मारवाड़ी नियम बताता है कैसे बनता है सफल बिजनेस, जानें 1000 दिन का मारवाड़ी फॉर्मूला
Marwari 1000 Day Rule: बिजनेस शुरू करना चाहते हैं? मारवाड़ियों के '1000 दिन के नियम' को समझें. जानिए क्यों असली सफलता के लिए 3 साल का धैर्य जरूरी है और क्या हैं पैसा कमाने के 7 मारवाड़ी फॉर्मूला.
The post मारवाड़ी नियम बताता है कैसे बनता है सफल बिजनेस, जानें 1000 दिन का मारवाड़ी फॉर्मूला appeared first on Prabhat Khabar.
“कल जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए बड़ी जीत..” जनता को गुमराह नहीं कर पाएगी सरकार, प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला तीखा हमला
लोकसभा में शुक्रवार को संविधान का 131वां संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका। जिसके बाद देश में सियासी घमासान मच चुका है। भाजपा लगातार विपक्ष पर हमला बोल रही है। इस बीच, शनिवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा पर पलटवार किया है। प्रियंका गांधी ने मीडिया को संबोधित कर स्पष्ट कहा कि कल जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी जीत थी।
इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए मौजूदा स्थिति को सरकार के लिए ‘काला दिन’ बता दिया। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अब केवल विज्ञापनों और मीडिया की चमक-धमक से जनता को और अधिक समय तक अंधेरे में नहीं रखा जा सकता। साथ ही कहा कि मुझे लगता है कि यह एक साजिश है कि किसी तरह उन्हें सत्ता में बने रहना है। इसलिए इसे हासिल करने के लिए, वे महिलाओं का इस्तेमाल करके हमेशा सत्ता में बने रहने की योजना बना रहे हैं।
मोदी सरकार की साजिश को नाकाम किया- प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने लोकतंत्र की रक्षा की है। हमने सीमांकन को लेकर मोदी सरकार की साजिश को नाकाम किया है। मोदी सरकार ने तीन साल तक महिला आरक्षण बिल पर कुछ नहीं किया और सिर्फ दो दिन पहले एक अधिसूचना जारी किया, इसलिए उसे इसे लागू करना चाहिए। हम महिला आरक्षण के पूरे समर्थन में खड़े हैं। पूरा विपक्ष इस बात पर एकमत है कि पिछला महिला आरक्षण बिल लागू होना चाहिए। लेकिन जिस तरह से मोदी सरकार ने इसे पेश किया है और लोकतंत्र के खिलाफ जो साजिश रची है, हम उसका कभी समर्थन नहीं कर सकते।
प्रियंका गांधी का मोदी-शाह पर हमला
प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी-शाह के बयानों को भी जिक्र करते हुए तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री और प्रधानमंत्री ने अपने-अपने भाषणों में कहा कि अगर विपक्ष इस मुद्दे पर सहमत नहीं हुआ, तो वह कभी चुनाव नहीं जीत पाएगा, न ही सत्ता में आ पाएगा। इन बातों से ही साफ हो जाता है कि सरकार का इरादा क्या था।
प्रिंयका ने आगे कहा, सरकार ने जो साज़िश रची, उसका मकसद पावर पाना था। इसके लिए सरकार ने महिलाओं का इस्तेमाल किया। सरकार चाहती थी कि विपक्ष महिला आरक्षण की आड़ में यह बिल पास कर दे, ताकि उन्हें अपनी मर्ज़ी से सीमांकन करने की आजादी मिल जाए और मोदी सरकार को जाति के आधार पर जनगणना पर निर्भर न रहना पड़े
कांग्रेस सांसद ने कहा, मोदी सरकार का मानना था कि अगर बिल पास हो गया, तो यह उनकी जीत होगी, और अगर बिल पास नहीं हुआ, तो वे अपोज़िशन को महिला विरोधी बता देंगे। भाजपा खुद को महिलाओं का मसीहा साबित करने के लिए ऐसा करना चाहती थी।
सरकार पर मनमानी और जाति जनगणना से बचने का लगाया आरोप
कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह महिला आरक्षण बिल के बारे में नहीं था। यह सीमांकन से जुड़ा था। मोदी सरकार को इसी आधार पर सीमांकन करना था, जिसमें उसे जाति जनगणना के डेटा को देखने की जरूरत नहीं पड़ती और उसे अपनी मनमानी करने की पूरी आजादी होती। ऐसे में विपक्ष के लिए मोदी सरकार का साथ देना मुमकिन ही नहीं था। पूरे देश ने देखा है कि जब विपक्ष एकजुट होता है तो मोदी सरकार कैसे हार जाती है।
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि देश की जनता जागरूक है, सरकार उन्हें गुमराह नहीं कर सकती। भारत की जनता देख रही है कि मोदी सरकार सिर्फ मीडिया प्रचार पर निर्भर है, और इस पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अमित शाह कल कह रहे थे कि हम पर भरोसा करें, लेकिन असलियत यह है कि इस सरकार पर से लोगों का भरोसा पहले ही उठ चुका है।
LIVE: Special Congress Party Briefing by Smt. @priyankagandhi at AICC Office, New Delhi. https://t.co/gIRgkblFC9
— Congress (@INCIndia) April 18, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
Mp Breaking News






















