Responsive Scrollable Menu

जरूरत की खबर- बिना AC घर को कैसे ठंडा रखें:क्रॉस वेंटिलेशन है जरूरी, आर्किटेक्ट से जानें 8 देसी हैक्स, घर रहेगा नेचुरली कूल

गर्मियों में घर को ठंडा रखना चैलेंजिंग होता है। हाई टेम्परेचर से छत और दीवारें गर्म हो जाती हैं। इससे ज्यादा गर्मी लगती है और थोड़ी देर भी रहना मुश्किल हो जाता है। लेकिन हर किसी के लिए एसी लगाना और उसे लगातार चलाना संभव नहीं होता है, क्योंकि इससे बिजली का बिल बढ़ता है। हालांकि कुछ ऐसे आसान और देसी तरीके हैं, जो घर को नेचुरली ठंडा रखने में मदद करते हैं। आज जरूरत की खबर में हम इस बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- प्रमोद कुमार मौर्य, चार्टर्ड इंजीनियर (आर्किटेक्ट), लखनऊ डॉ. रोहित शर्मा, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर सवाल- गर्मी में घर में सबसे ज्यादा हीट कहां से और कैसे आती है? जवाब- इस मौसम में बाहर की गर्म हवा और हाई टेम्परेचर के प्रभाव से घर का तापमान बढ़ जाता है। इसके कई साेर्स हैं- सवाल- क्या अलग–अलग तरह के घर (फ्लैट, इंडिपेंडेंट हाउस) में हीटिंग का तरीका अलग होता है? जवाब- आर्किटेक्ट प्रमोद कुमार मौर्य बताते हैं कि यह घर की लोकेशन, स्ट्रक्चर, और एयर फ्लो पर निर्भर करता है। पॉइंटर्स से समझिए- 1. फ्लैट टॉप फ्लोर फ्लैट मिड फ्लोर फ्लैट साइड फ्लैट 2. इंडिपेंडेंट हाउस ग्राउंड फ्लोर ऊपरी मंजिल 3. बिल्डिंग का मटेरियल और डिजाइन 4. आसपास का माहौल सवाल- इनडोर और आउटडोर टेम्परेचर में कितना फर्क हो सकता है? जवाब- इनडोर और आउटडोर तापमान में फर्क आमतौर पर 2 से 10°C तक हो सकता है। यह पूरी तरह घर की बनावट, वेंटिलेशन और कूलिंग उपायों पर निर्भर करता है। सवाल- ‘ग्रीनहाउस इफेक्ट’ घर के अंदर कैसे काम करता है? जवाब- घर के अंदर 'ग्रीनहाउस इफेक्ट' का मतलब है कि खिड़कियों की कांच से धूप अंदर तो आती है, लेकिन अंदर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती। इससे कमरा ‘हीट ट्रैप’ बन जाता है। इसके असर से- सवाल- क्या गर्मियों में कूलर, एसी के बिना भी घर को ठंडा रखा जा सकता है? जवाब- हां, बिल्कुल। इसके लिए नेचुरल तरीके अपनाने होेंगे। ये नेचुरल तरीके मुख्य रूप से तीन काम करते हैं- इससे घर के अंदर की गर्मी कम होती है और बिना AC के भी घर ठंडा रहता है। सवाल- ये नेचुरल तरीके क्या हो सकते हैं? जवाब- इसके लिए हीट को अंदर आने से रोकना और जो गर्मी अंदर है, उसे बाहर निकालना जरूरी है। ग्राफिक में इसके आसान तरीके देखिए- सवाल- घर में हीट जनरेशन को रोकने के लिए क्या करें? जवाब- घर में हीट कम करने के लिए- इससे अंदर बनने वाली गर्मी काफी हद तक कंट्रोल रहती है। सवाल– क्रॉस वेंटिलेशन क्या होता है? क्या हवा का सही फ्लो (एयर सर्कुलेशन) न होने से गर्मी बढ़ती है? जवाब- पॉइंटर्स से समझते हैं- सवाल- घर के अंदर तापमान ज्यादा होने से किस तरह की समस्याएं हो सकती हैं? जवाब- तापमान ज्यादा बढ़ने पर कई फिजिकल और मेंटल प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। डिटेल ग्राफिक में देखें– सवाल- क्या घर को ठंडा रखने में पौधे भी मदद करते हैं? जवाब- हां, इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- कौन से पौधे घर को ठंडा रखते हैं? जवाब- कुछ इनडोर पौधे घर को नेचुरली ठंडा रखने में मदद करते हैं। ग्राफिक में ऐसे पौधों की लिस्ट देखिए- सवाल- घर की छत पर गार्डन बनाने से घर कैसे ठंडा रहता है? जवाब- इसके साइंस को नीचे पॉइंटर्स में समझिए– सवाल- क्या हमारी रोजमर्रा की आदतें भी घर के तापमान को बढ़ा सकती हैं? जवाब- हां, डेली लाइफ के कुछ काम घर का तापमान बढ़ा सकते हैं। जैसेकि- घर को नेचुरली ठंडा रखने के सवाल और उससे जुड़े जवाब सवाल- क्या इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों से घर का टेम्परेचर बढ़ता है? जवाब- हां, ये सामान हीट जनरेट करते हैं। इससे घर का टेम्परेचर बढ़ता है। सवाल- क्या गैस स्टोव से भी घर के अंदर का टेम्परेचर बढ़ता है? जवाब- हां, यह काफी गर्मी पैदा करता है। सवाल- सीलिंग फैन का सही उपयोग कैसे करें कि ज्यादा कूलिंग मिले? जवाब- फैन को एंटी-क्लॉकवाइज (स्पीड तेज) चलाएं, ताकि ठंडी हवा नीचे आए। सवाल- क्या एग्जॉस्ट फैन या किचन चिमनी गर्मी कम करने में मदद करते हैं? जवाब- हां, ये गर्म और भाप वाली हवा को बाहर निकालकर घर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। ……………………………………………….. ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर– गर्मियों में ज्यादा नहीं आएगा बिजली बिल:एसी चलाते हुए न करें ये 19 गलतियां, बिजली बचाने के 12 स्मार्ट टिप्स गर्मियां आते ही लोग एयर कंडीशनर चलाना शुरू कर देते हैं। इससे गर्मी से राहत तो मिलती है, लेकिन बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ता है। हालांकि, अगर एसी यूज करने के तरीकों में कुछ छोटे-छोटे बदलाव किए जाएं, तो बिजली बिल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

