Responsive Scrollable Menu

शुभमन गिल ने विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप, बने IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

IPL 2026 Orange Cap : भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पछाड़कर शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया है. अब गिल विराट को पीछे छोड़कर IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. आज के मैच में 86 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया है. अब वो विराट कोहली ने 23 रन आगे निकल चुके हैं. गिल ने आज यानी आईपीएल 2025 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अर्धशतक ठोककर ये मुकाम हासिल किया है.

शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप पर किया कब्जा

इस मैच में गिल ने शानदार पारी खेली. उन्होंने 50 बॉल में 86 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 4 छक्के भी निकले. इस पारी की बदौलत अब गिल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनके नाम आईपीएल 2026 में 4 मैचों में 3 अर्धशतकों के साथ 251 रन बनाकर टॉप पर मौजूद हैं. इसके साथ ही ऑरेंज कैप भी उनके सिर सजा हुआ है. 

विराट कोहली को पछाड़कर गिल बनें नंबर-1 बल्लेबाज

शुभमन गिल से पहले विराट कोहली के सिर पर ऑरेंज कैप सजी हुई थी. विराट कोहली ने अब तक आईपीएल 2026 में 5 मुकाबलों में 2 अर्धशतकों के साथ 228 रन बनाए हैं. अब विराट गिल से सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम करने से सिर्फ 23 रन पीछे हैं. 

विराट कोहली के पास 18 अप्रैल यानी कि शनिवार को मौका होगा कि वो फिर से शुभमन गिल को पीछे छोड़कर 24 रन बनाते ही आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज फिर से बन जाएं और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑरेंज कैप हासिल कर लें.

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज 

खिलाड़ी मैच रन सर्वोच्च स्कोर औसत स्ट्राइक रेट अर्धशतक चौके छक्के
शुभमन गिल (GT) 4 251 86 62.75 154.93 3 24 10
विराट कोहली (RCB) 5 228 69* 57.00 158.33 2 25 8
हेनरिक क्लासेन (SRH) 5 224 62 44.80 142.67 2 13 8
रजत पाटीदार (RCB) 5 222 63 55.50 213.46 2 12 21
ईशान किशन (SRH) 5 213 91 42.60 190.17 2 22 12

ये भी पढ़ें : 'मुझे कर्ज चुकाना है और बिल भरने है..' क्रिस गेल के बुरे वक्त में साथी बने ललित मोदी, कहा- 'मैं उसे पैसे दूंगा'

Continue reading on the app

  Sports

अजिंक्य रहाणे ने बनाया ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड, जिसे कोई बल्लेबाज कभी याद नहीं रखना चाहेगा

Ajinkya Rahane Embarrassing Duck Record: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शून्य पर आउट होते ही केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में शर्मनाक रिकॉर्ड बना डाला. रहाणे बतौर ओपनर आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक का शिकार होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 12वीं बार वह ओपनिंग करते हुए बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. Sun, 19 Apr 2026 19:04:47 +0530

  Videos
See all

Strait of Hormuz: भारतीय जहाज पर हमले का Audio Leak? Indian Merchant Ship News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T14:08:27+00:00

VIral Video | पति पत्नी का झगड़ा पहुंचा सड़क पर #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T14:10:55+00:00

US-ईरान के बीच इस्लामाबाद में हो सकती है वार्ता | Iran US War | Peace Talk | America Iran Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T14:06:51+00:00

Viral Video | मां गंगा की डोली का भव्य स्वागत #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T14:10:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers