Jagannath Rath Yatra 2026: जगन्नाथ रथ यात्रा कब है? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
Jagannath Rath Yatra 2026: भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक होती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा. हर साल लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं. यह सिर्फ धार्मिक यात्रा नहीं होती है. इसका आस्था, परंपरा और भक्ति का भी अद्भुत संगम है. हर साल ओडिशा के पुरी के श्रीक्षेत्र में जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन होता है. महाप्रभु जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा, तीनों भाई-बहन एक साथ अपने-अपने रथों पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने आते हैं. इस भव्य उत्सव का हिस्सा बनने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं.
क्यों खास है रथ यात्रा?
रथ यात्रा की सबसे बड़ी खासियत है कि इस दिन पर भगवान स्वयं अपने मंदिर से बाहर आते हैं और भक्तों के बीच रहते हैं. यह दृश्य भावुक और दिव्यता से भरा होता है. प्रभु विशाल रथों पर बैठते हैं और हजारों भक्त रथ को खींचते हैं. इस पर्व को एकता और श्रद्धा का प्रतीक कहते हैं. इस साल जगन्नाथ रथ यात्रा किस दिन मनाई जाएगी. आइए जानते हैं सही तिथि.
कब है जगन्नाथ रथ यात्रा 2026?
साल 2026 में जगन्नाथ रथ यात्रा 16 जुलाई, गुरुवार को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान जगन्नाथ रथ पर विराजमान होंगे और अपनी मौसी के घर जाएंगे. यह पर्व हर साल आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है. पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए खास तैयारियां होती है. मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन रथ निर्माण का कार्य शुरू होता है.
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 का शेड्यूल
रथ यात्रा की तिथि (शुरुआत)- 16 जुलाई 2026, गुरुवार
बहुदा यात्रा (वापसी)- 24 जुलाई 2026, शुक्रवार
द्वितीया तिथि प्रारंभ- 15 जुलाई 2026 को सुबह 11:50 बजे
द्वितीया तिथि समाप्त- 16 जुलाई 2026 को सुबह 08:52 बजे
रथ यात्रा का धार्मिक महत्व
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, अपने भाई-बहन के साथ नगर की यात्रा करेंगे. माना जाता है कि इस दिन भगवान अपने उन सभी भक्तों को स्वयं दर्शन देने के लिए आते हैं, जो मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाते हैं. कहा जाता है की देवी-देवता, असुर, किन्नर, भूत-प्रेत, गण या पशु भी रथ यात्रा में प्रभु के दर्शन करने आते हैं.
रथ यात्रा की परंपराएं
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए पुरी में तीन विशाल रथों का निर्माण किया जाता है. भगवान जगन्नाथ का रथ नंदीघोष के नाम से जाना जाता है. इस रथ के 16 पहिये होते हैं. भगवान जगन्नाथ के रथ का रंग लाल और पीला होता है. बलभद्र के रथ को तालध्वज कहते हैं, जिसके 14 पहिये होते हैं और इसका रंग हरा और लाल होता है. सुभद्रा के रथ को दर्पदलन कहते हैं. इस रथ के 12 पहिये होते हैं और यह काले और लाल रंग का होता है.
रथ यात्रा के प्रमुख रीति-रिवाज
रथ यात्रा से पहले पुरी में स्नान पूर्णिमा मनाई जाती है. अनवसर काल होता है. इसके बाद गुंडिचा मंदिर की सफाई होती है. अनवसर काल के बाद भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में ही भक्तों को दर्शन देने आते हैं. रथ यात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ अपने रथ पर शान से बैठते हैं और अपनी बड़ी-बड़ी आंखों से सृष्टि को देखते हैं. रथ खींचते समय सेवायत और भक्त गाना-बजाना और कीर्तन करते हैं.
ये भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर बन रहा है मालव्य और गजकेसरी योग, जानें कौन सी राशि होगी मालामाल
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
'डायन हूं, काला जादू करती हूं', Kangana Ranaut ने Ex बॉयफ्रेंड के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
Kangana Ranaut on Her EX: बॉलीवुड की बेबाक और विवादों से अक्सर घिरी रहने वाली एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं. इस इंटरव्यू में उन्होंने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि अपनी निजी जिंदगी के उतार-चढ़ाव, धोखे और संघर्षों के बारे में खुलकर बात की. जी हां, कंगना ने साफ शब्दों में कहा कि जिंदगी में उन्हें कई बार ऐसे अनुभव हुए, जहां लोग सामने कुछ और और पीछे कुछ और निकले. इतना ही नहीं उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के गंभीर आरोपों पर भी चुप्पी तोड़ी है.
