Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे:महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल पर बात कर सकते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। संबोधन का विषय अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। संभावना है कि PM महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल संसद में पास न हो पाने पर बात कर सकते हैं। यह संबोधन लाइव प्रसारित किया जाएगा। शुक्रवार को केंद्र सरकार लोकसभा में सीटें बढ़ाने के लिए लाया गया संविधान का 131वां संशोधन बिल सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई थी। इसमें संसद की 543 सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था। बिल पर लोकसभा में 21 घंटे की चर्चा के बाद वोटिंग हुई। 528 सांसदों ने वोट डाले। पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े। हालांकि, बिल पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। 528 का दो तिहाई 352 होता है। इस तरह बिल 54 वोट से गिर गया था। PM मोदी का राष्ट्र के नाम प्रमुख संबोधन मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम 12 साल के शासन में यह पहला मौका था, जब मोदी सरकार सदन में कोई बिल पास नहीं करा पाई। अब महिला आरक्षण नई जनगणना के नतीजे आने से पहले लागू नहीं होगा, यानी 2029 के लोकसभा चुनाव में इसका फायदा नहीं मिलेगा। सरकार ने दो बिल वोटिंग के लिए पेश ही नहीं किए सरकार ने इन पर वोटिंग कराने से इनकार कर दिया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि दोनों पहले बिल से जुड़े हुए हैं, इसलिए इन पर अलग से वोटिंग कराने की जरूरत नहीं है। तीन बिल, जिनके लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया 24 साल बाद कोई सरकारी बिल गिरा 2002 के आतंकवाद निवारण बिल (पोटा) के बाद संसद में पराजित होने वाला पहला सरकारी विधेयक है। 1990 के संविधान (64वां संशोधन) बिल के बाद लोकसभा में गिरने वाला पहला संविधान संशोधन विधेयक है। महिला आरक्षण और परिसीमन का कनेक्शन सरकार ने लोकसभा में तीन बिल पेश किए थे। इसमें संविधान (131वां) संशोधन बिल, परिसीमन संशोधन संविधान बिल 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल 2026 शामिल थे। महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी। हालांकि यह अब 2034 तक लागू होगा। इसके लिए परिसीमन की जरूरत है। परिसीमन का मतलब है कि देश की आबादी के आधार पर लोकसभा और विधानसभा की सीटों की सीमाएं और संख्या तय करना। यह काम एक परिसीमन आयोग करता है। पहले तय होगा कि किस राज्य में कितनी सीटें होंगी। किन इलाकों की सीमाएं क्या होंगी। उसके बाद ही आरक्षण तय हो पाएगा। -------------------------------- लोकसभा में बिल गिरने से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… प्रियंका बोलीं-सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी:हमें महिला विरोधी कहकर मसीहा नहीं बन सकते; खुश हूं कि विपक्ष ने विरोध किया कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने शनिवार को कहा, ‘कल लोकसभा में जो हुआ वो लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है। सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण के जरिए सत्ता में बने रहने की साजिश कर रही थी।’ उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि लोकसभा में सीटें बढ़ाने के लिए लाया गया बिल गिर गया। सत्ता पक्ष हमें महिला विरोधी कहकर मसीहा नहीं बन सकता।' पूरी खबर पढ़ें… लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा:पीएम मोदी की अपील भी काम न आई; क्या सरकार ने जानबूझकर ऐसा किया, जानिए पूरी कहानी 17 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पीएम की अपील और तमाम लामबंदियों के बावजूद लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला केंद्र सरकार का बिल लोकसभा में पास नहीं हो सका। भास्कर एक्सप्लेनर में पढ़िए इसके राजनीतिक नफा-नुकसान ही पूरी कहानी…

Continue reading on the app

IPL 2026 RCB vs DC Live Score: आरसीबी के घर में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली, थोड़ी में होगा टॉस

LIVE cricket score RCB vs DC Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 26वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. इस मुकाबले में दिल्ली की कोशिश होगी कि वह एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौटे.

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा बनाम मुकेश चौधरी...क्या रिपीट होगा 27 रनों वाला इतिहास? SRH और CSK मैच में ये 5 खिलाड़ी पलट सकते हैं पासा

5 players watch out for SRH vs CSK today match: हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा. राजस्थान के खिलाफ ऐतिहासिक स्पेल डालने वाले प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की जोड़ी के सामने फॉर्म में लौटे संजू सैमसन की चुनौती होगी. जहां ऋतुराज गायकवाड़ अपनी खोई लय पाने की कोशिश करेंगे, वहीं अभिषेक शर्मा और मुकेश चौधरी की पुरानी प्रतिद्वंद्विता मैच में रोमांच भरेगी. चोटिल खिलाड़ियों से जूझ रही सीएसके के लिए यह मुकाबला साख की लड़ाई है. कौन मारेगा बाजी? इन 5 खिलाड़ियों के बीच बड़ी बैटल्स देखने को मिलेगी. Sat, 18 Apr 2026 17:20:19 +0530

  Videos
See all

Aparna Yadav ने जलाया सपा और कांग्रेस का झंडा #womenreservationbill #shorts #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:10:45+00:00

चोरी के शक में लोगों ने महिला को किया पुलिस के हवाले #jharkhandnews #women #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:10:11+00:00

Dangal: महलों में बैठकर नारी सम्मान की कसमें खाने संसद में पीठ पर छुरी चलाते हैं- Radhika Khera #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:14:31+00:00

Char Dham Yatra: 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी तीर्थयात्रा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:11:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers