Responsive Scrollable Menu

हेरा फेरी 3 फिलहाल नहीं बन रही है:अक्षय कुमार ने किया कन्फर्म; बोले- कुछ बातें ऐसी हैं, जो नहीं बता सकते

एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में बताया कि फिल्म हेरा फेरी 3 फिलहाल नहीं बन रही है। यह बात अक्षय ने शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कही। इंटरव्यू में अक्षय ने माना कि इस खबर से फैंस को झटका लगा है और उन्हें खुद भी उतना ही झटका लगा था। अक्षय ने बताया कि फिल्म में देरी की वजह सिर्फ कास्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि कई और समस्याएं हैं, जिनकी वजह से प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पा रहा। एक्टर ने यह भी साफ किया कि तीनों कलाकारों के साथ आने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वेलकम टू द जंगल में वो, सुनील शेट्टी और परेश रावल एक साथ काम कर रहे हैं। कुछ बातें ऐसी हैं, जो नहीं बता सकते: अक्षय अक्षय ने आगे कहा कि कुछ बातें ऐसी हैं, जिन्हें वो कैमरे पर नहीं बता सकते। उन्होंने समझौतों और दूसरे कारणों का जिक्र किया, जो इस फिल्म को पीछे धकेल रहे हैं। हालांकि, अक्षय ने उम्मीद जताई कि जब सही समय आएगा, तब हेरा फेरी 3 जरूर बनेगी। उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि उम्मीद है तब तक वे सभी बहुत बूढ़े नहीं हो जाएंगे। गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट को लेकर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, जिसमें परेश रावल का फिल्म से अलग होना भी शामिल था। हालांकि बाद में वो फिल्म से जुड़ गए। पहली फिल्म, हेरा फेरी, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था, 2000 में रिलीज हुई थी, जबकि इसके सीक्वल, फिर हेरा फेरी, जिसे नीरज वोरा ने डायरेक्ट किया था, 2006 में रिलीज हुई थी।

Continue reading on the app

पढ़ाई के साथ बिजनेस, वॉलस्ट्रीट-सिलिकॉन को चौंका रहा किशोर:13 साल के एली चुनाव नतीजों से शेयरों तक सटीक भविष्यवाणी कर रहे

