Responsive Scrollable Menu

“कल जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए बड़ी जीत..” जनता को गुमराह नहीं कर पाएगी सरकार, प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला तीखा हमला

लोकसभा में शुक्रवार को संविधान का 131वां संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका। जिसके बाद देश में सियासी घमासान मच चुका है। भाजपा लगातार विपक्ष पर हमला बोल रही है। इस बीच, शनिवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा पर पलटवार किया है। प्रियंका गांधी ने मीडिया को संबोधित कर स्पष्ट कहा कि कल जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी जीत थी।

इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए मौजूदा स्थिति को सरकार के लिए ‘काला दिन’ बता दिया। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अब केवल विज्ञापनों और मीडिया की चमक-धमक से जनता को और अधिक समय तक अंधेरे में नहीं रखा जा सकता। साथ ही कहा कि मुझे लगता है कि यह एक साजिश है कि किसी तरह उन्हें सत्ता में बने रहना है। इसलिए इसे हासिल करने के लिए, वे महिलाओं का इस्तेमाल करके हमेशा सत्ता में बने रहने की योजना बना रहे हैं।

मोदी सरकार की साजिश को नाकाम किया- प्रियंका गांधी

​प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने लोकतंत्र की रक्षा की है। हमने सीमांकन को लेकर मोदी सरकार की साजिश को नाकाम किया है। मोदी सरकार ने तीन साल तक महिला आरक्षण बिल पर कुछ नहीं किया और सिर्फ दो दिन पहले एक अधिसूचना जारी किया, इसलिए उसे इसे लागू करना चाहिए। हम महिला आरक्षण के पूरे समर्थन में खड़े हैं। पूरा विपक्ष इस बात पर एकमत है कि पिछला महिला आरक्षण बिल लागू होना चाहिए। लेकिन जिस तरह से मोदी सरकार ने इसे पेश किया है और लोकतंत्र के खिलाफ जो साजिश रची है, हम उसका कभी समर्थन नहीं कर सकते।

प्रियंका गांधी का मोदी-शाह पर हमला

प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी-शाह के बयानों को भी जिक्र करते हुए तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री और प्रधानमंत्री ने अपने-अपने भाषणों में कहा कि अगर विपक्ष इस मुद्दे पर सहमत नहीं हुआ, तो वह कभी चुनाव नहीं जीत पाएगा, न ही सत्ता में आ पाएगा। इन बातों से ही साफ हो जाता है कि सरकार का इरादा क्या था।

प्रिंयका ने आगे कहा, सरकार ने जो साज़िश रची, उसका मकसद पावर पाना था। इसके लिए सरकार ने महिलाओं का इस्तेमाल किया। सरकार चाहती थी कि विपक्ष महिला आरक्षण की आड़ में यह बिल पास कर दे, ताकि उन्हें अपनी मर्ज़ी से सीमांकन करने की आजादी मिल जाए और मोदी सरकार को जाति के आधार पर जनगणना पर निर्भर न रहना पड़े

​कांग्रेस सांसद ने कहा, मोदी सरकार का मानना ​​था कि अगर बिल पास हो गया, तो यह उनकी जीत होगी, और अगर बिल पास नहीं हुआ, तो वे अपोज़िशन को महिला विरोधी बता देंगे। भाजपा खुद को महिलाओं का मसीहा साबित करने के लिए ऐसा करना चाहती थी।

सरकार पर मनमानी और जाति जनगणना से बचने का लगाया आरोप

कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह महिला आरक्षण बिल के बारे में नहीं था। यह सीमांकन से जुड़ा था। मोदी सरकार को इसी आधार पर सीमांकन करना था, जिसमें उसे जाति जनगणना के डेटा को देखने की जरूरत नहीं पड़ती और उसे अपनी मनमानी करने की पूरी आजादी होती। ऐसे में विपक्ष के लिए मोदी सरकार का साथ देना मुमकिन ही नहीं था। पूरे देश ने देखा है कि जब विपक्ष एकजुट होता है तो मोदी सरकार कैसे हार जाती है।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि देश की जनता जागरूक है, सरकार उन्हें गुमराह नहीं कर सकती। भारत की जनता देख रही है कि मोदी सरकार सिर्फ मीडिया प्रचार पर निर्भर है, और इस पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अमित शाह कल कह रहे थे कि हम पर भरोसा करें, लेकिन असलियत यह है कि इस सरकार पर से लोगों का भरोसा पहले ही उठ चुका है।

Continue reading on the app

कभी शांति की बात तो कभी धमकी, पिछले कुछ घंटों में ट्रंप और ईरान के बयानों से बढ़ा भ्रम

पिछले कुछ घंटों में ईरान और अमेरिका ने बिल्कुल अलग-अलग बयान दिए हैं. इस वजह से संभावित शांति वार्ता को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs CSK: हैदराबाद और चेन्नई के बीच घमासान, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

 सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला खेला जा रहा है। वहीं सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। हैदराबाद के धुरंधर बल्लेबाज पहले बैटिंग कर रहे हैं। 

वहीं आज के मैच में एमएस धोनी की वापसी नहीं हुई है। वे मैच नहीं खेलेंगे। जबकि पैट कमिंस भी आज के मैच में उपस्थित नहीं हैं। 

टॉस जीतने के बाद सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि, बिल्कुल, सबसे नीचे से ऊपर उठना बहुत अच्छी बात है। लेकिन मुझे लगता है कि दूसरे मैच से ही, हमने बुनियादी चीज़ें सही तरीके से करना शुरू कर दिया था। हमारी बैटिंग अच्छी थी, हमारी बॉलिंग अच्छी थी, हमारी फील्डिंग 50-50 रही है। लेकिन मुझे लगता है कि सभी डिपार्टमेंट में, हमने सच में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। और आज की सबसे ज़रूरी बात यह है कि हम लगातार अच्छा खेलते रहें और बस बुनियादी चीज़ें सही तरीके से करते रहें। 

वहीं एसआरएच कप्तान ईशान किशन ने कहा कि, मुझे लगता है कि हम पहले बैटिंग करते। विकेट अच्छा लग रहा है, इसलिए हम एक अच्छा स्कोर खड़ा करना चाहते हैं। आपको टीम के लिए बैटिंग करनी होती है, न कि अपने निजी प्रदर्शन के लिए। हमें बस हर मैच पर ध्यान देना है, और इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि हम अभी कहां हैं, क्योंकि यह एक लंबा टूर्नामेंट है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (डब्ल्यू), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।

चेन्नई सुपर किंग्स- संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।
Sat, 18 Apr 2026 19:37:12 +0530

  Videos
See all

Iran US Israel War: ट्रंप का दावा झूठा! ईरान ने दो टूक कहा— 'यूरेनियम कहीं ट्रांसफर नहीं होगा'! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:45:00+00:00

आज रात 8.30 बजे क्या बोलेंगे प्रधानमंत्री? #narendramodi #pmmodi #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:44:41+00:00

Anupriya Patel ने कहा- PM का संबोधन देश की आधी आबादी के लिए होगा #pmmodi #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:46:50+00:00

PM Modi के संबोधन को लेकर हलचल तेज़! #pmmodi #womenreservationbill #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:43:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers