आज रात 8:30 बजे PM मोदी का संबोधन, किन मुद्दों पर हो सकती है बड़ी घोषणा?
Pm Modi address today live updates hindi: आज रात देश की नजरें एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिकी हैं. आज रात ठीक 8:30 बजे वे पूरे देश को संबोधित करने वाले हैं. आज पीएम मोदी क्या बोलेंगे, ये तो उनके लाइव संबोधन पर रात 8:30 बजे ही पता चलेगा. पिछले कुछ हफ्तों में देश और दुनिया में एक साथ कई मोर्चों पर हलचल रही है. ईरान युद्ध, परिसीमन बिल का विवाद, महंगाई की चिंता और बंगाल-तमिलनाडु चुनाव. इन्हीं के बीच PM मोदी का यह संबोधन काफी अहम माना जा रहा है.
PMO की तरफ से इस बारे में पुष्टि हो चुकी है लेकिन अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि इस संबोधन में आखिर बात किस बात पर होगी. ऐसे में देशभर में यह सवाल उठ रहा है कि आज की रात कुछ बड़ा होने वाला है? पीएमओ सूत्रों के अनुसार आज पीएम अपने लाइव संबोधन में कुछ संभावित ऐलान कर सकते हैं. अनुमान है कि वह ईरान युद्ध, परिसीमन बिल क्या है, महिला आरक्षण बिल अपडेट और महंगाई पर बयान दे सकते हैं.
Speaking in the Rajya Sabha. https://t.co/0MhP3145LO
— Narendra Modi (@narendramodi) April 17, 2026
परिसीमन बिल और दक्षिण भारत की चिंता
संसद के विशेष सत्र में तीन बड़े बिल आए परिसीमन बिल, महिला आरक्षण संशोधन और केंद्रशासित प्रदेश कानून संशोधन. परिसीमन बिल में लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर करीब 815 करने का प्रस्ताव है. इस बिल के आने के बाद दक्षिण के राज्यों में डर है कि कम जनसंख्या वृद्धि के बावजूद उनकी सीटें कम हो जाएंगी. इस बारे में PM मोदी ने लोकसभा में कहा है कि किसी राज्य के साथ नाइंसाफी नहीं होगी. लेकिन विपक्ष अब भी संतुष्ट नहीं है. आज के संबोधन में वे देश को सीधे इस बारे में समझाने की कोशिश कर सकते हैं.
ईरान युद्ध और पेट्रोल-गैस का संकट
जानकारी के अनुसार ईरान युद्ध और पेट्रोल-गैस का संकट इस संबोधन की सबसे बड़ी वजह बन सकती है. दरअसल, अभ्ज्ञी होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नाकाबंदी से तेल आपूर्ति पर असर पड़ रहा है और भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से मंगाता है. सरकार पहले ही पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा चुकी है और LPG की वैकल्पिक सप्लाई के इंतजाम किए जा रहे हैं. आज रात राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह की बैठक भी होनी है जिसमें पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा होगी. इस लिहाज से मोदी का संबोधन देश को इस संकट से जुड़ी किसी बड़ी घोषणा या राहत पैकेज की जानकारी दे सकता है.
खबर अपडेट की जा रही है
आईआरजीसी का दावा 'होर्मुज पर हमारा नियंत्रण, हालात पहले जैसे'
तेहरान, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नाकेबंदी के बीच आईआरजीसी ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे तनाव फिर बढ़ सकता है। ईरान ने इस अहम समुद्री मार्ग पर सख्त नियंत्रण लागू करने का ऐलान करते हुए जहाजों की आवाजाही पर रोक लगाने का फैसला लिया है। ईरान का कहना है कि जब तक अमेरिका उसके बंदरगाहों को ब्लॉकेड मुक्त नहीं करता, तब तक यह पाबंदी कायम रहेगी।
आईआरजीसी ने ये भी कहा है कि उसने अमेरिका-इजरायल और यूके से जुड़े खुफिया नेटवर्क को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
आईआरजीसी के संयुक्त सैन्य कमान ने एक बयान जारी कर दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल अब “पहले जैसी हालत” में लौट आया है।
ईरान के आईआरआईबी ब्रॉडकास्टर के हवाले से दिए गए एक बयान में, आईआरजीसी कमांड ने यूएस पर आरोप लगाया कि यह सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जलमार्ग अब आर्म्ड फोर्सेज के सख्त प्रबंधन और नियंत्रण में है।
इससे पहले ईरान ने संकेत दिए थे कि वह इस मार्ग को खोल सकता है, लेकिन अमेरिका के रवैए को देखते हुए उसने अपना फैसला बदल दिया।
आईआरजीसी कमांड का कहना है कि, “जब तक यूनाइटेड स्टेट्स ईरान से अपनी मंजिल तक जाने और वापस आने वाले जहाजों के लिए आवागमन की पूरी आजादी बहाल नहीं कर देता, तब तक होर्मुज स्ट्रेट पर सख्त नियंत्रण जारी रहेगा।”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर को लेकर दिए हालिया बयान में स्पष्ट कहा कि ईरान के साथ समझौता होने तक—जिसमें उसका परमाणु कार्यक्रम भी शामिल है—ब्लॉकेड जारी रहेगा। इसके बाद ही ईरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए ट्रांजिट पर रोक लगाने का निर्णय सुनाया है।
इसके साथ ही दावा एक और किया गया है। कहा कि उसने अमेरिका, इजरायल और ब्रिटेन से जुड़े कई कथित नेटवर्क की पहचान कर सारे तार तोड़ दिए हैं। यह जानकारी ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के खुफिया विंग के हवाले से सामने आई।
रिपोर्ट में कहा गया कि, ये नेटवर्क जासूसी गतिविधियों में शामिल थे और देश के भीतर अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे थे।
आईआरजीसी के अनुसार, ये कथित “सेल” ईस्ट अजरबैजान, केर्मन, और माजंदरान प्रांतों में सक्रिय थे, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निष्क्रिय कर दिया।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















.jpg)




