Responsive Scrollable Menu

अब ट्रैफिक जाम से छुटकारा! एयर टैक्सी से मिनटों में तय होगा घंटों का सफ़र, इंडिगो ने लगाया मोटा पैसा

अब ट्रैफिक जाम से छुटकारा! एयर टैक्सी से मिनटों में तय होगा घंटों का सफ़र, इंडिगो ने लगाया मोटा पैसा

Continue reading on the app

UP Home Guard Exam City Slip 2026: होम गार्ड परीक्षा के सिटी स्लिप हुई जारी, जानें कितने पदों पर रखी गई है भर्ती

उत्तर प्रदेश में जिन लोगों ने होमगार्ड के पदों के लिए आवेदन किया है। उनके लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से इन उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा के शहरों के घोषित होने का इंतजार कर रहे थे। वह आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी देख सकते हैं।

अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करनी होगी।

आसान स्टेप्स में डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

यूपी होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। बहुत आसान स्टेप्स में इन्हें आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppb.gov.in पर जाना होगा।
  • आपको यहां UP Home Guard Exam City Slip की लिंक दिखाई देगी।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के साथ अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • जैसे ही आप लोगों डिटेल दर्ज करेंगे एग्जाम सिटी स्लिप आपको स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

कब है परीक्षा

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित करवाई जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की रखी गई है।

कितने पदों पर भर्ती

इस भर्ती परीक्षा के जरिए 41,424 उम्मीदवारों का चयन किया जाने वाला है। इसमें जनरल कैटेगरी की उम्मीदवारों के लिए 16650 पद, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 4331 पद, ओबीसी कैटेगरी के लिए 11090 पद, एससी के लिए 8645 पद, एसटी कैटेगरी के लिए 808 पद आरक्षित किए गए हैं।

 

Continue reading on the app

  Sports

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोपहर के मैच में आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाज कर रही है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी फील्डिंग और गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। 

आज के मैच में उतरते ही विराट कोहली के स्टारडम वाली आरसीबी ने इतिहास रच दिया है। वे आईपीएल के इतिहास में किसी एक वेन्यू पर 100 मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है। चेन्नास्वामी के मैदान पर आरसीबी का ये 100वां मुकाबला है। इससे पहले किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने एक वेन्यू पर 100 मैच नहीं खेले हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा खेलने वाली आरसीबी के बाद दूसरी टीम है। इस टीम ने अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स पर अब तक 98 मैच खेले हैं। 

बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी के खिलाड़ी हरी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे हैं। ग्रीन जर्सी आरसीबी की ग्रीन इनिशिएटिव का अहम हिस्सा है। ये जर्सी वेस्ट मटेरियल को रीसाइकिल करके बनाई जाती है। आरसीबी 2011 से हर सीजन 1 मैच में हरी जर्सी पहनकर मैदान में उतरती है। बता दें कि, आरसीबी का रिकॉर्ड ग्रीन जर्सी में अच्छा नहीं रहा है। 1 बार की चैंपियन टीम ने साल 2011 से अब तक ग्रीन जर्सी में कुल 15 मुकाबले खेले हैं जिनमें से सिर्फ 5 मैच में ही जीत हासिल कर सकी है, जबकि 9 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। एक मैच बेनतीजा रहा है।
Sat, 18 Apr 2026 17:35:01 +0530

  Videos
See all

चोरी के शक में लोगों ने महिला को किया पुलिस के हवाले #jharkhandnews #women #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:10:11+00:00

Aparna Yadav ने जलाया सपा और कांग्रेस का झंडा #womenreservationbill #shorts #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:10:45+00:00

Char Dham Yatra: 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी तीर्थयात्रा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:11:47+00:00

Dangal: महलों में बैठकर नारी सम्मान की कसमें खाने संसद में पीठ पर छुरी चलाते हैं- Radhika Khera #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:14:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers