आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, महिला आरक्षण पर कर सकते हैं बात
PM Modi Address to Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री के संबोधन के विषय को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि वह महिला आरक्षण बिल और उससे जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी बात रख सकते हैं.
VIDEO: 'पति का जन्मदिन है तो थोड़ा शोर्ट रखिए सवाल...' प्रियंका गांधी फिर से वायरल
Priyanka Gandhi Press Conference: राजनीति की गंभीर बहसों के बीच कभी-कभी ऐसे पल भी आ जाते हैं जो माहौल हल्का कर देते हैं. दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब लगातार सवालों की बौछार हो रही थी, तभी प्रियंका गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा 'पति का जन्मदिन है, तो थोड़ा शॉर्ट रखिए सवाल…' बस फिर क्या था ये एक लाइन छा गई. दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि विपक्ष महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसे तुरंत लागू करने के पक्ष में है. प्रियंका के मुताबिक, असली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं बल्कि परिसीमन (Delimitation) था. उनका आरोप है कि सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर सीटों का बंटवारा कर राजनीतिक फायदा लेना चाहती थी. प्रियंका गांधी ने सरकार पर आरोप लगाया कि महिलाओं के नाम पर राजनीति की जा रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




