Responsive Scrollable Menu

ऑस्कर देने वाली संस्था ने शाहरुख का वीडियो शेयर किया:एक्टर बोले- खुद को दुनिया का किंग महसूस कर रहा हूं

ऑस्कर एकेडमी ने शुक्रवार को फिल्म ओम शांति ओम के मशहूर डायलॉग की क्लिप शेयर की, जिस पर रिएक्ट करते हुए एक्टर शाहरुख खान ने कहा कि उन्हें दुनिया का किंग होने जैसा महसूस हो रहा है। दरअसल, एकेडमी ने फिल्म के अवॉर्ड नाइट सीन का मोनोलॉग शेयर करते हुए लिखा, ‘किस्मत के बारे में एक बात... यह कभी नहीं चूकती।’ इस पर शाहरुख ने एक्स पर पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि ओम की स्पीच ने उन्हें पुरानी यादों में पहुंचा दिया और अब वे खुद को दुनिया का किंग जैसा महसूस कर रहे हैं। फिल्म ओम शांति ओम का डायरेक्शन फराह खान ने किया था। 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में अर्जुन रामपाल और श्रेयस तलपड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द फिल्म किंग में नजर आएंगे, जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण शामिल हैं। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि शाहरुख, अल्लू अर्जुन की फिल्म राका में कैमियो कर सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बता दें कि राका का डायरेक्शन एटली कर रहे हैं, जिन्होंने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म जवान को डायरेक्ट किया था।

Continue reading on the app

भारत का वो गांव, जहां नहीं होती हनुमान जी की पूजा, नाम भी ले लिया तो खदेड़ देंगे लोग!

भारत में हर जगह हनुमान जी की पूजा बड़े ही धूमधाम से होती है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां उनका नाम लेने मात्र से गांव वाले आपको खदेड़कर बाहर निकाल देते हैं. आइए जानते हैं इस गांव के बारे में.

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश दौरे से पहले पाकिस्तान को मिला नया कोच, पीसीबी ने टीम का किया ऐलान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मई में बांग्लादेश दौरे के लिए अहम फैसला किया है। पीसीबी ने टेस्ट टीम के लिए नए हेड कोच का ऐलान किया है। साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यी टीम की घोषणा भी कर दी है। 

पीसीबी ने सरफराज अहमद को टीम का हेड कोच बनाया है। सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। इसके अलावा उनके कप्तान रहते ही पाकिस्तान ने साल 2017 में चैंपियन ट्रॉफी जीती थी जो उसका आखिरी आईसीसी खिताब है। उनके कोच रहते पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने एशिया कप भी जीता था। 

इसके अलावा पीसीबी ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान भी किया है। टेस्ट टीम की कमान शान मसूद के हाथों में ही है। वहीं सेलेक्शन कमेटी ने चार अन्कैप्ड खिलाड़ियों को टीम में चुना है। अब्दुल्लाह फजल, अमाद बट, अजान आवेस और मोहम्मद गाजी गौरी वो अनकैप्ड खिलाड़ी हैं जिन्हें टीम में जगह मिली है। टीम कराची में 27 अप्रैल को इकट्ठा होगी। ये कैम्प एक मई तक चलेगा। दो मई को टीम बांग्लादेश के लिए रवाना होगी। 

दोनों टीमों के बीच पहला मैच आठ से 12 मई के बीच शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। वहीं दूसरा टेस्ट 16 से 20 मई के बीच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। 

पीसीबी ने सरफराज के सहयोगी स्टाफ का भी ऐलान किया है। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर असद शफीक को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। उमर गुल को गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये स्टाफ बांग्लादेश दौरे के लिए ही नियुक्त किया गया है। देखना होगा कि इसके बाद इन सभी के कार्यकाल को आगे बढ़ाया जाता है या नहीं। 

पाकिस्तान टीम इस प्रकार है- शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्लाह फजल, अमाद बट, अजान अवेस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, मुहम्मद गाजी गौरी, नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सउद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।
Sat, 18 Apr 2026 14:09:13 +0530

  Videos
See all

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पास न होने पर क्या बोलीं महिलाएं? | Lok Sabha | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T09:15:01+00:00

CM Samrat Choudhary on Bihar Liquor Ban LIVE: कुर्सी पर बैठते ही एक्शन में सीएम सम्राट | JDU | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T09:09:58+00:00

PM Modi Breaking News Live: रात 8.30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी देश को करेंगे संबोधित | Latest News | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T09:07:27+00:00

PM Modi Breaking News: पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8.30 बजे देश को करेंगे संबोधित | Latest News | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T09:06:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers