Responsive Scrollable Menu

हीट से राहत दिलाएगा चंदन! यहां जानिए गर्मियों में इस्तेमाल के 5 बेहतरीन तरीके

Heatwave Se Kaise Bache: गर्मियों में धूप या लू से बचना बहुत ही जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो तबीयत खराब हो सकती है. हाालंकि, शरीर को ठंडा रखने के लिए आप पानी के बजाय चंदन का इस्तेमाल करें. बस इसकी मात्रा का ध्यान रखें, ताकि शरीर को पूरी तरह फायदा मिल सके.

The post हीट से राहत दिलाएगा चंदन! यहां जानिए गर्मियों में इस्तेमाल के 5 बेहतरीन तरीके appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

Coconut Magnum Ice Cream Recipe: गर्मियों में घर पर ही बनाए शुगर फ्री नारियल आइसक्रीम, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी, जानें रेसिपी

Coconut Ice Cream Recipe: गर्मियों के मौसम में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने का मजा ही अलग होता है. लेकिन बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम में अक्सर ज्यादा चीनी और प्रिजर्वेटिव होते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो नारियल आइसक्रीम एक बेहतरीन विकल्प है. इस खास रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए सिर्फ 4 साधारण सामग्री की जरूरत होती है. साथ ही इसमें रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल नहीं किया जाता. चलिए हम आपको इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप रेसिपी के बारे में बताते हैं. 

नारियल आइसक्रीम की सामग्री 

ग्रीक योगर्ट - ½ कप
सूखा नारियल - ¾ कप + छिड़कने के लिए 2 बड़े चम्मच
नारियल का दूध - 1 कप
शहद - 2-3 बड़े चम्मच

बनाने की आसान विधि (How To Make coconut ice cream) 

इस रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है. आप कुछ ही स्टेप्स में इसे तैयार कर सकते हैं. सबसे पहले एक बाउल लें. उसमें ग्रीक योगर्ट, नारियल का दूध, सूखा नारियल और शहद डालें. अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. ध्यान रखें कि मिश्रण स्मूद होना चाहिए. अब आइसक्रीम के सांचे या मोल्ड लें. उनमें हल्का सा सूखा नारियल छिड़क दें. इससे आइसक्रीम का स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर हो जाएगा. अब तैयार मिश्रण को सांचों में भर दें. ध्यान रखें कि सांचे पूरा भरें, ताकि आइसक्रीम अच्छी तरह सेट हो सके. सांचों को फ्रीजर में रख दें. इसे रात भर या कम से कम 7-8 घंटे के लिए जमने दें. जब आइसक्रीम अच्छी तरह जम जाए, तो इसे सांचों से निकालें. ऊपर से थोड़ा सूखा नारियल डालकर सर्व करें.

क्यों है यह आइसक्रीम खास?

यह नारियल आइसक्रीम कई कारणों से खास बन जाती है.

इसमें रिफाइंड चीनी नहीं है
कोई प्रिजर्वेटिव नहीं डाला गया
सिर्फ 4 शुद्ध सामग्री से तैयार
हेल्दी और हल्की डेजर्ट
जो लोग हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं, उनके लिए यह एक परफेक्ट स्वीट ऑप्शन है.

बच्चों और बड़ों सभी के लिए बेस्ट

इस आइसक्रीम का स्वाद इतना अच्छा होता है कि बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते हैं. वहीं बड़े लोग भी बिना गिल्ट के इसका मजा ले सकते हैं. अगर आप घर में कुछ अलग और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें. 

यह भी पढ़ें: Ganna Juice Kheer Recipe: कभी खाई गन्ने के जूस की खीर? जानें 'रसखीर' की स्टेप-बाय-स्टेप विधि

Disclaimer: इस खबर को सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: शॉट नहीं, बंदूक से निकली गोली थी! देखकर उछल गए विराट कोहली, रिएक्शन हुआ वायरल

IPL 2026 RCB vs DC Virat Kohli reaction: आईपीएल 2026 का 26वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए. आरसीबी की पारी के दौरान टिम डेविड ने एक ऐसा शॉट खेला, जिसके देखकर विराट कोहली को यकीन नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर अब उनका रिएक्शन वायरल हो रहा है. Sat, 18 Apr 2026 20:28:53 +0530

  Videos
See all

PM Modi Attacked Opposition: महिला आरक्षण बिल पर गरमाए पीएम मोदी..DMK, TMC पर क्या कहा? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T15:47:07+00:00

Trump Big Attack on Iran LIVE: Hormuz से Trump का ऑर्डर! | Netanyahu | Mojtaba Khamenei | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T15:44:35+00:00

PM Modi Address To The Nation Tonight: विपक्ष पर गुस्से से लाल पीएम | Women Reservation bill | Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T15:45:34+00:00

Monalisa Farman Khan Viral Video:गायब मोनालिसा का पता चल गया? viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T15:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers