ओटीटी पर सजा मनोरंजन का बाजार, बोरियत दूर करने के लिए रिलीज हुईं 6 फिल्में-सीरीज, घर बैठे उठाइए सिनेमा का लुत्फ
इस वीकेंड अगर आप भी घर बैठे बोरियत मिटाने का प्लान बना रहे हैं, तो ओटीटी की दुनिया आपके लिए पूरी तरह तैयार है. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक, इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लग चुका है. अलग अलग ओटीटी पर राजकुमार राव की 'टोस्टर' से लेकर विजय वर्मा की सीरीज मटका किंग तक, दर्शकों के लिए मनोरंजन की भरमार है. सस्पेंस, रोमांस और थ्रिलर से भरी ये 6 नई फिल्में और वेब सीरीज आपकी बोरियत दूर करने के साथ-साथ आपके वीकेंड मजेदार बना देंगी.
TMC का दावा-भाजपा समर्थकों ने महिला कार्यकर्ता से बदसलूकी की:ममता का केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी नेआरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक महिला पार्टी वर्कर के साथ उसकी दो साल की बेटी के सामने बदतमीजी की। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग महिला कार्यकर्ता पर हुए इस हमले में शामिल लोगों के खिलाफ एक्शन लेगा। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन FIR में नामजद सभी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं कूचबिहार में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP महिला आरक्षण बिल को आगे रखकर डिलिमिटेशन लागू करना चाहती है। ममता ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेगी, लेकिन डिलिमिटेशन बिल का विरोध जारी रहेगा। वहीं भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के बंगाल के बंटवारे वाले आरोप को खारिज करते हुए डिलिमिटेशन को पूरी तरह संवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत होने वाली प्रक्रिया का विरोध करना देश के खिलाफ है और इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। चुनाव से जुड़े कल के 5 अपडेट्स… 1. CM ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दुर्गापुर में रोड शो किया। 2. कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण (29 अप्रैल) के चुनाव के लिए प्रचारकों की लिस्ट जारी की। 3. तमिलनाडु के रामनाथपुरम में चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस और सरकारी अधिकारियों ने डाक मतपत्र डाले। 4. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शुक्रवार को आयकर विभाग ने TMC विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की। 5. चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की सभी विधानसभा सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण के लिए EVM और VVPAT की कमीशनिंग प्रक्रिया शुरू की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




