Responsive Scrollable Menu

'Mamata ने Vote Bank के लिए बंगाल बेच दिया', Himanta का TMC पर तीखा प्रहार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर राज्य के संसाधनों को “बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों” के हवाले करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें सत्ता से हटाना होगा, “वरना हम बंगाल को गंवा देंगे।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शर्मा ने कालिम्पोंग में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि असम और त्रिपुरा की भाजपा सरकारों ने‘‘बांग्लादेशी मुसलमानों’’ को भारत में घुसने से रोका है, जबकि बंगाल में अवैध घुसपैठ जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी ने बंगाल का पूरा खजाना बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों के लिए आरक्षित कर दिया है। उन्होंने वोट के लिए इस भूमि को बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दिया।’’ शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से बनर्जी ने पूरे बंगाल को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा, “हमें ममता बनर्जी को बंगाल के मुख्यमंत्री पद से हटाना होगा, अन्यथा एक दिन बांग्लादेशी मुसलमान हमसे यह राज्य छीन लेंगे।”

भाजपा नेता ने दावा किया कि बनर्जी के कार्यकाल में उत्तर बंगाल में कोई विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘जैसे ही बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, हम इस क्षेत्र से सभी बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर कर देंगे।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में सत्ता में आने पर गोरखालैंड मुद्दे का संवैधानिक समाधान तलाशेगी और ‘‘गोरखाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करेगी।’’

शर्मा ने कूचबिहार जिले के दिनहाटा में एक अन्य रैली को संबोधित करते हुए इस बात का जिक्र किया कि तृणमूल कांग्रेस ने उनके खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी ने उन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘‘सांप्रदायिक रंग वाली, भड़काऊ और विभाजनकारी’’ टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की इस कार्रवाई से वह डरने वाले नहीं हैं। भाजपा नेता ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता और आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर द्वारा पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की शैली में मस्जिद बनाने के प्रयास का भी उल्लेख किया और कहा कि अगर असम में ऐसा कोई प्रयास हुआ होता तो वह कड़े कदम उठाते और इसमें शामिल व्यक्ति को जेल भेज देते।

Continue reading on the app

Android और iOS पर ग्रुप में WhatsApp Message History कैसे भेजें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

WhatsApp Message History Feature: WhatsApp ने घोषणा की थी कि उसने इस साल की शुरुआत में, 20 फरवरी को ग्रुप चैट के लिए नया WhatsApp मैसेज हिस्ट्री फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है। यह फीचर अब ज्यादातर यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी से कम नहीं UP का यह लड़का! पिता को पैरालिसिस, मां व्हीलचेयर पर... फिर भी क्रिकेट में गाड़ा झंडा

Saharanpur News: कहते हैं कि मन में हौसला हो तो कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ा जा सकता है. ऐसी ही कहानी है अर्णव की जो उम्र में बेहद छोटा है, जिसने 4 साल पहले दूसरे बच्चों को देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था और आज उसने पूरे यूपी में अपने नाम का झंडा गाड़ दिया है. Mon, 20 Apr 2026 17:42:39 +0530

  Videos
See all

Bihar CM Samrat Choudhary News: कैसे बढ़ा सम्राट चौधरी का वर्चस्व बिहार में ! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T12:02:53+00:00

#shortvideo : मास्को से ईरान का महा-एलान! | Iran challenges US and Israel #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T12:07:10+00:00

UP में चाय विवाद पर राजनीतिक विश्लेषक ने ऐसा क्या कह दिया कि SP प्रवक्ता को आ गया गुस्सा | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T12:04:48+00:00

MEA Press Conference On West Asia: पश्चिम एशिया पर MEA का बयान! | Strait of Hormuz | Trump | India #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T12:06:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers