जापान में महसूस हुआ 5 से ऊपर तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की
टोक्यो, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शनिवार दोपहर 1:20 बजे उत्तरी नागानो प्रांत में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। जापानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, देश के शिंडो भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर भूंकप की तीव्रता 5 से ऊपर थी। प्रधानमंत्री शाने ताकाइची ने लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा है।
प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आज दोपहर करीब 1:20 बजे, उत्तरी नागानो प्रीफेक्चर में भूकंप का सेंटर था, और नागानो प्रीफेक्चर के ओमाची शहर में जापानी स्केल पर 5 की मैक्सिमम सीस्मिक इंटेंसिटी के साथ तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद सरकार ने तुरंत पीएम ऑफिस के क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर में प्रधानमंत्री ऑफिस कॉन्टैक्ट रूम बनाया।
लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए पीएम ताकाइची ने कहा, इसके अलावा, मैंने नुकसान की स्थिति का आकलन करने, जनता को जानकारी देने और दूसरे मामलों के बारे में निर्देश जारी किए। जिन इलाकों में भूकंप के झटके तेज थे, वहां के लोगों से मैं कहना चाहती हूं कि वे उसी तीव्रता के भूकंप की संभावना के प्रति सतर्क रहें।
द जापान टाइम्स के अनुसार, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप का सेंटर प्रीफेक्चर के उत्तरी इलाके में था, जो 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
ओमाची शहर में भूकंप की ऊपरी तीव्रता 5 और नागानो शहर में निचली तीव्रता 5 दर्ज की गई। ओगावा गांव में इसकी तीव्रता 4 दर्ज की गई, जबकि मात्सुमोतो शहर में इसकी तीव्रता 3 दर्ज की गई। इसके बाद जापान में एक और भूकंप के झटके महसूस हुए, जिसकी तीव्रता 3 थी। दूसरा भूकंप लगभग दो घंटे बाद दोपहर 3:30 बजे ओमाची में आया।
टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी होल्डिंग्स ने कहा कि पड़ोसी निगाटा प्रीफेक्चर में काशीवाजाकी-कारीवा न्यूक्लियर पावर प्लांट में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। अधिकारियों ने इलाके में ऐसे ही भूकंप आने की चेतावनी दी है और लोगों से सावधान रहने को कहा है।
--आईएएनएस
केके/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
काला नमक: मात्रा कम लेकिन फर्क बड़ा, संतुलन बनाने में भी मददगार
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय रसोई में काले नमक को स्वाद के लिए इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि जिस भी व्यंजन में काला नमक मिलाया जाता है, उसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
काला नमक सिर्फ स्वाद को बढ़ाने का साधन नहीं है, बल्कि इसका सेवन शरीर को संतुलित करने में मदद करता है। यह शरीर की कई बीमारियों से निजात दिलाने में सहायता करता है, लेकिन इसके सेवन की सही मात्रा और तरीके के बारे में पता होना जरूरी है।
आयुर्वेद में काले नमक (सौवर्चला लवण) को सामान्य नमक से काफी अलग माना जाता है। काले नमक में सफेद नमक की तुलना में ज्यादा औषधीय गुण होते हैं, जो पेट से जुड़े रोगों को कम करने में मदद करता है। यह शरीर का संतुलन भी बनाए रखता है। खाना खाने के बाद अगर पेट फूलना, गैस बनना, कब्ज की परेशानी या फिर भारीपन महसूस होता है तो काले नमक का सेवन इन सभी परेशानियों को खत्म कर देता है। यह पाचन को सहज बनाता है।
हर चीज की तरह काला नमक भी तभी फायदा देता है, जब उसका सेवन सही समय और मात्रा में किया जाएगा। काले नमक का अधिक मात्रा में सेवन करना भी शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। काले नमक की तासीर गर्म और पाचन में हल्का होता है। यह शरीर में पित्त को नियंत्रित भी करता है और मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करता है।
अगर पेट साफ नहीं होता है, तो सुबह खाली पेट चुटकी भर नमक और गुनगुने पानी का सेवन करें। इससे शरीर से विषाक्त पदार्थों आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। हालांकि अगर हाई बीपी, किडनी से संबंधित रोग और हड्डियों से जुड़े रोग से पीड़ित हैं तो खाली पेट नमक का सेवन न करें।
काले नमक का सेवन सूजन और दर्द को भी कम करने में मदद करता है। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए काले नमक और रेत की पोटली बनाकर सिकाई कर सकते हैं। पेट की जलन को शांत करने के लिए भी काले नमक का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए दिन के समय छाछ में भुना जीरा और काला नमक मिलाकर लें। इससे पेट की जलन शांत होगी और गर्मियों में शरीर का पित्त भी संतुलित रहेगा।
--आईएएनएस
पीएस/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
