'मैं अंत तक क्रीज पर रहना चाहता था', गुजरात टाइटंस की जीत के बाद बोले कप्तान शुभमन गिल

अहमदाबाद, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 5 विकेट से हराया। जीटी की इस जीत के नायक कप्तान शुभमन गिल रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 86 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, जीत के बाद गिल ने कहा कि वह अंत तक क्रीज पर रहना चाहते थे और टीम को जीत दिलाकर लौटना चाहते थे।

Continue reading on the app

  Sports

Smriti Mandhana Record: स्मृति मंधाना ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, 4,244 रन ठोक रचा इतिहास

South Africa Women vs India Women, 1st T20I: डरबन के किंग्समीड मैदान पर स्मृति मंधाना का बल्ला भले ही नहीं चला लेकिन इस खिलाड़ी ने रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. Fri, 17 Apr 2026 23:24:24 +0530

  Videos
See all

Shocking Incident Over a Rasgulla: सिर्फ एक रसगुल्ले के लिए खौफनाक सजा! जलते तंदूर में फेंका युवक! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T21:00:05+00:00

Faiz Khan converted to Sonu Chauhan: टीचर फैज खान ने क्यों बदला अपना धर्म? | Big News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T20:30:10+00:00

Amit Shah to Akhilesh Yadav: "अरे धैर्य रखो भइया अखिलेश जी समझाओ जरा.." #amitshah #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T20:33:29+00:00

Amit Shah vs Congress: "जो सो रहा है उसे जगा सकते हैं, लेकिन जो पहले से.." | #womenreservationbill #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T20:40:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers