UP Home Guard City Slip: यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें कहां होगा आपका एग्जाम
UP Home Guard City Slip: उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2025 के तहत लिखित परीक्षा को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने परीक्षा तिथि के साथ-साथ जिला/शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड के अनुसार, यह सिटी स्लिप केवल परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी देती है, ताकि अभ्यर्थी पहले से अपनी यात्रा और तैयारी की योजना बना सकें। एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे, जिन्हें डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।
लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी, जिसमें उम्मीदवारों को OMR शीट पर उत्तर दर्ज करने होंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं से अपडेट रह सकें।
थाली में राख, फेफड़ों में जहर, रानीगंज में ‘रणचंडी’ बनी महिलाएं, वोट बहिष्कार का किया ऐलान, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
Raniganj Pollution Protest: रानीगंज के दामोदर कॉलोनी में प्रदूषण के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है. धूल और काली राख से परेशान निवासियों ने आगामी चुनाव के बहिष्कार का फैसला किया है. प्रशासन और नेताओं की बेरुखी से जनता में भारी आक्रोश है.
The post थाली में राख, फेफड़ों में जहर, रानीगंज में ‘रणचंडी’ बनी महिलाएं, वोट बहिष्कार का किया ऐलान, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




