Responsive Scrollable Menu

गोरखपुर में बिजली विभाग के ठेकेदार की धारदार हथियार से हत्या

गोरखपुर में बिजली विभाग के ठेकेदार की धारदार हथियार से हत्या

Continue reading on the app

देशभर में ‘समरसता संकल्प अभियान’, BJP के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बोले-विकसित भारत के निर्माण के लिए जाति व्यवस्था से ऊपर उठकर राष्ट्रभक्ति जरूरी

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाया. इस अभियान के तहत संत रविदास महाराज की जन्मभूमि वाराणसी की पवित्र मिट्टी कलश में लेकर निकली कलश यात्रा नागपुर के रास्ते छत्रपति संभाजीनगर पहुंची. भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष विधायक रविंद्र चव्हाण ने इस यात्रा का स्वागत किया.

मुकुंदवाड़ी में संत रविदास मंदिर से इस कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ. इसके बाद शाम को कासलीवाल मैदान में कलश पूजन समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर संत रविदास महाराज तथा हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करते हुए विधायक रविंद्र चव्हाण ने अभिवादन किया.

सभी वर्गों को एक साथ लाने का संकल्प

भाजपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा, “संत रविदास महाराज ने जाति-धर्म की व्यवस्था से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया. उन्हीं विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाने का संकल्प इस अभियान के माध्यम से लिया गया है.”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना है. भारत रत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर की ओर से दिए गए समरसता के विचार को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना और सभी को मिलकर राष्ट्रभक्ति की कड़ी को मजबूत बनाए रखना आज जरूरी है. ‘समरसता संकल्प अभियान’ इसी व्यापक विचार की दिशा में एक कदम है.”

पवित्र मिट्टी राज्य के सभी जिलों तक पहुंचाई जाएगी

वाराणसी से शुरू हुई यह कलश यात्रा जुलाई 2026 से फरवरी 2027 तक विभिन्न चरणों में पूरे महाराष्ट्र में भ्रमण करेगी. संत रविदास महाराज की जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी राज्य के सभी जिलों तक पहुंचाई जाएगी. हर जगह  कलश पूजन समारोह आयोजित किया जाएगा. इसके जरिए संत रविदास महाराज के समानता, भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश को आम जनता तक पहुंचाने का भाजपा ने संकल्प लिया है.

इस कलश यात्रा के स्वागत एवं पूजन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, जालना ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विधायक नारायण कुचे, विधायक बबनराव लोणीकर, विधायक अनुराधा चव्हाण, विधायक किशन वानखेडे, विधायक संतोष दानवे, प्रदेश महासचिव विधायक माधवी नाईक, विधायक सुहास शिरसाठ, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड, पूर्व विधायक तथा प्रदेश सचिव राम सातपुते, भाजपा छत्रपति संभाजीनगर शहर जिला अध्यक्ष किशोर शितोळे, भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष विश्वजीत गायकवाड़, महापौर समीर राजूरकर, पूर्व विधायक संजय केणेकर, पूर्व महापौर भगवान घडमोडे, शहर अध्यक्ष किशोर शितोळे सहित वारकरी, लिंगायत, वीरशैव, नाथ संप्रदाय, महानुभव पंथ उपस्थित थे.

 

Continue reading on the app

  Sports

One-Day Cup: 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के… टोबी एल्बर्ट का तूफान, हैम्पशर ने बनाया रिकॉर्डतोड़ स्कोर

Toby Albert: वन-डे कप 2026 में हैम्पशर के टोबी एल्बर्ट ने ससेक्स के खिलाफ एक तूफानी पारी खेली. उन्होंने 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़ने का कारनामा किया और हैम्पशर को रिकॉर्डतोड़ स्कोर तक पहुंचाया. Mon, 10 Aug 2026 06:58:05 +0530

  Videos
See all

Amit Shah: अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी #amithshah #harghartiranga #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T02:36:41+00:00

Sawan 2026|Kashi Vishwanath: दूसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवभक्तों की उमड़ी भीड़।UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T02:33:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers