वोट कैसे दें…? बांग्लादेश बॉर्डर से सटे हजारों वोटर्स का दर्द, जानें क्या है परेशानी की वजह
Exclusive: 'ऐसा तो बड़े बाप की औलाद ही बोल सकती है', प्रियंका गांधी पर क्यों बरस पड़ीं स्मृति ईरानी?
Smriti Irani Interview: महिला आरक्षण बिल को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर पूरी तरह गरमा गई है. कल लोकसभा में यह बिल पारित नहीं हो पाया, जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाज़ी शुरू हो गई है. इसी बीच बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने इस पूरे घटनाक्रम पर विपक्ष को घेरते हुए बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि संसद में जो कुछ हुआ, उसे देखकर सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि देश का युवा और वे सभी नागरिक आहत हैं जो समानता में विश्वास रखते है. स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके जैसी पार्टियों के पास एक ऐतिहासिक मौका था कि वे महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले इस बिल का समर्थन करें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. प्रियंका गांधी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि फिर से विशेष सत्र बुला लें. ये तो बड़े बाप की औलाद ही बोल सकती है… फिर से टैक्स पेयर का पैसा लगाइये. डिंपल यादव के आरक्षण में दलित-आदिवासी महिलाओं को शामिल करने की मांग पर स्मृति इरानी ने पलटवार किया कि जब एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया था, तब समाजवादी पार्टी ने समर्थन क्यों नहीं किया. स्मृति ईरानी ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के संबोधन से उम्मीद है, जिसमें वे महिला आरक्षण और सरकार की आगे की योजना पर देश को संदेश दे सकते हैं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18












/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