लोगों पर भरोसा और धोखे का अनुभव
कंगना ने कहा कि जीवन में ये समझना जरूरी है कि हर व्यक्ति वैसा नहीं होता जैसा वो दिखता है. उन्होंने माना कि जब तक इंसान जिंदा है, उसे ऐसे अनुभवों से गुजरना ही पड़ता है. हालांकि, उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि उनका ये मानना नहीं है कि उन्हें हर बार धोखा ही मिलेगा, लेकिन उन्होंने अपने अनुभवों से बहुत कुछ सीखा है.
'मेरी मदद करने वाला कोई नहीं था'
अपनी जर्नी को याद करते हुए कंगना ने कहा कि उनका सफर बाकी लोगों से काफी अलग रहा है. उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं था कि उन्हें कभी किसी की जरूरत नहीं पड़ी. कई बार उन्होंने चाहा कि कोई उनका मार्गदर्शन करे, उनका सहारा बने. लेकिन जिन लोगों को उन्होंने अपना मेंटॉर समझा, वही बाद में उनके लिए परेशानी का कारण बन गए. कंगना ने कहा कि अब उन्हें ऐसा लगता है कि उनकी किस्मत में अकेले ही आगे बढ़ना लिखा है, इसलिए उन्होंने “अकेले चलो” की सोच अपना ली है.
करण जौहर पर तंज
इंटरव्यू के दौरान कंगना ने फिल्ममेकर करण जौहर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि करण ने अपने शो में उनके कपड़ों और अंग्रेजी का मजाक उड़ाया था. कंगना ने बताया कि उन्होंने करण के साथ एक फिल्म में काम भी किया, लेकिन उसमें उन्हें कुछ खास करने का मौका नहीं मिला. उनके मुताबिक, रिश्ते तभी चलते हैं जब दोनों तरफ से समान भाव हो, लेकिन अगर यह एकतरफा हो जाए तो उसे निभाना मुश्किल हो जाता है.
एक्स बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप
कंगना ने अपने एक पुराने रिश्ते को लेकर भी चौंकाने वाले खुलासे किए. उन्होंने बताया कि उनके एक्स ने उन्हें “चुड़ैल” और “डायन” तक कहा था. यहां तक कि उन पर काला जादू करने और खून पीने जैसे अजीबोगरीब आरोप लगाए गए. उन्होंने कहा कि उस समय उनकी उम्र सिर्फ 26 साल थी और उनके चरित्र पर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे. कंगना के अनुसार, ये एक तरह की “विच हंटिंग” थी, जिसमें उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी.
इस मामले में उनके एक्स बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन का नाम भी सामने आया था, जिन्होंने 2016 में ब्रेकअप के बाद कई गंभीर आरोप लगाए थे. कंगना का कहना है कि इस तरह के आरोपों का मकसद उनका हौसला तोड़ना था.
क्वीन फिल्म बनी टर्निंग पॉइंट
कंगना ने बताया कि उनके करियर में फिल्म क्वीन की सफलता एक बड़ा मोड़ साबित हुई. उस कठिन दौर में इस फिल्म की कामयाबी ने उन्हें नई ताकत और आत्मविश्वास दिया. इस फिल्म ने न सिर्फ उन्हें इंडस्ट्री में नई पहचान दिलाई, बल्कि यह साबित किया कि वह अपने दम पर भी सफलता हासिल कर सकती हैं.
उपलब्धियां और नई पहचान
कंगना रनौत को उनके शानदार अभिनय के लिए कई बार नेशनल फिल्म अवार्ड (National Film Award) से सम्मानित किया जा चुका है. उनकी फिल्मों की सफलता ने उन्हें लगातार आगे बढ़ने का हौसला दिया.
राजनीति में भी सक्रिय
फिल्मों के बाद कंगना ने राजनीति में भी कदम रखा है और अब वह एक पब्लिक फिगर के तौर पर अपनी अलग पहचान बना रही हैं. अपने बेबाक बयानों और स्पष्ट विचारों के चलते वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं.
ये भी पढ़ें: राजेश खन्ना संग काम करने से इस एक्ट्रेस ने किया था मना, शूटिंग के दौरान शशि कपूर ने मारा था थप्पड़
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























