Responsive Scrollable Menu

UPPCL की चेतावनी: घर में 'Vampire Load' बढ़ा रहा आपका Electricity Bill, तुरंत बदलें ये आदतें

इन दिनों उत्तर प्रदेश के लोग बिजली के बिल से काफी परेशान है। इस बीच, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड UPPCL) ने हाल ही में एक चेतावनी जारी की है। कहा है कि स्टैंडबाय मोड में भी घर के डिवाइस बिजली खपत करते रहते हैं, जिसको वैंपायर लोड कहा जाता है। जिस कारण से बिजली का बिल ज्यादा आता है। यदि आप भी बिजली के बिल से परेशान है, तो इन बातों का जरुर ध्यान रखें।

अक्सर होता है कि लोग अपने घर में स्विच ऑन रहने के देते जिससे कोई नुकसान तो नहीं, लेकिन सच में वाई-फाई राउटर, चार्जर और टीवी स्टैंडबाय मोड में भी बिजली की खपत करते रहते हैं। हाल ही में UPPCL ने अपने एक्स हैंडल पर लोगों को जागरुक करने के लिए बताया है कि कैसे इन छोटी आदतों को बदलकर न सिर्फ बिजली की बचत की जा सकती है, बल्कि घर के उपकरणों की लाइफ भी बढ़ जाती है।

वाई-फाई राउटर (Wi-Fi Router)

आजकल सभी के घर में वाई-फाई राउटर घरों में लगे है, ये हमेशा ऑन रहते है। 90 प्रतिशत लोग इन्हें बंद करना भूल जाते हैं, क्योंकि उन्हें पता नहीं रात को सोने से पहले इनको बंद करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

बिजली की बचत- गौरतलब है कि यह फालतू ऊर्जा की खपत को रोकता है।

लंबी उम्र- हमेशा राउटर ऑन रहने से ओवरहीट हो जाता है और यदि इसे रात को हम बंद कर दें, तो यह ठंडा रहता है और इसकी लाइफ बढ़ जाती है।

चार्जिंग के बाद मेन स्विच बंद करना

मोबाइल या लैपटॉप चार्ज के दौरान हम सभी सिर्फ तार निकाल देते है, लेकिन स्विच को खुला रहने देते हैं। यह आपकी काफी बड़ी गलती है। अगर स्विच ऑन रहता है, चार्जर का एडाप्टर बिजली लेता रहता है, लेकिन आप इसको बंद कर देंगे तो न केवल बिजली बचेंगी बल्कि एडाप्टर को ओवरहीटिंग से सुरक्षा मिलती है। शॉर्ट सार्किट का खतरा भी टल जाता है।

टीवी और रिमोट का कनेक्शन

टीवी को रिमोट से बंद करना ही काफी नहीं माना जाता है। जब आप रिमोट से टीवी बंद करते हैं, तो टीवी स्टैंडबाय मोड में बिजली की खपत जारी रहता है। इसलिए कभी टीवी को रिमोट से बंद न करे, बल्कि मेन स्विच से भी बंद करें। ऐसा करने से बिजली की बचत काफी हो सकती है।

वैंपायर लोड क्या है?

वैंपायर लोड उन उपकरणों की तरफ इस्तेमाल किए जाने वाली बिजली है जो इस्तेमाल में न होने पर भी प्लग-इन रहते है। वैसे यह किसी वैंपायर (पिशाच) की तरह है जो आपकी जानकारी के बिना धीरे-धीरे बिजली की खपत करता है। जब आप अपने घर के अन्य अप्लायंसेज को भी फालतू ऑन छोड़ देते हैं, जिससे बिजली का बिल बढ़ने का सबसे बड़ा कारण बन जाता है। 

Continue reading on the app

Archana Puran Singh: क्रू मेंबर्स की बदहाली पर बरसीं अर्चना पूरन सिंह, फिल्म सेट्स पर 14 घंटे काम और भूखे पेट रहने की मजबूरी पर जताया गुस्सा

Archana Puran Singh: मशहूर अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने फिल्म सेट पर क्रू मेंबर्स के लिए 13-14 घंटे की लंबी शिफ्ट और खाने के ब्रेक की कमी को 'कंजूस मानसिकता' बताते हुए कड़ी आलोचना की है। उनके इस रुख का राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा जैसे सितारों ने भी समर्थन किया है, जिससे इंडस्ट्री में काम करने की स्थितियों पर नई बहस छिड़ गई है।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: शॉट नहीं, बंदूक से निकली गोली थी! देखकर उछल गए विराट कोहली, रिएक्शन हुआ वायरल

IPL 2026 RCB vs DC Virat Kohli reaction: आईपीएल 2026 का 26वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए. आरसीबी की पारी के दौरान टिम डेविड ने एक ऐसा शॉट खेला, जिसके देखकर विराट कोहली को यकीन नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर अब उनका रिएक्शन वायरल हो रहा है. Sat, 18 Apr 2026 20:28:53 +0530

  Videos
See all

Navneet Rana on Nashik TCS Case : '12 बच्चें पैदा करके एक को आतंकी बना देंगे' #navneetrana #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T16:09:06+00:00

Breaking News: महिला आरक्षण बिल पर PM Narendra Modi का बड़ा ऐलान | BJP | Congress | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T16:08:26+00:00

Noida Violence: नोएडा हिंसा से जुड़ी बहुत बड़ी खबर | Breaking News | Top news | Viral News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T16:06:01+00:00

PM Modi Speech: कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा...महिलाओं से अधिकार छिनकर खुशी से तालियां बजा रहे थे #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T16:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers