोटी के साथ भी पेट भरने का मन नहीं करता।
अगर घर पर मेहमान आने वाले हैं और आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वाद में रेस्टोरेंट या ढाबे जैसा लगे, तो दाल तड़का बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत या महंगे सामान की जरूरत नहीं होती। बस दाल को सही तरीके से पकाने और तड़का लगाने का तरीका पता होना चाहिए। आइए जानते हैं घर पर ढाबे जैसी दाल तड़का बनाने की आसान रेसिपी।
दाल तड़का बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप अरहर दाल
- 2 कप पानी या जरूरत के अनुसार
- 1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
- 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
- 2 हरी मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- हरा धनिया गार्निश के लिए
तड़के के लिए
- 1-2 बड़े चम्मच घी
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1 चुटकी हींग
- 4-5 लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई
- 1-2 सूखी लाल मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- थोड़ा सा कसूरी मेथी
ढाबा स्टाइल दाल तड़का बनाने का तरीका
दाल को अच्छी तरह पकाएं
सबसे पहले अरहर दाल को 2-3 बार साफ पानी से धो लें। इसे प्रेशर कुकर में डालकर हल्दी, नमक और पानी मिलाएं। अब इसे मध्यम आंच पर 3-4 सीटी आने तक पकाएं। कुकर का प्रेशर निकलने के बाद दाल को अच्छी तरह फेंट लें, ताकि उसका टेक्सचर एकसार और हल्का क्रीमी हो जाए।
अगर दाल बहुत गाढ़ी लगे तो इसमें थोड़ा गर्म पानी मिलाया जा सकता है। ढाबे वाली दाल की खासियत यह है कि वह न बहुत पतली होती है और न ही जरूरत से ज्यादा गाढ़ी।
मसाले का बेस तैयार करें
एक पैन में थोड़ा घी या तेल गर्म करें। इसमें जीरा और हींग डालें। जीरा चटकने लगे तो बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें। प्याज हल्का सुनहरा होने पर इसमें टमाटर डालें।
अब हल्दी, धनिया पाउडर और थोड़ा लाल मिर्च पाउडर डालकर मसालों को अच्छी तरह पकाएं। जब टमाटर नरम होकर मसाले से तेल अलग करने लगे तो इसमें तैयार दाल डाल दें।
अब आएगा ढाबे वाला असली तड़का
दाल को धीमी आंच पर 3-4 मिनट पकने दें। इस दौरान एक छोटे तड़का पैन में घी गर्म करें। इसमें जीरा, हींग, कटा हुआ लहसुन और सूखी लाल मिर्च डालें। लहसुन को हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
गैस बंद करने के बाद इसमें थोड़ा लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डालें। तुरंत यह तड़का गरम दाल के ऊपर डाल दें। तड़का पड़ते ही आने वाली खुशबू दाल का पूरा स्वाद बदल देगी।
सर्व करने का तरीका
तैयार दाल तड़का को ऊपर से हरे धनिए से सजाएं। इसे गरमागरम जीरा राइस, सादे चावल, तंदूरी रोटी, नान या पराठे के साथ परोसा जा सकता है। सर्व करने से ठीक पहले ऊपर से थोड़ा घी डालने से इसका स्वाद और खुशबू और बढ़ जाती है।
ढाबे जैसा स्वाद पाने की ट्रिक
दाल को अच्छी तरह फेंटना और आखिर में अलग से लहसुन-जीरे का तड़का लगाना सबसे जरूरी है। तड़के में घी का इस्तेमाल करने से स्वाद ज्यादा रिच आता है। लहसुन को बहुत ज्यादा न जलाएं, वरना दाल में कड़वा स्वाद आ सकता है। साथ ही तड़का डालने के बाद दाल को तुरंत ढक दें, इससे खुशबू अच्छी तरह दाल में बनी रहती है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi







