Responsive Scrollable Menu

ईरान ने ट्रंप के सात दावों को बताया झूठा, नेवल ब्लॉकेड के बीच होर्मुज को बंद करने की चेतावनी दी

तेहरान, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है कि अगर यूएस ने अपनी समुद्री नाकाबंदी जारी रखी तो तेहरान होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर सकता है।

दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति ने ऐलान किया है कि होर्मुज में यूएस नेवल की नाकाबंदी जारी रहेगा। ट्रंप के इस बयान के कुछ समय बाद ही ईरानी संसदीय स्पीकर ने अमेरिका को ये चेतावनी जारी की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में स्पीकर गालिबफ ने जोर देकर कहा कि इस रणनीतिक वॉटरवे से समुद्री आवाजाही को ईरान सख्ती से रेगुलेट करेगा। उन्होंने कहा, “ब्लॉकेड जारी रहने से, होर्मुज स्ट्रेट खुला नहीं रहेगा। आने-जाने की इजाजत सिर्फ तय रास्ते से और ईरानी इजाजत से ही होगी।”

इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ऐलान किया था कि जब तक सीजफायर लागू रहेगा, तब तक होर्मुज स्ट्रेट कमर्शियल शिपिंग के लिए खुला रहेगा।

विदेश मंत्री अराघची ने एक्स पर लिखा, लेबनान में सीजफायर के हिसाब से, होर्मुज स्ट्रेट से होकर सभी कमर्शियल जहाजों का रास्ता सीजफायर के बाकी समय के लिए पूरी तरह से खुला कर दिया गया है और यह रास्ता उसी कोऑर्डिनेटेड रूट पर होगा जैसा कि ईरान के पोर्ट्स एंड मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन ने पहले ही बताया है।

तेहरान की बात पर जवाब देते हुए, ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान के साथ कोई बड़ा ट्रांजैक्शन फाइनल नहीं हो जाता, तब तक नेवल ब्लॉकेड जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया बहुत जल्दी खत्म हो जाएगी और दावा किया कि जरूरी रुकावटों पर पहले ही बातचीत हो चुकी है।

हालांकि, ईरान की तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों को खारिज कर दिया गया है। अमेरिका की बात को खारिज करते हुए गालिबाफ ने कहा, “उन्होंने इन झूठों से जंग नहीं जीती और वे बातचीत में भी निश्चित ही कहीं नहीं पहुंचेंगे। स्ट्रेट खुला है या बंद है और इसे चलाने वाले नियम फील्ड से तय होंगे, सोशल मीडिया से नहीं।” ईरानी पार्लियामेंट के स्पीकर ने आगे आरोप लगाया कि ट्रंप ने एक घंटे में सात दावे किए और सभी झूठे थे।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

टेक दिग्गज मेटा में बड़ी छंटनी की तैयारी! अगले महीने 10 प्रतिशत वैश्विक कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी टेक दिग्गज मेटा अगले महीने अपने ग्लोबल वर्कफोर्स में बड़ी कटौती करने की तैयारी कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी कम से कम 10 प्रतिशत यानी करीब 8,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल के दूसरे हिस्से में और छंटनी की योजना बनाई जा रही है, हालांकि उसके बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। मई में होने वाली पहली छंटनी में कंपनी अपने कुल कर्मचारियों का करीब 10 प्रतिशत घटा सकती है।

बताया जा रहा है कि यह फैसला काफी हद तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े विकास पर निर्भर करेगा। अगर योजना पूरी तरह लागू होती है, तो कंपनी अपने कुल कर्मचारियों का 20 प्रतिशत या उससे ज्यादा भी कम कर सकती है। ऐसे में करीब 16,000 कर्मचारियों की नौकरी पर असर पड़ सकता है, क्योंकि दिसंबर 2025 तक कंपनी में लगभग 79,000 कर्मचारी थे।

हालांकि, मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व वाली कंपनी ने अभी तक इस छंटनी की योजना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इस बीच, साल 2026 में दुनिया भर की टेक कंपनियों में छंटनी का सिलसिला तेज हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की पहली तिमाही में ही 80,000 से ज्यादा नौकरियां जा चुकी हैं और पूरे साल में यह आंकड़ा 3 लाख से ज्यादा पहुंच सकता है।

यह छंटनी कोविड के बाद के दौर में कंपनियों द्वारा की गई तेज भर्ती के बाद अब संतुलन बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा मानी जा रही है। 2021 के बाद से अब तक दुनिया भर में 10 लाख से ज्यादा टेक नौकरियां खत्म हो चुकी हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और ऑटोमेशन इस बदलाव के बड़े कारण बनकर उभरे हैं। 2026 में होने वाली लगभग आधी छंटनी एआई से जुड़े बदलावों के कारण हो रही है।

सबसे ज्यादा असर अमेरिका में देखा गया है, जहां अब तक करीब 77 प्रतिशत छंटनी हुई है। इस साल 62 कंपनियों में 61,000 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी जा चुकी है।

कंपनियों की बात करें तो ओरेकल ने सबसे ज्यादा 25,000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला है, जो एआई इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े बड़े बदलाव का हिस्सा है। इसके बाद अमेजन ने करीब 16,000 नौकरियां कम की हैं, जहां कंपनी अपने ऑपरेशन को ज्यादा कुशल बनाने पर फोकस कर रही है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL में 50 करोड़ से ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ी ने अब खरीदी टीम, लिया बड़ा फैसला

टी20 क्रिकेट में सालों तक राज करने वाले क्रिस गेल पहले अपने बल्ले से गेंदबाजों को दहलाते थे लेकिन अब वो नए रोल में नजर आएंगे. गेल अब टी20 लीग में टीम के मालिक बन गए हैं. Mon, 20 Apr 2026 16:36:40 +0530

  Videos
See all

CM Yogi On Namaz | 'सड़क पर कोई नमाज नहीं होती है..'''-CM योगी #cmyogi #namaz #westbengalelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T11:32:13+00:00

Iran America War Update: 5 बजते ही टूट गया सीजफायर, ईरान का हमला शुरू? | Strait of Hormuz | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T11:30:02+00:00

UP Weather News: प्रचंड गर्मी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, 11 जिलों में लू की चेतावनी |IMD Alert News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T11:45:10+00:00

UP News | Akhilesh Yadav की चाय की चुस्की पर सियासी बवाल हाई ! Akhilesh Vs CM Yogi Adityanath #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T11:30:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers