Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी ने कहा, 'मैं देश की सभी माताओं और बहनों से माफ़ी चाहता हूं'

पीएम मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास ना होने के लिए विपक्षी पार्टियों को ज़िम्मेदार ठहराया. वहीं राहुल गांधी ने कहा कि महिला आरक्षण की आड़ में सरकार लोकतंत्र पर हमला कर रही है.

Continue reading on the app

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती: 100 से अधिक पुरुष याचिकाकर्ताओं को अंतरिम राहत, हाई कोर्ट ने दिए भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश

मध्यप्र देश हाई कोर्ट की जस्टिस विशाल घगट की एकलपीठ ने मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग ऑफिसर के 800 से अधिक पदों पर होने वाली भर्ती को चुनौती देने वाली याचिका में सुनवाई कर सिवनी निवासी अजय कुमार सहित अन्य 100 से अधिक पुरुष याचिकाकर्ताओं को मेडिकल कॉलेजो में नर्सिंग ऑफिसर के विज्ञापित पदों पर आवेदन करने तथा भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश दिए हैं, हालांकि इनके परिणाम और नियुक्ति याचिका में पारित अंतिम निर्णय के अधीन होंगे। एकलपीठ ने मामले में याचिकाकर्ताओं को अंतरिम राहत देते हुए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग सहित मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल को नोटिस जारी कर जबाब मांगा है।

दरअसल पुरुष अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर हाल ही में जारी नर्सिंग ऑफिसर के भर्ती विज्ञापन को चुनौती दी है। याचिकाकर्ताओं की ओर अधिवक्ता विशाल बघेल ने कोर्ट को बताया कि कर्मचारी चयन मंडल के विज्ञापन (नर्सिंग ऑफिसर एवं सिस्टर ट्यूटर भर्ती परीक्षा-2026) में नर्सिंग ऑफिसर के पदों को 100% केवल महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित कर दिया गया है । इससे योग्य पुरुष अभ्यर्थी आवेदन करने से पूरी तरह वंचित हो गए हैं।

याचिकाकर्ताओं का तर्क, लिंग आधारित नहीं है ये पद  

याचिकाकर्ताओं के अनुसार, ‘मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा (अराजपत्रित) सेवा भर्ती एवं पदोन्नति नियम, 2023’ के तहत नर्सिंग ऑफिसर के पद के लिए कोई लिंग-आधारित प्रतिबंध नहीं है। मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग ऑफिसर के भर्ती विज्ञापन में किया गया यह प्रावधान वैधानिक नियमों के विपरीत है। याचिका में तर्क दिया गया है कि पुरुष और महिला दोनों एक ही पाठ्यक्रम (B.Sc. नर्सिंग/GNM) पढ़ते हैं और उनके पास समान योग्यता व पंजीकरण होता है । केवल लिंग के आधार पर सार्वजनिक रोजगार से पूर्णतः बाहर करना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 16 का उल्लंघन है।

पिछली सुनवाई में 10 याचिकाकर्ताओं को मिल चुकी राहत 

याचिका में मांग की गई है कि विज्ञापन के उस हिस्से को निरस्त किया जाए जो 100% पदों को महिलाओं के लिए आरक्षित करता है। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने 100 से अधिक पुरुष याचिकाकर्ताओं को अंतरिम राहत देते हुए उन्हें भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश दिए, बता दें इससे पहले 15 अप्रैल को हुई पिछली सुनवाई में अदालत ने जबलपुर निवासी संतोष कुमार लोधी सहित 10 पुरुष याचिकाकर्ताओं को मेडिकल कॉलेजो में नर्सिंग ऑफिसर के विज्ञापित पदों पर आवेदन करने तथा भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश दिए थे।

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक की तूफानी फिफ्टी, क्लासेन का करिश्माई कैच, सीएसके-हैदराबाद मैच के टॉप मोमेंट्स

csk vs srh top moments: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की. अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के तूफानी अर्धशतकों से हैदराबाद ने 194 रन का स्कोर बनाया था, जिसे एसआरएच के गेंदबाज डिफेंड करने में कामयाब रहे. चेन्नई की टीम पूरे ओवर खेलकर 184/8 के स्कोर तक ही पहुंच सकी. आइए इस मुकाबले के टॉप मोमेंट्स पर नजर डालते हैं. Sat, 18 Apr 2026 23:53:48 +0530

  Videos
See all

Trump vs Iran के बीच फंसा Hormuz! डील तक राहत मुश्किल? | US Iran War | Donald Trump | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T21:00:11+00:00

Disability is Not an Obstacle! सफलता की एक अद्भुत और सच्ची कहानी | Motivational Video 2026 | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T21:30:10+00:00

3,680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित India के सबसे ऊंचा मंदिर क्यों है खास?| #shorts #shortvideo #tungnath #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T22:15:12+00:00

Jhansi Horse Viral Video: जब पैसे निकालने ATM पहुंच गया घोड़ा! | Funny Viral News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T21:00:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers