Responsive Scrollable Menu

Putin से पहले भारत आ सकते हैं Ukraine के राष्ट्रपति, Zelensky के करीबी ने दिल्ली में Jaishankar और Doval से की मुलाकात

रूस यूक्रेन युद्ध समाप्त करवाने में भारत की कूटनीति काम आ सकती है क्योंकि हाल के घटनाक्रम इस दिशा में नई संभावनाओं की ओर संकेत कर रहे हैं। हम आपको बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव की भारत यात्रा ने वैश्विक कूटनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ उच्च स्तरीय बैठकों में भाग लिया। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य रूस यूक्रेन संघर्ष के बीच स्थायी और न्यायपूर्ण शांति की संभावनाओं पर विचार करना था।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के करीबी माने जाने वाले रुस्तम उमेरोव ने भारतीय नेतृत्व को युद्ध की वर्तमान स्थिति विशेषकर अग्रिम मोर्चे की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संघर्ष अभी भी जारी है और दोनों पक्ष अपनी स्थिति मजबूत करने में लगे हुए हैं। रूस धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है, जबकि यूक्रेन ने मानव रहित साधनों के उपयोग से अपनी स्थिति बनाए रखी है।

इसे भी पढ़ें: यूरोप को यूक्रेन की मदद करना पड़ा भारी, रूस ने मचा दी तबाही!

बैठकों के दौरान भारत ने एक बार फिर अपनी स्पष्ट और संतुलित नीति को दोहराया। भारत ने कहा कि किसी भी संघर्ष का समाधान केवल बातचीत और कूटनीति के माध्यम से ही संभव है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दोनों देशों के द्विपक्षीय सहयोग और यूक्रेन संकट पर विचार विमर्श को सकारात्मक बताया। वहीं उमेरोव ने भी कहा कि चर्चा में युद्ध की वर्तमान स्थिति, वार्ता की प्रगति और न्यायपूर्ण तथा स्थायी शांति की संभावनाओं पर विस्तार से विचार किया गया।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बैठक में भी इसी प्रकार के मुद्दों पर चर्चा हुई। भारतीय पक्ष ने स्पष्ट किया कि वह लगातार शांति के प्रयासों का समर्थन करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। उमेरोव ने इस साझा समझ के लिए भारत का आभार व्यक्त किया कि सभी पक्षों को मिलकर ऐसे समाधान खोजने होंगे जो दीर्घकालिक शांति सुनिश्चित करें।

देखा जाये तो यह यात्रा केवल द्विपक्षीय संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि यह भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को भी दर्शाती है। यूक्रेन का भारत के साथ संवाद बढ़ाना इस बात का संकेत है कि नई दिल्ली अब एक महत्वपूर्ण मध्यस्थ के रूप में उभर रही है, जो विभिन्न पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर सकती है।

हम आपको याद दिला दें कि रूस यूक्रेन युद्ध फरवरी 2022 में शुरू हुआ था और अब तक जारी है। इस दौरान भारत ने संतुलित नीति अपनाई है। एक ओर वह यूक्रेन के साथ संवाद बनाए हुए है, वहीं दूसरी ओर रूस के साथ भी अपने पारंपरिक संबंधों को कायम रखे हुए है। हाल के वर्षों में भारत रूस से तेल का एक प्रमुख खरीदार बन गया है, हालांकि अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण इसमें कुछ कमी भी आई है।

आगे की संभावनाओं पर नजर डालें तो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की भारत यात्रा की भी संभावना जताई जा रही है। इससे पहले अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कीव का दौरा किया था। इसके अलावा भारत और रूस के बीच भी नियमित शिखर सम्मेलन होते रहे हैं, जो इस संतुलन को दर्शाते हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी सितंबर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत यात्रा पर आएंगे। उससे पहले ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए रूसी विदेश मंत्री भी भारत आएंगे।

हम आपको यह भी बता दें कि इसी सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंच पर शांति का संदेश फिर दोहराया था। उन्होंने ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर के साथ बातचीत के बाद कहा कि वर्तमान समय में दुनिया तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है और इसका प्रभाव सभी देशों पर पड़ रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी संघर्ष का समाधान सैन्य कार्रवाई से नहीं बल्कि संवाद और कूटनीति से ही संभव है। एक दिन पहले भारतीय विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक ब्रीफिंग में प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी कहा था कि इजराइल लेबनान संघर्षविराम का हम स्वागत करते हैं और यूक्रेन में भी शांति की उम्मीद करते हैं।

बहरहाल, रुस्तम उमेरोव की भारत यात्रा और उच्च स्तरीय वार्ताएं यह संकेत देती हैं कि वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। भारत न केवल एक संतुलित शक्ति के रूप में उभर रहा है, बल्कि वह ऐसे मंच के रूप में भी सामने आ रहा है जहां विरोधी पक्ष संवाद के जरिए समाधान तलाश सकते हैं। ऐसे समय में जब दुनिया कई संकटों से जूझ रही है, भारत का यह दृष्टिकोण वैश्विक शांति की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान साबित हो सकता है।

Continue reading on the app

हीट से राहत दिलाएगा चंदन! यहां जानिए गर्मियों में इस्तेमाल के 5 बेहतरीन तरीके

Heatwave Se Kaise Bache: गर्मियों में धूप या लू से बचना बहुत ही जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो तबीयत खराब हो सकती है. हाालंकि, शरीर को ठंडा रखने के लिए आप पानी के बजाय चंदन का इस्तेमाल करें. बस इसकी मात्रा का ध्यान रखें, ताकि शरीर को पूरी तरह फायदा मिल सके.

The post हीट से राहत दिलाएगा चंदन! यहां जानिए गर्मियों में इस्तेमाल के 5 बेहतरीन तरीके appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs CSK: हैदराबाद और चेन्नई के बीच घमासान, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

 सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला खेला जा रहा है। वहीं सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। हैदराबाद के धुरंधर बल्लेबाज पहले बैटिंग कर रहे हैं। 

वहीं आज के मैच में एमएस धोनी की वापसी नहीं हुई है। वे मैच नहीं खेलेंगे। जबकि पैट कमिंस भी आज के मैच में उपस्थित नहीं हैं। 

टॉस जीतने के बाद सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि, बिल्कुल, सबसे नीचे से ऊपर उठना बहुत अच्छी बात है। लेकिन मुझे लगता है कि दूसरे मैच से ही, हमने बुनियादी चीज़ें सही तरीके से करना शुरू कर दिया था। हमारी बैटिंग अच्छी थी, हमारी बॉलिंग अच्छी थी, हमारी फील्डिंग 50-50 रही है। लेकिन मुझे लगता है कि सभी डिपार्टमेंट में, हमने सच में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। और आज की सबसे ज़रूरी बात यह है कि हम लगातार अच्छा खेलते रहें और बस बुनियादी चीज़ें सही तरीके से करते रहें। 

वहीं एसआरएच कप्तान ईशान किशन ने कहा कि, मुझे लगता है कि हम पहले बैटिंग करते। विकेट अच्छा लग रहा है, इसलिए हम एक अच्छा स्कोर खड़ा करना चाहते हैं। आपको टीम के लिए बैटिंग करनी होती है, न कि अपने निजी प्रदर्शन के लिए। हमें बस हर मैच पर ध्यान देना है, और इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि हम अभी कहां हैं, क्योंकि यह एक लंबा टूर्नामेंट है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (डब्ल्यू), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।

चेन्नई सुपर किंग्स- संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।
Sat, 18 Apr 2026 19:37:12 +0530

  Videos
See all

Emotional Farewell of a Teacher: जब स्कूल छोड़कर जाने लगे सर, तो लिपटकर रोने लगे छात्र! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:15:04+00:00

Monalisa Farman Khan Viral Video: मोनालिसा ने छोड़ा फरमान का साथ? #monalisa #viralvideo #news18up #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:15:09+00:00

BJP प्रवक्ता ने Congress की नीयत पर उठाए सवाल #bjpvscongress viralvideo #womenreservationbill #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:13:26+00:00

हाईवे पर तेल की लूट #viralvideo #shortsvideo #aajtak #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T14:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers