Responsive Scrollable Menu

एक थप्पड़ की वजह से इस एक्ट्रेस को मार गया था लकवा, फट गई थी आंख की नस, फिर भी कई फिल्मों में किया काम

Lalita Pawar Birth Anniversary: भारतीय सिनेमा के इतिहास में कई ऐसे किस्से हैं, जो जितने प्रेरणादायक हैं उतने ही दर्दनाक भी. ऐसा ही एक किस्सा जुड़ा है गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस ललिता पवार से. एक ऐसी अदाकारा, जो फिल्मों में हीरोइन बनने का सपना लेकर आई थीं, लेकिन एक हादसे ने उनकी पूरी जिंदगी और करियर की दिशा बदल दी.

जी हां, लगभग 700 फिल्मों में नजर आने वालीं दिग्गज अदाकारा ललिता पवार 1928 से 1997 तक पर्दे पर एक्टिव रही थीं. वह 70 सालों तक दर्शकों का मनोरंजन करती रहीं और 24 फरवरी 1998 को उन्होंने अपनी आखिरी सांस के साथ बॉलीवुड को अलविदा कह दिया. वहीं आज 18   अप्रैल को उनकी बर्थ एनिवर्सरी है. ऐसे में चलिए हम आपको उनके बारे में बताते हैं. 

बचपन से ही शुरू हुआ फिल्मी सफर

ललिता पवार ने महज 9 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. उस दौर में वह बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड मानी जाती थीं. उनके अंदर लीड एक्ट्रेस बनने की पूरी क्षमता थी और वह उसी सपने के साथ फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ रही थीं. अपने लंबे करियर में उन्होंने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड जैसा है.

वो हादसा जिसने सब कुछ बदल दिया

साल 1942 में आई फिल्म 'जंग ए आजादी' के सेट पर एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने उनका हीरोइन बनने का सपना हमेशा के लिए तोड़ दिया. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर भगवान दादा भी काम कर रहे थे. एक सीन के दौरान भगवान दादा को ललिता पवार को थप्पड़ मारना था. लेकिन यह थप्पड़ इतना जोरदार पड़ा कि उनकी आंख की नस फट गई. इसके कारण उनके चेहरे का एक हिस्सा पैरालाइज हो गया. इतना ही नहीं, उनके कान का पर्दा भी फट गया, जिससे उनकी हालत और गंभीर हो गई.

इलाज में भी आई मुश्किलें

हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान भी कुछ गड़बड़ी हो गई, जिससे उनकी स्थिति और बिगड़ गई. लंबे समय तक इलाज चला, लेकिन उनके चेहरे का एक हिस्सा स्थायी रूप से प्रभावित हो चुका था. यह उनके लिए शारीरिक ही नहीं, मानसिक रूप से भी बेहद कठिन समय था.

खलनायिका बनकर बनाई नई पहचान

इस दर्दनाक घटना के बाद ललिता पवार ने हार नहीं मानी. उन्होंने फिल्मों में वापसी की, लेकिन अब उन्हें लीड रोल नहीं मिल सकते थे. ऐसे में उन्होंने निगेटिव और सख्त किरदार निभाने शुरू किए. खासकर कड़क सास और विलेन के रोल. उनकी दमदार एक्टिंग ने उन्हें इस तरह की भूमिकाओं में अमर बना दिया. दर्शक उनके किरदार से डरते भी थे और प्रभावित भी होते थे.

रामायण में मंथरा बनकर मिली अमर पहचान

टीवी की दुनिया में भी ललिता पवार ने अपनी गहरी छाप छोड़ी. खासकर रामायण में मंथरा का किरदार निभाकर वह घर-घर में मशहूर हो गईं. उनकी यह भूमिका आज भी याद की जाती है.

एक अधूरे सपने से बनी अमर विरासत

ललिता पवार की कहानी सिर्फ एक हादसे की कहानी नहीं है, बल्कि यह हिम्मत, संघर्ष और खुद को फिर से स्थापित करने की मिसाल भी है. एक ऐसा सपना जो टूट गया, लेकिन उसी टूटन से उन्होंने एक नई पहचान बनाई, जो आज भी भारतीय सिनेमा में अमर है.

ये भी पढ़ें: 'कोई काम नहीं है...', मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हो रहे विराट कोहली, अमीषा पटेल ने भी कह डाली ऐसी बात

Continue reading on the app

ट्रंप की ईरान को धमकी: न्यूक्लियर डस्ट नहीं दिया तो 'बुरे तरीके' से छीन लेंगे, खुद को बताया 'पीस प्रेसिडेंट'

Trump Threatens Iran: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी दी है कि समझौते के बिना न्यूक्लियर यूरेनियम को बलपूर्वक अमेरिका लाया जाएगा. खुद को 'पीस प्रेसिडेंट' बताने वाले ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान सहित कई देशों के युद्ध रुकवाने का दावा किया. अब सबकी नजरें सोमवार को इस्लामाबाद में होने वाली अहम बातचीत पर टिकी हैं.

The post ट्रंप की ईरान को धमकी: न्यूक्लियर डस्ट नहीं दिया तो 'बुरे तरीके' से छीन लेंगे, खुद को बताया 'पीस प्रेसिडेंट' appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

सरपंच साहब की खुली चुनौती, इस बार ट्रॉफी से कम कुछ नहीं, श्रेयस अय्यर ने बताया पंजाब किंग्स की जीत का सीक्रेट

IPL 2026 Shreyas Iyer statement: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम दमदार खेल का प्रदर्शन कर रही है. टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि बेशक अच्छी शुरुआत हुई है, लेकिन उनका फोकस वर्तमान पर है, बीते हुए मैच पर नहीं. पंजाब इस सीजन में अभी अजेय है और वह पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर जमी हुई है. Sat, 18 Apr 2026 18:02:43 +0530

  Videos
See all

Rashtravad: महिला आरक्षण बिल क्यों गिरा..ऐसा क्या बोलीं NC प्रवक्ता जो डिबेट में बवाल मच गया ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:39:52+00:00

TCS Nashik Case: नासिक TCS कांड पर CM Devendra Fadnavis का अब तक का सबसे सख्त बयान | Nashik Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:37:02+00:00

Iran US Israel War: अमेरिका को इब्राहिम अजीजी की दो टूक, 'हॉर्मुज अब हमारे कंट्रोल में! | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:40:00+00:00

BJP Protest Against Rahul Gandhi: महिला आरक्षण बिल गिरने पर बीजेपी का राहुल के घर के बाहर प्रदर्शन #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:45:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers