Parliament Special Session Day 3 LIVE: संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र का आखिरी दिन, राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Parliament Special Session Day 3 LIVE: आज यानी 18 अप्रैल 2026 को संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र का आखिरी दिन है. शुक्रवार (17 अप्रैल) को केंद्र सरकार को संसद में बड़ा झटका लगा, जब महिलाओं के लिए विधानसभाओं और लोकसभा में एक तिहाई आरक्षण लागू करने से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा में आवश्यक बहुमत नहीं मिल सका. यह विधेयक न केवल महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान करता था, बल्कि इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में भी बड़े पैमाने पर वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया था. शुक्रवार को हुए मतदान में विधेयक के पक्ष में 298 सांसदों ने वोट दिया, जबकि 230 सांसद इसके विरोध में रहे. सदन की कार्यवाही की पल-पल की जानकारी के लिए बने रहिए न्यूज नेशन के साथ…
यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल लोकसभा में गिरा, नहीं मिला दो तिहाई बहुमत; जानें पक्ष और विपक्ष ने क्या कहा
शेयर बाजार में तेजी मौका है या धोखा? जानिए क्या कहते हैं स्टॉक मार्केट के एक्सपर्ट्स
यह दूसरा हफ्ता है जब शेयर बाजारों में लगातर तेजी देखने को मिली है। पिछले हफ्ते प्रमुख सूचकांकों में करीब 6 फीसदी तेजी आई थी। इस हफ्ते भी बाजार करीब 1 फीसदी चढ़ा है। इससे निवेशकों की चिंता कम हुई है। हालांकि, बाजार के लिए मुश्किल अभी खत्म नहीं हुई है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol





















