Entertainment News Live Updates: पुलकित सम्राट बने नीरज गोयत के साथ लाइव बॉक्सिंग करने वाले पहले भारतीय एक्टर, रचा इतिहास
Entertainment News Live Updates: सिनेमाघरों में धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का जलवा बरकरार है. वहीं, मृणाल ठाकुर की डकैत (Dacoit) रिलीज के एक हफ्ते में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और अब अक्षय कुमार की भूत बंगला (Bhoot Bangla) रिलीज हो गई है. फिल्म ने पहले दिन 15.75 करोड़ रुपये की कमाई है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ओपनिंग डे पर फिल्म के करीब 1.3 लाख टिकट सेल हो गए थे. वहीं, फिल्म ने पहले दिन के लिए घरेलू एडवांस बुकिंग से ही 3.32 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था. तो पहली बार हंसिका मोटवानी ने अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी है. मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में बने रहें.
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: भूत बंगला ने भूल भुलैया 2 का तोड़ा रिकॉर्ड, पहले दिन डबल डिजिट में की कमाई
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' (Bhoot Bangla) फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसके साथ ही भूत बंगला का पहले दिन का कलेक्शन (Bhooth Bangla Collection Day 1) भी सामने आ गया है. सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म को क्रिटिक्स से भी ठीक-ठाक रिव्यू मिले थे. लेकिन कई लोगों ने इसके इसकी तुलना भूल भुलैया फिल्म से की थी. लोगों का कहना था कि इसकी कहानी इतनी अच्छी नहीं है, जितनी भूल भुलैया फिल्म की थी. हालांकि ये तो एक अलग बता है लेकिन अक्षय कुमार की भूत बंगला से जो उम्मीद की गई थी. उस पर ये फिल्म पहले ही दिन ही खरी उतरी है क्योंकि इस फिल्म ने पहले दिन डबल डिजिट में कमाई की है. इसके साथ ही इसने कार्तिक आयरन की भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiya 2) फिल्म का पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आइए जानते हैं कि इसने पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया और भूल भुलैया का कितने करोड़ के अंतर से रिकॉर्ड तोड़ा है.
भूत बंगला ने पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार करीब 14 साल बाद एक साथ आए हैं. इससे पहले दोनों ने खट्टा-मीठा फिल्म की थी. दर्शकों को काफी लंबे समय से इनकी जोड़ी का इंतजार था जो अब जाकर खत्म हुआ है. दर्शकों से भूत बंगला को अच्छे रिव्यू मिले हैं. इतना ही नहीं फिल्म ने पहले दिन 15.75 करोड़ रुपये की कमाई है. वहीं, 2022 में आई आर्तिक आयरन की भूल भुलैया 2 ने पहले दिन 14.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ओपनिंग डे पर फिल्म के करीब 1.3 लाख टिकट सेल हो गए थे. वहीं, फिल्म ने पहले दिन के लिए घरेलू एडवांस बुकिंग से ही 3.32 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था.
वहीं, फिल्म के लिए गुरुवार का दिन भी काफी अच्छा रहा, जहां पेड प्रिव्यू स इसने 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. भूत बंगला फिल्म को लेकर जिस तरह का माहौल बना हुआ है, उसे देखकर लग रहा है कि फिल्म आने वाले दिनों में कई नए रिकॉर्ड बना सकती है.
भूत बंगला ने 18.90 करोड़ का किया ग्रॉस कलेक्शन
'भूत बंगला' का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 18.90 करोड़ हो गया है. हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के अब तक के सबसे बड़े रिकॉर्ड्स की बात करें, तो 'भूत बंगला' के सामने अभी भी बड़ी चुनौतियां हैं. मैडॉक फिल्म्स की 'स्त्री 2' ने पहले दिन 55 करोड़ और थामा ने 24 करोड़ की कमाई की थी. जो इस लिस्ट में पहले और दूसरे पायदान पर है.
ये भी पढ़ें: 'मैं बनूंगी महाठग के खिलाफ सरकारी गवाह', सुकेश चंद्रशेखर के केस में जैकलीन फर्नांडिस ने दी कोर्ट में अर्जी
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन इन हिट फिल्मों के लिए आ चुके हैं साथ
गौरतलब है कि प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने भूत बंगला से एक दशक से भी ज्यादा समय के बाद थिएटर्स में वापसी है. प्रियदर्शन द्वारा डायरेक्ट की गई भूत बंगला अक्षय कुमार के साथ डायरेक्टर का रियूनियन है. इस पहले दोनों ने मिलकर हेरा फेरी (2000), गरम मसाला (2005), भागम भाग (2006), भूल भुलैया (2007), दे दना दन (2009), और खट्टा मीठा (2010) के लिए साथ काम किया था.
भूत बंगला फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और जिशु सेनगुप्ता अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी है. भूूत बंगला फिल्म का बजट लगभग 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: 9 साल छोटे एक्टर ने निभाया Bhooth Bangla में अक्षय कुमार के पापा रोल, जानिए कौन हैं वो?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















