GT vs KKR मैच में जोस बटलर की 'ट्रिपल सेंचुरी', पोलार्ड और डी कॉक के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री
GT vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिक्य रहाणे ने टॉस जीता और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को पहले बॉलिंग करने का न्योता दिया. केकेआर की टीम ने शुरुआत में ही अपने 3 बड़े विकेट खो दिए. इस दौरान ही गुजरात टाइंटस के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने एक खास रिकॉर्ड बना डाला है.
जोस बटलर के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दांए हाथ के तूफानी बल्लेबाज जोस बटलर ने गुजरात टाइटंस की ओर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अहमदबाद में खेलते हुए ट्रिपल सेंचुरी पूरी कर ली है. दरअसल, उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 300 कैच पूरे कर लिए हैं.
जोस बटलर ने लगाई कैचों की ट्रिपल सेंचुरी
इस मुकाबले में पारी के दूसरे ओवर की अंतिम बॉल पर केकेआर के 21 वर्षीय बैटर अंगकृष सूर्यवंशी (8) को कगीस रवाडा की गेंद पर कैच आउट के जरिए पवेलियन भेजकर अपना टी20 क्रिकेट में 300वां कैच पकड़ा. इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के स्टार कायरन पोलार्ड और साउथ अफ्रीका स्टार डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक के क्लब में धमाकेदार एंट्री मार ली है.
Perfect start for @gujarat_titans ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2026
???? Kagiso Rabada roaring with 2️⃣ early wickets ☝️
Updates ▶️ https://t.co/FACeUzse3B#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvKKR pic.twitter.com/Sk4217EZfy
बटलर इस खास क्लब में हुए शामिल
आपको बता दें कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेट कायरन पोलार्ड के नाम हैं. उन्होंने टी20 क्रिकेट में कुल 405 कैच लिए हैं. उनके बाद सबसे ज्यादा कैच लेने वालों में साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर शामिल हैं. उन्होंने 332 कैच पकड़े हैं. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर क्विटंन डी कॉक का नाम दर्ज है. उन्होंने 316 कैच लिए हैं. अब इस खास क्लब में जोस बटलर की भी एंट्री हो चुकी है.
Get. Set. Go ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2026
Let's play in Ahmedabad ????
Updates ▶️ https://t.co/FACeUzse3B#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvKKR pic.twitter.com/lIzIrtUflx
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच
- 405 - कीरोन पोलार्ड
- 332 - डेविड मिलर
- 316 - क्विंटन डी कॉक
- 300 - जोस बटलर*
- 275 - डीजे ब्रावो
ये भी पढ़ें : मिल गया CSK को खलील अहमद का रिप्लेसमेंट, मुंबई इंडियंस के लिए IPL में कर चुका है तूफानी प्रदर्शन
यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सचिव उमेरोव ने अजित डोभाल और जयशंकर से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव ने शुक्रवार को भारत दौरे के दौरान एनएसए अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, सहयोग और रूस-यूक्रेन संघर्ष की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव ने 17 अप्रैल 2026 को एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष पर चर्चा की। एनएसए ने भारत के सैद्धांतिक रुख को दोहराया और बातचीत तथा कूटनीति के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया।
भारत दौरे के दौरान यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव से मिलकर खुशी हुई। हमने अपने द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की और यूक्रेन संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
वैश्विक तनातनी के हालातों के बीच यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव का यह दौरा भारत के संबंधों को और बेहतर करने लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
मिडिल ईस्ट में लंबे तनाव के बाद, पहले ईरान-अमेरिका सीजफायर और अब इजरायल-लेबनान सीजफायर के बाद हालात कुछ बेहतर होते दिख रहे हैं।
ईरान ने हालातों को बेहतर बनाते हुए शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लिया। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने लेबनान में जारी सीजफायर के संदर्भ में एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट सभी कमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है।
ईरान के इस फैसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सराहना की। ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने के लिए ईरान को धन्यवाद किया।
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। अब सभी कमर्शियल जहाजों के लिए यह रास्ता पूरी तरह खुलने से विश्व व्यापर को बड़ी राहत मिलेगी।
--आईएएनएस
एवाई/डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