चर्चित अमेरिकी पत्रकार जैक न्यूशम को सोशल मीडिया पर एक मैसेज मिला। भेजने वाले ने लिखा था कि मैं प्रेडिक्शन मार्केट बीट में आपकी मदद करना चाहता हूं। न्यूशम ने इसे मजाक समझा। पर जब वीडियो कॉल पर दांतों में ‘ब्रेसेस’ लगाए और चेहरे पर मासूमियत लिए 13 साल का एली गोल्डफाइन सामने आया, तो दुनिया दंग रह गई। एली ने इतनी कम उम्र में उस क्षेत्र में धाक जमा ली है, जिसमें 25-30 साल के युवाओं का वर्चस्व माना जाता है। छोटे से कमरे से, किताबों, टेलीस्कोप और लैपटॉप के बीच बैठा यह लड़का प्रेडिक्शन मार्केट की जटिल दुनिया को समझकर किस तरह प्रयोग में जुटा हुए हैं, पढ़िए... एली की शुरुआत बेहद दिलचस्प रही। उसने सबसे पहले पॉलीमार्केट (प्रेडिक्शन मार्केट) के बारे में सीखा और फिर ‘मेनिफोल्ड’ जैसे प्लेटफॉर्म पर खुद प्रयोग शुरू किया। स्कूल में उसने साथियों के बीच छात्र चुनावों पर ‘बेटिंग मार्केट’ बना दिया। हालांकि स्कूल प्रशासन को यह पसंद नहीं आया, पर एली के लिए यह सीखने का अवसर था और उसने इसमें खासा मुनाफा भी कमा लिया। आज एली सिर्फ अनुमान लगाकर पैसे कमाने तक सीमित नहीं हैं। वह ‘बेयसियन सुपर साइकिल’ नाम से ब्लॉग चलाते हैं। और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े-बड़े एक्सपर्ट से सवाल-जवाब भी करते हैं। हाल ही में उन्होंने 5सी (सी) कैपिटल के संस्थापकों (जो पहले कालशी में काम कर चुके हैं) का लाइव इंटरव्यू लिया। ऐसा इंटरव्यू आमतौर पर बड़े बिजनेस न्यूज चैनल करते हैं। इससे एली की दूरदर्शिता पता चलती है। एली के कमरे की अलमारियां उसकी बहुमुखी प्रतिभा की गवाह हैं। एक तरफ ‘चार्ली ब्राउन’ व ‘कैल्विन एंड हॉब्स’ जैसे कॉमिक्स के सेट हैं, तो बीजगणित और ऑप्टिक्स की भारी-भरकम किताबें भी। एली को टेलिस्कोप बनाने व सितारे देखने का जुनून है। हाल में चर्चित ऑप्टिकल डिजाइनर अल नैगलर का इंटरव्यू भी लिया था। माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च के लोगों से प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की तो वे हैरान रह गए। रोचक बात यह है कि कई कंपनियां एली को मौका देना चाहती हैं, पर ‘चाइल्ड लेबर कानून’ के बारे में सोचने लगती हैं। एली ने एक इंटरव्यू के दौरान इंटर्नशिप मांगी, तो कंपनी के मालिक ने हंसते हुए कहा,‘हमें तुम्हारे पैरेंट्स से बात करनी होगी ताकि हम कानून तोड़ने के दोषी न बन जाएं। ‘थ्राइव कैपिटल’ जैसी बड़ी फर्म भी उन्हें मौका देना चाह रही है। पिता इवान, रियल एस्टेट डेवलपर और मां मनोवैज्ञानिक हैं। दोनों ही एली को प्रोत्साहित करते हैं। वह होमवर्क स्कूल बस में पूरा करता है ताकि वेबसाइट व शोध के लिए समय मिल सके। एली की रणनीति प्रेडिक्शन मार्केट ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लोग भविष्य की घटनाओं (जैसे चुनाव नतीजे) पर शेयर बाजार की तरह दांव लगाते हैं; ‘सही भविष्यवाणी’ की कीमत बढ़ती है, ‘गलत’ की घटती है।एली रणनीतिकार की तरह काम करते हैं। डेटा विश्लेषण करते हैं, स्कूल चुनाव जैसे खुद के प्रेडिक्शन मार्केट बनाते हैं। जटिल आर्थिक विषयों पर एक्सपर्ट से समझने की कोशिश करते हैं कि भविष्य में क्या होने की संभावना ज्यादा है।

Continue reading on the app

  Sports

शुरुआती 6 मैच में... ईशान किशन के नाम दर्ज हो गया अनचाहा रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Ishan Kishan Unique IPL Record as Captain: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में टॉस के साथ ही ईशान किशन के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. दरअसल, ईशान किशन आईपीएल इतिहास के ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान अपने शुरुआती 6 मुकाबलों में टॉस गंवाया है. डेविड मिलर ने 2016 में पंजाब किंग्स की कप्तानी संभालते हुए लगातार 5 मैचों में टॉस हारा था. Sat, 18 Apr 2026 23:22:15 +0530

  Videos
See all

Ships report attacks in Strait of Hormuz after Iran closes vital waterway again | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T20:24:00+00:00

US Iran tensions: 'ईरान के साथ डील नहीं होती तो सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा' | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T20:00:38+00:00

Insurance Claim Settlement Process 2026: क्लेम का पैसा और भाभी का कत्ल! Crime News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T20:00:30+00:00

सड़क पर बहता तेल, लोग बर्तनों में भरकर ले गए #viralvideo #highway #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T20:00:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers